तिल के लड्डू





नमस्कार, सर्दियों का मौसम है साथ ही लोहड़ी और मकर संक्रांति का त्योहार भी है। ऐसे में तिल और गुड़ के लड्डू ना बने ऐसा कैसे संभव है। वैसे भी लोहड़ी और मकर संक्रांति त्यौहार की मुख्य शान तो ये लड्डू ही हैं। इन लड्डुओं के बिना यह त्यौहार कुछ अधूरा सा लगता है। तो आइए आज मेरे साथ बनाते हैं तिल के स्वादिष्ट लड्डू जो सर्दियों के मौसम में हमारी सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होते हैं। इन लड्डुओं को घर पर बनाना बहुत ही आसान है। तो आइए देखते है इन लड्डू को बनाने के लिए आवश्यक सामग्री को....

सामग्री:- 

    • सफेद तिल 250 ग्राम
    • गुड़ 200 ग्राम 
    • मूंगफली 100 ग्राम(ऑप्शनल)
    • 1 टी स्पून देसी घी 

बनाने की विधि:-

👉सबसे पहले एक कढ़ाई को गैस पर चढ़ाएंगे। अब हम लोग इसमें तिल डालेंगे। गैस की आंच को मीडियम रखते हुए तिल को तीन से चार मिनट के लिए भून लेंगे। अब गैस बंद कर देंगे और तिल को किसी प्लेट में निकाल लेंगे।

👉अब हम लोग मूंगफली को भून लेंगे। तो इसके लिए कढ़ाई को गैस पर चढ़ाएंगे और मूंगफली को 4-5 मिनट के लिए भून लेंगे। अब मूंगफली को भी किसी प्लेट में निकाल लेंगे।

👉अब इसे ठंडा होने देंगे। जब मूंगफली ठंडी हो जाए तब इसका छिलका उतार देंगे। अब मूंगफली को मिक्सर में डालकर दरदरा सा पीस लेंगे।

👉अब एक बार फिर से कढ़ाई को गैस पर चढ़ाएंगे। इसमें डालेंगे घी और साथ ही डालेंगे बहुत थोड़ा सा पानी।अब इसमें गुड़ डाल देंगे। गुड़ को गलने तक पकाएंगे।

👉गुड़ का पाक तैयार है की नही ये देखने के लिए एक कटोरी में पानी लेंगे। इसमें गुड़ की कुछ बूंदें डालेंगे।अगर गुड़ नीचे बैठ जाए और इसकी गोली बन जाए तो इसका मतलब गुड़ का पाक तैयार हैं।

👉अब गैस की आंच को एकदम कम कर देंगे और जल्दी से इसमें तिल और मूंगफली डालेंगे। अच्छे से मिक्स करेंगे। अब गैस बंद कर देंगे। 

👉हाथों पर थोड़ा सा घी या पानी लगाएंगे और गरम गरम ही ये लड्डू बना लेंगे। ध्यान रखें अगर तिल और गुड़ का मिश्रण ज्यादा ठंडा हो जाएगा तो इसके लड्डू नहीं बन पाएंगे, इसीलिए जब यह इतना गरम हो कि आपका हाथ इसे सह सके तभी आप जल्दी-जल्दी से इसके लड्डू बना ले। 

👉तैयार है तिल और गुड़ के झटपट से बनने वाले स्वादिष्ट लड्डू। तैयार लड्डुओं को अच्छे से ठंडा होने दे उसके बाद किसी भी एयरटाइट कंटेनर में स्टोर कर ले और 15 से 20 दिन तक इसे आराम से इस्तेमाल करें।

👉तिल के लड्डू की रेसिपी का फुल वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://youtu.be/mHMMv-jyOP8

साथ ही मेरे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना ना भूले🙏


यदि आप चाहे तो रेगुलर अपडेट्स के लिए मेरे फेसबुक पेज को भी नीचे दिए गए लिंक पर लाइक और शेयर कर सकते है👇🙏


👉 ढेर सारी मजेदार और आसान रेसिपीज को देखते रहने के लिए मेरे ब्लॉग haathkirasoi.blogspot.com को विजिट करते रहें। धन्यवाद😊🙏