मोहब्बत का शरबत | Mohabbat Ka Sharabat 📝+🎬

नमस्कार, तरबूज का सीजन चल रहा है और गर्मी अपने पूरे जोरों पर है। ऐसे में हमें कुछ ठंडा ठंडा पीने का मन होता है। तो आज हम लोग बनाएंगे पुरानी दिल्ली का बहुत ही प्रसिद्ध स्वादिष्ट और ठंडा मोहब्बत का शरबत।

इसे बनाना बहुत आसान है और इसमें डलने वाले सभी चीज़ हमें ठंडक का एहसास कराते हैं। तो इस तपती गर्मी में बनाते हैं मोहब्बत का शरबत।आइए शुरु करते है इसकी सामग्री के साथ😊😊

सामग्री:-
  • 1/2 तरबूज
  • 2 कप ठंडा दूध
  • 2 चम्मच चीनी
  • 2 चम्मच रूह अफजा
  • आवश्यकतानुसार थोड़ा सा बारीक कटा तरबूज
बनाने का तरीका:-
👉सबसे पहले तरबूज को छोटे-छोटे पीस में काट लेंगे। अब हम इसे 1 मिक्सर में डालेंगे। साथ ही मे चीनी डालेंगे और इसका जूस बना लेंगे।
👉अब हम एक बर्तन पर छलनी रखेंगे और उसमें जूस डाल कर छान लेंगे। ऐसा करने से तरबूज के बीज अलग हो जाएंगे।
👉अब हम इसमें दो कप ठंडा दूध एवं रूह अफजा डालेंगे। अच्छे से मिक्स करेंगे। आप चाहे तो सभी चीजों को एक बार फिर से मिक्सर में डालकर ब्लेंड कर सकते हैं।
👉 मिक्सर में डालकर ब्लेंड करने से सभी चीजें आपस में अच्छे से मिल जाती है एवं शरबत का टेसचर भी एकदम स्मूथ हो जाता है।
👉स्वादिष्ट और ठंडा- ठंडा कूल - कूल मोहब्बत का शरबत बनकर बिल्कुल तैयार है। इसे हम सर्विंग गिलास में डालेंगे। ऊपर से बारीक कटे तरबूज के पीस से गार्निश करेंगे एवं सर्व करें।
👉तपती गर्मी में मोहब्बत का यह शरबत आप को ठंडक का एहसास दिलाएगा। तो एक बार ट्राई करना तो बनता है।😊😊

👉 मोहब्बत का शरबत रेसिपी का फुल वीडियो देखने के लिए नीचे 👇👇दिए गए लिंक पर क्लिक करें एवं यदि वीडियो पसंद आता है तो प्लीज मेरे चैनल को जरूर से सब्सक्राइब🛎 करें साथ ही ज्यादा से ज्यादा लाइक👍 कमेंट✍ और शेयर🤗 करना ना भूले🙏

👉 यदि आप चाहें तो रेगुलर अपडेट के लिए मेरे फेसबुक पेज को भी नीचे दिए गए लिंक पर लाइक और शेयर कर सकते हैं👇👇🙏

👉ऐसी ही और भी ढेर सारी मजेदार और आसान रेसिपीज को देखते रहने के लिए मेरे ब्लॉग को लगातार विजिट करते रहें। धन्यवाद🙏🙏