नमस्कार, गर्मियों का मौसम है और बच्चों की छुट्टी चल रही है। ऐसे में बच्चों की रोज कुछ ना कुछ नई फरमाइश होती है और हम मम्मी लोग चाहती हैं कि घर पर ही उनकी फरमाइश को पूरी की जाए जिससे उन्हें स्वाद के साथ-साथ सेहत भी मिले।
इस चिलचिलाती हुई गर्मी में ठंडी ठंडी आइसक्रीम बच्चे तथा बड़े सभी के मन को बहुत ही भाती है। लेकिन बाजार के बने हुए आइसक्रीम में केमिकल होते हैं जो सेहत के लिए बहुत नुकसान करते हैं। ऐसे मे घर पर ही बनाते हैं बच्चों का पसंदीदा वनीला कस्टर्ड आइसक्रीम। घर पर बहुत ही कम सामग्री के साथ हम बहुत आसानी से यह वनीला आइसक्रीम बना सकते हैं, जो खाने में बहुत स्वादिष्ट होती है। तो आइए मेरे साथ बनाते हैं वनीला कस्टर्ड आइसक्रीम🍨
सामग्री:-
- 200 मिली दूध
- 1 कप व्हिपड क्रीम
- 2 टीस्पून कस्टर्ड पाउडर
- 1 टीस्पून वनीला एसेंस
- एक चौथाई कप चीनी
बनाने का तरीका :-
🍨सबसे पहले दूध में से आधा कप दूध निकालकर बाकी दूध को एक भारी तले की कड़ाई मे गैस पर गरम करने रखेंगे।
🍨रखे हुए आधे कप दूध में कस्टर्ड पाउडर डालकर अच्छे से मिला लेंगे। कोई भी गांठ नहीं रहनी चाहिए।
🍨जब दूध अच्छे से गर्म हो जाए तब दूध को 5 मिनट मीडियम आँच पर और पकने देंगे। अब हम इसमें कस्टर्ड वाला दूध डालेंगे और लगातार चलाते हुए 7 से 8 मिनट के लिए पकाएंगे।
🍨कस्टर्ड वाला दूध डालने के बाद दूध बहुत जल्दी गाढ़ा हो जाएगा और इसका कलर भी चेंज हो जाएगा। अब हम इसमे चीनी डालेंगे और मिक्स करेंगे।
🍨अब हम गैस बंद कर देंगे और दूध को ठंडा होने देंगे।
🍨अब हम क्रीम को किसी बाउल में निकालेंगे और इसे अच्छे से बीटर से बीट कर लेंगे। बीट करने के लिए इलेक्ट्रॉनिक बीटर या हैंड ब्लेंडर या हैंड बीटर का किसी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। किन्तु इलेक्ट्रॉनिक बीटर से यह बहुत जल्दी बीट हो जाता है।
🍨क्रीम जब हल्की हो जाए तब हम इसमें वनीला एसेंस डालेंगे और एक बार फिर से अच्छे से फेट लेंगे।
🍨अब हम क्रीम को कस्टर्ड वाले दूध में डालेंगे और एक बार फिर से अच्छे से फेट लेंगे। अब इसे 1-2 घंटे के लिए फ्रिज में रख कर ठंडा करेंगे।
🍨2 घंटे बाद इसे बाहर निकालेंगे और एक बार फिर से इसे अच्छे से फेट लेंगे। अब हम इसे किसी भी बाउल में निकाल लेंगे। ऊपर से अमूल्यम फाइल से अच्छे से कवर करेंगे और फ्रीजर में 2-3 घंटे के लिए रखेंगे।
🍨2-3 घंटे बाद हम आइस क्रीम को फिर से बाहर निकालेंगे और एक बार पुनः इसे अच्छे से फेट लेंगे। अब इसे टाइट डिब्बे मे डालेंगे और एलुमिनियम फाइल से अच्छे से कवर करेंगे और फ्रीजर में रख कर 8 घंटे के लिए सेट होने देंगे।
🍨8 घंटे बाद आइसक्रीम बहुत ही अच्छे से जम जाएगी। अब हम इसे बाहर निकालेंगे। सर्व करते टाइम ऊपर से थोड़ा सा रोज़ सिरप और पिस्ते की कतरन से गर्निश करेंगे।
🍨आइसक्रीम को हम जितनी बार फेटेंगे आइसक्रीम उतना ही ज्यादा सॉफ़्ट और टेस्टी बनेगा ।आइसक्रीम को फेटने के लिए आप मिक्सर का भी इस्तेमाल कर सकते है।
🍨बिल्कुल मार्केट जैसा टेस्ट और टेक्सचर वाला वनीला आइसक्रीम तैयार है।
🍨वनिला कस्टर्ड आइसक्रीम की रेसिपी का फुल वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇🙏
🙏साथ ही मेरे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना ना भूले🙏
यदि आप चाहे तो रेगुलर अपडेट्स के लिए मेरे फेसबुक पेज को भी नीचे दिए गए लिंक पर लाइक और शेयर कर सकते है👇🙏
👉 ढेर सारी मजेदार और आसान रेसिपीज को देखते रहने के लिए मेरे ब्लॉग haathkirasoi.blogspot.com को विजिट करते रहे धन्यवाद😊🙏
