आम और चने का अचार | Chana Pickle 📝+🎬

इस चटपटे चने के अचार के क्या कहने | चने का अचार | Chana Pickle Recipe | Mango Pickle
नमस्कार, आम का सीजन चल रहा है। ऐसे में हम लोग कई प्रकार के अचार बनाते हैं और उन्हें साल भर के लिए स्टोर करके रखते हैं। आज हम बनाएंगे चने और आम का तीखा, चटपटा अचार। यह अचार बनाने में मेहनत बहुत कम लगता है और खाने में बहुत ही ज्यादा स्वादिष्ट होता है।

घर में उपलब्ध सामग्री के साथ बना यह अचार खाने में बहुत स्वादिष्ट होता है। यदि हम आचार में अच्छे से धूप लगा कर रखे तो साल भर तक यह खराब नहीं होता है और हम इसे जब मन चाहे तब इस्तेमाल कर सकते हैं। तो आइए मेरे साथ बनाते हैं आम और चने का स्वादिष्ट अचार😊😋

सामग्री:-
  • 1 किलो कच्चा आम
  • 100 ग्राम नमक या स्वाद अनुसार
  • 1 कप देसी चना
  • 100 ग्राम हरी मिर्च
  • 50 ग्राम अदरक
  • 1 बड़ा चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1 +1/2 बड़ा चम्मच पीला सरसों
  • 1 चम्मच सौंंफ
  • 1 छोटा चम्मच मेथी दाना
  • 1 छोटा चम्मच मंगरेल
  • 1/2 छोटा चम्मच हींग
  • 1 कप सरसों तेल
  • 2 छोटे चम्मच लाल मिर्च पाउडर या स्वाद अनुसार
बनाने का तरीका:-
👉सबसे पहले कच्चे आमों को अच्छे से धोकर साफ सूखे कपड़े से पोंछ ले । अब आम को छील ले और कद्दूकस में किस ले।
👉चना को बर्तन में डालकर अच्छे से धो लेंगे जिससे चने की गंदगी निकल जाएगी। अब हम इसे चलनी में निकाल लेंगे और 1-2 घंटे के लिये फैला देंगे जिससे इसका पानी सूख जाएगा।
👉अब आम को किसी बड़े बर्तन में निकाल ले और इसमें नमक एवं हल्दी डालकर अच्छे से मिलाएं।इसमें हम चना डालेंगे और अच्छे से मिलाएंगे।
👉अब हम हरी मिर्च को अच्छे से धोकर पोछ लेंगे और मनचाहे टुकड़ों में काट लेंगे। अदरक को भी छीलकर धो लेंगे और पतले- लंबे टुकड़ों में काट लेंगे एवं अदरक और हरी मिर्च को आम में मिला लेंगे। सभी चीजों को अच्छे से मिला लेंगे और 1 दिन के लिए धूप में रखेंगे।
👉आइए अब हम अचार के लिये मसाला तैयार करते हैं। इसके लिए सरसों और मेथी दाना को पीस लेंगे। अब सौंफ को भी दरदरा पीस लें। मंगरेला हम साबुत इस्तेमाल करेंगे।
👉1 दिन बाद हम अचार को एक बार अच्छे से चलाएंगे। अब इसमें सभी तैयार किए हुए मसाले डाल देंगे और खूब अच्छे से मिक्स करेंगे।
👉अब इसमें हींग डालेंगे । अब हम सरसों का तेल को अचार में डालकर मिला देंगे। अगर तेल कम लगे तो थोड़ा सा तेल और डाल देंगे। अच्छे से मिक्स करेंगे । 1 दिन के लिए धूप में और रखेंगे।
👉अब हमारा अचार बिल्कुल तैयार है। इसे किसी साफ डब्बे में स्टोर करें। हमारा बहुत ही स्वादिष्ट चटपटा और तीखा चने का अचार बनकर तैयार है। इसे रोटी, पराठा, मठरी के साथ खाएं और खाने के स्वाद को दोगुना बनाएं। किसी भी प्रकार के खाने के साथ यह अचार बहुत ही ज्यादा स्वादिष्ट लगता है और खाने के स्वाद को दुगना कर देता है।
👉यदि हम कुछ सावधानी रखें तो यह अचार साल भर तक खराब नहीं होता- जैसे अचार का डिब्बा हमेशा अच्छे से बंद होना चाहिए। अचार में गीला चम्मच या गीला हाथ नहीं लगना चाहिए। कभी भी अचार को अनाज के हाथ से नहीं निकालना चाहिए।
👉अचार में कोई भी मसाला आप अपने स्वाद के अनुसार थोड़ा कम या ज्यादा कर सकते हैं।

👉 चने एवं आम के अचार की रेसिपी का फुल वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇🙏
🙏 साथ ही मेरे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना ना भूले😊😊🙏
https://youtu.be/0Cb895plw1s

👉 यदि आप चाहे तो रेगुलर अपडेट्स के लिए मेरे फेसबुक पेज को भी नीचे दिए गए लिंक पर लाइक और शेयर कर सकते हैं👇👇
https://www.facebook.com/haathkirasoi

👉 ढेर सारी मजेदार और आसान रेसिपीज को देखते रहने के लिए मेरे ब्लॉग haathkirasoi.blogspot.com को विजिट करते रहे धन्यवाद😊😊🙏🙏