बिना चीनी के आप बना सकते हैं ये स्वादिष्ट लौंजी, आम की लौंजी
नमस्कार, आम का सीजन चल रहा है। कच्चे तथा पके हुए आम बाजार में उपलब्ध है। आम से हम अनेक प्रकार की व्यंजन बनाते हैं। कुछ पके हुए आम से तो कुछ कच्चे आम से। आज हम कच्चे आम से बनाएंगे आम की खट्टी मीठी लौंजी। आम की लौंजी खाने में बहुत स्वादिष्ट होती है एवं सभी प्रकार के खाने के स्वाद को यह दोगुना कर देती है।
आम की इस लौंजी को आप किसी भी प्रकार के भोजन के साथ साइड डिश के रूप में भी सर्व कर सकते हैं। इसे बनाना बहुत आसान है एवं यह बहुत ही जल्दी से बन जाती है। इसे एक बार बना कर कम से कम भी 10 से 15 दिन के लिए हम फ्रिज में स्टोर करके रख सकते हैं। तो आइए मेरे साथ झटपट से बनाते हैं आम की खट्टी मीठी लौंजी😊😊
सामग्री:-
- 250 ग्राम कच्चा आम
- 150 ग्राम गुड़
- 1 छोटा चम्मच सौंफ
- 2 छोटा चम्मच वेजिटेबल ऑयल
- 1/2 छोटा चम्मच जीरा
- 1/2 छोटा चम्मच कलौंजी
- 8-10 मेथी दाना
- 1 चुटकी भर हींग
- 1 चम्मच नमक या स्वाद अनुसार
- 1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
- 1/2 छोटा चम्मच काला नमक
- 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1 चुटकी भर गरम मसाला
बनाने का तरीका :-
🥭सबसे पहले आम को अच्छे से धो कर छील लेंगे। अब हम इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लेंगे।
🥭अब एक कढ़ाई को गैस पर चढ़ाएंगे। अब हम इसमें तेल डालेंगे।तेल जब गर्म हो जाए तब हम इसमें हींग, जीरा, सौंफ, मंगरैल और मेथी दाना डालेंगे।
🥭जीरा जब चटक जाये तब हम इसमे आम डालेंगे। नमक एवं हल्दी डालेंगे। अब हम इसमे एक कप पानी डालेंगे। अच्छे से मिक्स करेंगे और ढक कर मीडियम आँच पर 4-5 मिनट के लिए पकने देंगे।
🥭लगभग 4-5 मिनट के बाद हम देखेगे कि आम थोड़ा थोड़ा पक गया है। अब हम इसमें गुड़ को कुट कर डालेंगे। अच्छे से मिक्स करेंगे। एक बार पुनः इसे ढक कर 7-8 मिनट के लिये पकएंगे।
🥭निर्धारित समय के बाद हम इसे एक बार अच्छे से मिक्स करेंगे।अगर पानी कम लगे तो थोड़ा पानी और डाल देंगे। अब हम इसमें लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला डालेंगे। अच्छे से मिक्स करेंगे और गैस बंद कर देंगे।
🥭आम की स्वादिष्ट खट्टी मीठी लौंजी बनकर तैयार है। ठंडा होने पर इसे किसी भी एयर टाइट डिब्बे में स्टोर करें और फ्रिज में रख कर 10-15 दिनो तक इस्तेमाल करे।
🥭आम की लौंजी रेसिपी का वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। साथ ही ऐसी ही और भी अनेक आसान सी मजेदार रेसिपीज को देखने के लिए मेरे चैनल को जरूर से सब्सक्राइब🛎 करें। साथ ही ज्यादा से ज्यादा लाइक👍 कमेंट✍ और शेयर🤗 करना ना भूले👇👇🙏🙏
यदि आप चाहें तो रेगुलर अपडेट्स के लिए नीचे दिए गए लिंक पर मेरे फेसबुक पेज को भी लाइक और शेयर कर सकते हैं👇👇
ढेर सारी आसान और मजेदार रेसिपीज को देखते रहने के लिए मेरे ब्लॉग को लगातार विजिट करते रहें। धन्यवाद😊🙏🙏
