केसरिया मलाई पेड़ा | Kesariya Malai Peda

 
खाने में बहुत स्वादिष्ट होता है ये पेड़ा। 
नमस्कार, त्योहार के शुभ मौके पर बनाएं केसरिया मलाई पेड़ा। इसे बनाने के लिए हमें सिर्फ दूध और चीनी की ही आवश्यकता होती है।

केसरिया मलाई पेड़ा बनाने में जितना आसान होता है खाने में उतना ही ज्यादा स्वादिष्ट होता है और सिर्फ दूध और चीनी से बना होने के कारण यह फलाहारी भी होता है। तो किसी भी प्रकार के व्रत में आप इसे आराम से बना कर खाने में इस्तेमाल कर सकते हैं। तो आइए इस बार महाशिवरात्रि के मौके पर बनाएं केसरिया मलाई पेड़ा। 

सामग्री:-
  • 1 लीटर फुल क्रीम दूध
  • 100 ग्राम चीनी
  • 2 इलायची पाउडर
  • आवश्यकतानुसार केसर के कुछ धागे
बनाने का तरीका:-
सबसे पहले दूध को एक भारी तले की कढ़ाई में गर्म करने चढ़ाएंगे। दूध को हर 2 मिनिट में चमचे को कढ़ाही के तले तक ले जाते हुए चलायेंगे ताकि दूध कढ़ाही के तले पर ना लगे।

थोड़े समय बाद दूध गाढ़ा होना शुरू हो जायेगा। दूध को उबलते रहने देंगे और कलछी से चलाते रहेंगे ताकि दूध तले में न लगे । अब गैस की आँच मध्यम कर देंगे। कढ़ाई के किनारे किनारे जो मलाई जमेगा उसे निकाल कर दूध में मिलाते रहेंगे।

जब दूध, हलवे की तरह गाढ़ा होने लगे तब दूध को लगातार चलाते हुये पकायें। अब हम देखेंगे दूध काफी गाढा हो गया है, खोया की तरह दिख रहा है। अब इसमें चीनी और इलायची पाउडर डाल कर मिलाते हुए धीमी मध्यम आंच पर 5-6 मिनिट और भून लेंगे। अब गैस बन्द कर देंगे और मिश्रण को ठंडा होने देंगे।

अब हम इस मिश्रण से छोटी छोटी गोली तोडेंगे और पेड़े का शेप दे लेंगे। बीच में उंगली से दबायेंगे और केसर का एक धागा लगाते जाएंगे।

हमारे स्वादिस्ट केसरिया मलाई पेड़ा तैयार है। इसे दो-तीन घंटे के लिए बाहर खुले में रहने देंगे जिससे कि थोड़ा सा सूख जाएगा। अब हम इसे किसी एयरटाइट डिब्बे में स्टोर कर लेंगे।

फ्रिज में रख कर इसे 10 दिन तक इस्तेमाल में लाया जा सकता है और बाहर 3 से 4 दिन तक यह अच्छा रहता है। दोस्तों जहां बाकी पेड़े देखने में चिकने होते हैं वही यह मलाई पेड़ा देखने में दानेदार होता है और जब हम इसे खाते हैं तो मलाई का एक एक लच्छा मुंह में आता है जो इसके स्वाद को कई गुना बढ़ा देता है।🙏

तो दोस्तों, यह थी मेरी आज की बहुत ही आसान सी और स्वादिष्ट रेसिपी आप लोगों को कैसे लगे अवश्य बताएं ।🙏🙏साथ ही ऐसे और भी बहुत सारे आसान एवं मजेदार रेसिपीज को देखते रहने के लिए मेरे ब्लॉक को लगातार विजिट करते रहें🙂🙏

यदि आप चाहे तो रेगुलर अपडेट के लिए नीचे दिए गए लिंक पर मेरे फेसबुक पेज को भी लाइक और शेयर कर सकते हैं👇👇🙏🙏