आटे से बनाए चॉकलेट हार्ट कूकीज़ 📝+🎬

नमस्कार कूकीज़ तो हम सबको पसंद होते हैं। उसमे भी अगर चॉकलेट कुकीज हो तो क्या बात है। बच्चे तथा बड़े सभी को यह बहुत ही ज्यादा पसंद आते हैं। 

आज हम लोग बनाएंगे बिल्कुल बेकरी जैसे चॉकलेट कुकीज, वह भी हार्ट शेप में और इसे बनाने के लिए मैदे का इस्तेमाल बिल्कुल भी नहीं करेंगे। सिर्फ आटे से ही यह कुकीज इतने शानदार बनेंगे कि कोई कह हीं नहीं सकता कि यह आटे से बने हैं।

अगर आपके पास ओवन नहीं है तो परेशान होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। आज हम इन स्वादिष्ट कुकीज को कढ़ाई में बनाएंगे जिससे कि सभी के लिए यह बनाना आसान होगा। तो आइए झटपट से शुरू करते हैं बहुत ही कम सामग्री के साथ बनने वाला स्वादिष्ट चॉकलेट हार्ट कुकीज🙂🙂

सामग्री:-

  • 200 ग्राम आटा
  • 100 ग्राम देशी घी 
  • ½ कप पीसी हुई चीनी
  • ¼ कप कोको पाउडर
  • ¼ टी स्पून बेकिंग पाउडर
  • दूध आवश्यकतानुसार
  • चाकलेट के टुकड़े आवश्यकतानुसार
बनाने का तरीका:-

👉सबसे पहले एक मिक्सिंग बाउल लेंगे। इसमें देसी घी डालेंगे। अब इसे तब तक फेटेंगे जब तक की घी एकदम क्रीमी ना हो जाए इस प्रक्रिया को करने में लगभग 4 से 5 मिनट का समय लगता है।

👉अब हम इसमें पिसी हुई चीनी डालेंगे और फिर से फेंटेंगे। इसे तब तक मिलाएंगे जब तक की घी और चीनी मिलकर एकदम क्रीमी और स्मूथ ना हो जाए। यह बिल्कुल बटरक्रीम जैसा तैयार हो जाएगा।

👉अब हम इस पर एक छलनी रखेंगे। छलनी में आटा, कोको पाउडर और बेकिंग पाउडर डाल कर अच्छे से छान लेंगे। सभी सामग्री को अच्छे से मिक्स करेंगे।

👉यदि आवश्यकता हो तो थोड़ा सा दूध डालेंगे और इसका एक डो  जैसा तैयार कर लेंगे।

👉अब हम इस डो से छोटी छोटी गोली बनाएंगे और हाथों से चपटा करेंगे।

👉अब सभी कुकीज को हार्ट शेप के कुकीज कटर से काट लेंगे। अब तैयार कुकीज पर कटे हुए चॉकलेट या चोको चिप्स लगाएंगे। इसी प्रकार से सभी कुकीज बनाकर तैयार कर लेंगे।

👉आइए अब कुकीज को बेक किया जाए।

👉इसके लिए हम एक कढ़ाई को गैस पर चढ़ाएंगे और इसे 5 मिनट के लिए प्री हिट कर लेंगे। कढ़ाई में एक स्टैंड को रखेंगे।

👉दूसरी तरफ हम एक गोल टीन या किसी थाली या प्लेट को घी से ग्रीस कर लेंगे और इसमें थोड़ी थोड़ी दूरी पर कुकीज़ को रख कर अरेंज कर लेंगे।

👉अब हम प्री हीट कढ़ाई में कुकीज़ वाली प्लेट को रखेंगे और कढ़ाई को ढक देंगे। एकदम कम आँच पर इसे 15 मिनट के लिए बेक होने देंगे। 15 मिनट बाद से चेक करेंगे।

👉15 मिनट के बाद हम कुकिज को चेक करेंगे। ऊपर से छूकर देखने से हमें पता चल जाएगा कि यह बेक हुए हैं या नहीं। नहीं तो आप इसे तोड़ कर भी देख सकते हैं की कुकीज अंदर से कच्चे तो नहीं है। अगर आपको लगे कि यह अभी थोड़े से कच्चे हैं तो आप इन्हे 5 मिनट के लिए और बेक कर सकते हैं।

👉अब हम गैस बंद कर देंगे और कुकीज़ को एकदम अच्छे से ठंडा होने देंगे। जब यह एकदम अच्छे से ठंडा हो जाए तब किसी भी एयरटाइट कंटेनर में स्टोर कर लेंगे और 1 महीने तक आराम से इस्तेमाल करेंगे।

👉तैयार है हमारे आटे से बने हुए बहुत स्वादिष्ट चॉकलेट हॉट कुकीज।

👉इन कुकीज को आटे से बनाया गया है इसलिए यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ हेल्दी भी हैं और इसके ऊपर चॉकलेट लगा है तो यह बच्चों को विशेष रूप से आकर्षित करते हैं और उन्हें बहुत ज्यादा पसंद आते है।

👉चॉकलेट हार्ट कुकीज रेसिपी का फुल वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। साथ ही ऐसी और भी ढेर सारी मजेदार रेसिपीज को देखने के लिए मेरे चैनल को सब्सक्राइब🔔 करना ना भूले।🙂 साथ ही ज्यादा से ज्यादा लाइक कमेंट और शेयर भी करें।👇👇🙏🙏



👉यदि आप चाहे तो रेगुलर अपडेट्स के लिए नीचे दिए गए लिंक पर मेरे फेसबुक पेज को भी लाइक और शेयर कर सकते हैं👇👇

👉ऐसी ही और भी ढेर सारी मजेदार, आसान और स्वादिष्ट रेसिपीज जिन्हें घर पर बनाना है बहुत आसान और जिनके लिए हमें नहीं करना पड़ता कोई भी विशेष इंतजाम देखने के लिए मेरे ब्लॉक को लगातार विजिट करते रहे। धन्यवाद🙏🙏🙂🙂