खीर से बिल्कुल अलग, दूध और चावल से बनायें राजस्थान का यह पारंपरिक मीठा

नमस्कार,भारतीय संस्कृति में वसंत पंचमी के दिन माँ सरस्वती को हम लोग किसी पीले रंग के मीठे का भोग लगते हैं। पारंपरिक रूप से हम लोग मीठे चावल या लड्डू का भोग लगाते हैं। माँ शारदे को भोग लगाने के लिए आज हम राजस्थान का एक ऐसा ही पारंपरिक मीठा पकवान बनाएंगे जिसका नाम है-खीरानन्द। 

ये ना तो खीर है, ना ही मीठे चावल। ये इन दोनों से अलग किन्तु खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगती है। इसमें हम लोग चावल को दूध के साथ पकाते हैं और साथ में केसर, देशी घी और सूखे मेवे डालते हैं, जिससे इसका स्वाद खीर से एकदम अलग होता है। तो इसे एक बार अवश्य बनाए, आपको यह मीठा पकवान बहुत पसंद आएगा। तो चलिए शुरू करते हैं इसकी सामग्री के साथ👇👇

सामग्री:-

  • 1 लीटर फुल क्रीम दूध
  • 100 ग्राम चावल
  • 100 ग्राम चीनी
  • 50 ग्राम देशी घी
  • 10-15 केसर के धागे
  • दो इलायची पाउडर
  • मुट्ठी भर कटे हुए सूखे मेवे

बनाने का तरीका:-

👉सबसे पहले हम लोग एक भारी तले के भगोने में दूध को गर्म करने रखेंगे। 

👉जब तक दूध गर्म हो रहा है तब तक हम लोग चावल को साफ पानी से दो से तीन बार धो लेंगे और 5- 10 मिनट के लिए भिगो कर रख देंगे।

👉दूध जब उबल जाए तब हम इसमें चावल का पानी निकालकर चावल को डालेंगे। अब हम इसे मध्यम आंच पर पकने देंगे। बीच-बीच में इसे चलाते रहेंगे।

👉हमें इसे तब तक पकाना है जब तक कि चावल अच्छे से गल ना जाए और दूध गाढ़ा होकर चावल के साथ अच्छे से घुल मिल ना जाए।

👉लगभग 30 से 35 मिनट के बाद दूध अच्छे से गाढ़ा हो जाएगा और चावल पक जाएगा। अब हम इसमें चीनी डालेंगे और इसे लगातार चलाते हुए 5 मिनट तक पकाएंगे। चीनी डालने के बाद इसे लगातार चलाते हुए पकाना है नहीं तो यह नीचे से जल सकता है।

👉अब हम इसमें देसी घी डालेंगे। साथ ही केसर और सूखे मेवे डाल देंगे। अच्छे से मिक्स करेंगे। दो-तीन मिनट और पकने देंगे। अब हम गैस बंद कर देंगे। स्वादिष्ट खीरानंद बनकर तैयार है।

👉देखने में यह खीर जैसा लगता है, किंतु इसका टेस्ट खीर से बिल्कुल अलग होता है। इसमें डाला हुआ देसी घी, केसर और बादाम इसके स्वाद को खीर से एकदम अलग और बहुत ही बढ़िया बनाते हैं।

👉इसे आप गरम चाहे ठंडा कैसे भी सर्व करें दोनों ही प्रकार से यह बहुत ही अच्छा लगता है।

👉तो एक बार आप लोग भी राजस्थान का यह पारंपरिक मीठा बनाकर अवश्य ट्राई करें। आप लोगों को यह जरूर ही पसंद आएगा।

खीरानंद रेसिपी का फुल वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें और अगर रेसिपी अच्छी लगती हो तो मेरे चैनल को जरूर से सब्सक्राइब करें।🙏 साथ ही ज्यादा से ज्यादा लाइक, कमेंट और शेयर भी करें🙏👇

https://youtu.be/vcCgiNtGi2I

यदि आप चाहे तो रेगुलर अपडेट्स के लिए नीचे दिए गए लिंक पर मेरे फेसबुक पेज को भी लाइक और शेयर कर सकते हैं👇👇

https://www.facebook.com/haathkirasoi  

ऐसे ही और भी ढेर सारी मजेदार रेसिपीज को देखते रहने के लिए मेरे ब्लॉक को लगातार विजिट करते रहें। धन्यवाद🙂🙂🙏🙏