नमस्कार, दोस्तों आज हम बनाते हैं शिमला मिर्च तवा फ्राई। इसे घर पर बनाना बहुत ही आसान है और खाने मे यह अत्यंत स्वादिष्ट लगती है। शिमला मिर्च की यह सब्ज़ी एक बार बनाएँगे तो फिर बार बार इसे बनाने का मन करेगा।
शिमला मिर्च तवा फ्राई को हम लोग शिमला मिर्च के अंदर आलू का चटपटा मसाला भरकर बनाते हैं। इसे बनाने में बहुत ही कम सामग्री का इस्तेमाल होता है। घर के बहुत ही बेसिक से सामग्री के साथ इसे आसानी से तैयार किया जा सकता है। तो आइए बनाते हैं बहुत जल्दी तैयार होने वाला और खाने में अत्यंत स्वादिष्ट शिमला मिर्च तवा फ्राई🙂🙂
सामग्री:-
- 2 शिमला मिर्च
- 2 उबले हुए आलू
- नमक स्वाद अनुसार
- लाल मिर्च पाउडर अनुसार
- आधा टीस्पून हल्दी पाउडर
- आधा टीस्पून धनिया पाउडर
- आधा टीस्पून गरम मसाला पाउडर
- आधा टीस्पून काला नमक
- आधा टीस्पून कसूरी मेथी
- 1 टेबलस्पून धनिया पत्ती
- एक हरी मिर्च
- सरसों तेल आवश्यकता अनुसार
बनाने का तरीका:-
👉शिमला मिर्च तवा फ्राई बनाने के लिए सबसे पहले हम इसकी स्टफिंग तैयार करेंगे।
👉इसके लिए हम एक बाउल में उबले हुए आलू को मसल कर डालेंगे। अब हम इसमें नमक, काला नमक, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, गरम मसाला पाउडर को डालेंगे।
👉अब हम इसमें हरी मिर्च एवं धनिया पत्ती को बारीक काटकर डालेंगे और कसूरी मेथी को हाथों से हल्का सा क्रश करके डालेंगे। इन सभी सामग्री को बहुत अच्छे से मिक्स करेंगे।
👉आलू का स्टफिंग बनकर तैयार है।
👉आइए अब शिमला मिर्च को तैयार करे🙂🙂
👉इसके लिए शिमला मिर्च को अच्छे से धो कर पोछ लेंगे। अब हम शिमला मिर्च के ऊपर के डंठल को काटेंगे। अब एक चाकू की मदद से शिमला मिर्च के अंदर के सारे बीज निकाल देंगे और शिमला मिर्च को अंदर से खोखला कर लेंगे।
👉शिमला मिर्च को अंदर से खोखला करने का काम सावधानीपूर्वक करेंगे। शिमला मिर्च कही से कटना-फटना नहीं चाहिए। हमें सिर्फ इसके अंदर के बीज निकाल कर इसके अंदर की जगह खाली करनी है। इसी प्रकार से हम दोनों शिमला मिर्च तैयार कर लेंगे।
👉अब हम शिमला मिर्च के अंदर आलू के भरावन को अच्छे से दबा दबा कर भरेंगे। अब शिमला मिर्च को गोल गोल स्लाइस में काट लेंगे।
👉आइए अब शिमला मिर्च को तवे पर सेंका जाए।
👉इसके लिए हम तवा को गैस पर चढ़ाएंगे और गर्म होने देंगे। तवा जब थोड़ा गर्म हो जाए तब हम इस पर सरसों का तेल डालेंगे। तेल को भी अच्छे से गर्म होने देंगे। अब हम इस पर शिमला मिर्च के स्लाइस रखेंगे और एक से 2 मिनट के लिए कम आँच पर पकने देंगे।
👉शिमला मिर्च जब एक साइड से सीक जाए तब हम इसे सावधानी पूर्वक पलट लेंगे और इसे दूसरे साइड से भी अच्छे से क्रिस्प होने तक सेक लेंगे। आवश्यकता अनुसार तेल का इस्तेमाल करेंगे।
👉मैंने शिमला मिर्च तवा फ्राई बनाने के लिए लोहे के तवे का इस्तेमाल किया है। आप अपनी सुविधा अनुसार नॉन स्टिक तवा पर भी इसे बना सकते हैं। साथ ही सरसों तेल के अलावा किसी भी दूसरे वेजिटेबल ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं।
👉तो लीजिए तैयार है झटपट से बनने वाली स्वादिष्ट, चटपटी शिमला मिर्च तवा फ्राई। इसे गरम गरम रोटी, पराठा, फूलके या चपाती के साथ सर्व करें और इसकी लाजवाब स्वाद का आनंद लें ।🙂🙂
👉शिमला मिर्च तवा फ्राई रेसिपी का फुल वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें साथ ही मेरे चैनल को सब्सक्राइब करना ना भूले👇👇🙂🙂🙏🙏
रेगुलर अपडेट्स के लिए यदि आप चाहें तो नीचे दिए गए लिंक पर मेरे फेसबुक पेज को भी लाइक और शेयर कर सकते हैं👇👇
https://www.facebook.com/haathkirasoi
तो दोस्तों, ऐसे ही और भी आसान सी, स्वादिष्ट और मजेदार रेसिपीज को देखते रहने के लिए मेरे ब्लॉग को लगातार विजिट करते रहे। धन्यवाद🙂🙂🙏🙏