तिरंगा कलाकन्द बरफ़ी

नमस्कार, आप सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। दोस्तों, हमारा राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस बस आने ही वाला है। हम सभी देशवासी इस दिन को बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं।

इस बार इस त्यौहार को मनाने के लिए और देश के प्रति अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए मैंने बनायी है तीन रंगो वाली तिरंगा कलाकन्द बरफ़ी। इसे बनाने के लिए मैंने किसी भी प्रकार के  रंग का इस्तेमाल नहीं किया है। तो आइए झटपट से इसे बनाया जाये। तो शुरु करते है इसकी सामग्री के साथ🙂🙂

सामग्री:-

  • 100 ग्राम खोया या मावा
  • 100 ग्राम पनीर या छेना
  • 1 टी स्पून देसी घी 
  • 1 टेबल स्पून चीनी
  • 2 इलायची पाउडर
  • 1 टेबल स्पून नारियल का बुरादा 
  • 1 टेबल स्पून पिस्ता का पॉवडर
  • 10-15 केसर के धागे

बनाने का तरीका:-

👉सबसे पहले हम लोग एक कढ़ाई को गैस पर चढ़ाएंगे। अब इसमें घी  डालेंगे। घी जब थोड़ा गर्म हो जाए तब हम इसमें मावा डालेंगे। अब हम इसे लगातार चलाते हुए 2 से 3 मिनट के लिए भूनेंगे। गैस की फ्लेम को लो टु मीडियम रखेंगे।

👉अब हम इसमें पनीर को डालेंगे और इसे भी भूनेंगे। पनीर और खोए के मिश्रण को लगातार चलाते हुए 3 से 4 मिनट भूनेंगे। 3 से 4 मिनट के बाद यह मिश्रण कड़ाई का किनारा छोड़ने लगेगा। तब हम इसमें चीनी डालेंगे। अब हम इसे फिर से भूनेंगे।

👉खोया और पनीर का मिश्रण जब कढ़ाई के किनारे छोड़ने लगेगा और यह गाढ़ा होने लगेगा तब हम इसमें इलायची पाउडर डालेंगे। अच्छे से मिक्स करेंगे और गैस को बंद कर देंगे। अब हम इसे थोड़ा ठंडा होने देंगे।

👉मिश्रण अब थोड़ा ठंडा हो गया है। अब हम इसे तीन हिस्सों में कर लेंगे। एक हिस्से में हम केसर को थोड़े से पानी मे भिगो कर डालेंगे और अच्छे से मिक्स करेंगे। हमारी बर्फी का केसरिया वाला भाग तैयार है। आप चाहे तो ज्यादा गहरे रंग के लिए चुटकी भर केसरिया कलर भी डाल सकते हैं।

👉दूसरे भाग में हम नारियल का बुरादा डालेंगे और अच्छे से मिक्स करेंगे। नारियल का बुरादा डालने से बर्फी का सफेद रंग और उभर कर आएगा। साथ ही इसमें नारियल का फ्लेवर भी बहुत ही अच्छा आएगा। बर्फी का सफेद वाला भाग तैयार है।

👉अब हम इसके तीसरे भाग में पिस्ता का पाउडर डालेंगे और अच्छे से मिक्स करेंगे। गहरे हरे रंग के लिए आप चाहे तो चुटकी भर खाने वाला हरा रंग भी डाल सकते हैं। बर्फी का हरा वाला भाग तैयार है।

👉आइए अब बर्फी को सेट किया जाए।

👉इसके लिए हम एक चकोर ट्रे या कोई भी प्लेट को घी से ग्रीस करेंगे। इसके ऊपर एक बटर पेपर लगाएंगे और उसे भी घी से गिरीश करेंगे। अब हम सबसे पहले हरा वाला मिश्रण डालेंगे और अच्छे से फैला देंगे। अब इसके ऊपर सफेद वाला मिश्रण डालेंगे और इसे भी फैला देंगे। अब सबसे ऊपर केसरिया वाला मिश्रण डालेंगे और इसे भी फैला देंगे। तीनों मिश्रण को एक के ऊपर एक अच्छे से एक सार फैला देंगे।

👉अब हम इसे आधे घंटे के लिए सेट होने देंगे। आधे घंटे के बाद इसे हम अपने मनचाहे साइज में काट लेंगे। तैयार है हमारी बहुत ही स्वादिष्ट तीन फ्लेवर और 3 रंगों वाली तिरंगा कलाकंद बर्फी।

👉तो दोस्तों, इस बार गणतंत्र दिवस🇮🇳 के अवसर पर अवश्य बनाएं यह तीन फ्लेवर और तीन रंगों वाली बहुत ही स्वादिष्ट और झटपट से बनने वाली कलाकंद बर्फी।

तिरंगा कलाकंद बर्फी रेसिपी का फुल वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें और प्लीज मेरे चैनल को जरूर से सब्सक्राइब करें। साथ ही ज्यादा से ज्यादा लाइक, कमेंट और शेयर करना ना भूले👇👇

https://youtu.be/9oj_qUiaU-k

यदि आप चाहें तो रेगुलर अपडेटस के लिए नीचे दिए गए लिंक पर मेरे फेसबुक पेज को भी लाइक और शेयर कर सकते हैं👇👇🙏

https://www.facebook.com/haathkirasoi

ऐसी ही और भी आसान और मजेदार रेसिपीज को देखते रहने के लिए प्लीज मेरे ब्लॉग को लगातार विजिट करते रहें। धन्यवाद🙂🙏