इमली की चटनी

नमस्कार, सर्दियों के मौसम में इमली बहुत अच्छी आती है। इमली की चटनी तो हम सब को बहुत पसंद आती है। हम चाहे समोसा बनाए, खस्ता कचौड़ी बनाए, पकौड़े बनाएं या भरवा पराठा बनाए या फिर कोई भी चाट बनाये, तो उसमे हमें इमली की चटनी चाहिये ही होती है।

लेकिन हर बार इमली की चटनी बनाना थोड़ा सा बोरिंग हो जाता है। तो क्यों ना एक बार इमली की चटनी बनाकर रखी जाए और उसे 6 महीने के लिए स्टोर कर लिया जाये। तो आइए, आज मेरे साथ बनाते हैं खट्टी मीठी इमली की चटनी जिसे हम 6 महीने के लिए स्टोर कर सकते हैं🙂

सामग्री:-
  • 1/2 किलो इमली
  • 1/2 किलो गुड़ या चीनी
  • 1/4 कप किशमिश
  • 10 छुहारे
  • 1 छोटा चम्मच नमक
  • 1+1/2 छोटी चम्मच काला नमक
  • 2 छोटा चम्मच भुना पिसा जीरा
  • 1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला
  • 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
बनाने का तरीका:-

सबसे पहले इमली को रात भर के लिए या 6- 7 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दें। आधा किलो इमली को 1 लीटर पानी में भिगोकर रखें। चटनी बनाने के आधा घंटा पहले छुहारे और किशमिस को भी पानी में भिगोकर रखेंगे।

निर्धारित समय के बाद आइए इमली की चटनी बनाएं। भीगी हुई इमली को गैस पर चढ़ाएंगे और उसमें एक उबाल आने देंगे। जब इमली में एक उबाल आ जाए तो गैस बंद कर देंगे और इमली को थोड़ा ठंडा होने देंगे।

जब तक इमली ठंडा हो रहा है तब तक हम भीगे हुए छुहारे के बीज निकालकर इसे रफली चोप कर लेंगे। अब हम छुहारे और किशमिश को मिक्सर में डालकर थोड़ा दरदरा पीस लेंगे।

जब इमली थोड़ा ठंडा हो जाए तब हम इसे एक छलनी में डालेंगे और इसे अच्छे से रगड़ते हुए इसे छान लेंगे और इमली में से उसका पल्प निकाल लेंगे एवं बीज अलग कर देंगे। अब हम इमली के पल्प को बड़े भगोने में डालेंगे और इसमें हम गुड़ को कूटकर डालेंगे। साथ ही नमक और काला नमक भी डालेंगे। अच्छे से मिक्स करेंगे। अब भगोने को गैस पर चढ़ाएंगे और इमली को उबलने देंगे।

आज मैंने इमली की चटनी गुड़ डालकर बनाई है। आप गुड़ की जगह चीनी भी डालकर बना सकते हैं। अब हम गुड़ और इमली को पकने देंगे। जब गुड़ इमली में गल जाएगा तब हम इसमें पीसे हुए छुहारे और किशमिश डालेंगे। साथ ही में गरम मसाला, भुना पिसा जीरा और लाल मिर्च पाउडर भी डाल देंगे। अच्छे से मिक्स करेंगे। अब इमली की चटनी को पकने देंगे।

क्योंकि आज हम इमली की चटनी को लंबे समय के लिए स्टोर करने वाले हैं, इसीलिए इसे हम अच्छे से पकाएंगे। बीच बीच में हम इसे चलाते रहेंगे। चटनी की कंसिस्टेंसी बिल्कुल सॉस वाली होगी यानी की गाढ़ी। तो इस चटनी को पकने में लगभग 45 मिनट का समय लगेगा।

निर्धारित समय के बाद हम चटनी को चेक करेंगे। अगर इसकी कंसिस्टेंसी गाढ़ी है तो इसे चेक करने के लिए हम एक चम्मच से इसे प्लेट में डालेंगे और थोड़ी देर इसे रहने देंगे। अब हम देखेंगे अगर चटनी पानी नहीं छोड़ रहा है तो इसका मतलब चटनी परफेक्ट पक गई है। गैस बंद कर देंगे और चटनी को एकदम अच्छे से ठंडा होने देंगे।

जब चटनी अच्छे से ठंडी हो जाए तब हम इसे किसी भी जार में भरकर स्टोर कर लेंगे। फ्रिज में रख कर यह चटनी 6 महीने तक एकदम बढ़िया बनी रहती है। जब भी जरूरत हो इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। किसी भी प्रकार के नास्ते को यह स्वादिस्ट चटनी और भी ज़्यादा लाजवाब बना देती है।

स्वादिष्ट खट्टी मीठी इमली की चटनी तैयार है। फ्रिज में रख कर इसे स्टोर करें और जब भी आवश्यकता हो इसका इस्तेमाल करें।

इमली की चटनी रेसिपी का फुल वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें और अगर रेसिपी पसंद आती हो तो मेरे युटुब चैनल को जरूर से सब्सक्राइब🔔 करें। साथ ही ज्यादा से ज्यादा लाइक👍 कमेंट✍ और शेयर🙂 करना ना भूले🙏👇👇
https://youtu.be/BIVcfBLWI34

👉यदि आप चाहें तो रेगुलर अपडेट्स के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें और मेरे फेसबुक पेज को भी अवश्य लाइक करें। साथ ही ज्यादा से ज्यादा शेयर करे🙏🙏👇👇
https://www.facebook.com/haathkirasoi

तो दोस्तों, यह थी मेरी आज की बहुत ही आसान सी और मजेदार रेसिपी। ऐसे ही और भी आसान रेसिपीज को देखते रहने के लिए प्लीज मेरे ब्लॉग को विजिट करें।🙏🙏🙂