Carrot rabri delight

नमस्कार, दोस्तों सर्दियों के मौसम में गाजर🥕 बहुत अच्छी आती है। तो आज हम गाजर का इस्तेमाल करते हुए एक बहुत ही बढ़िया, आसान और स्वादिष्ट रेसिपी बनाने जा रहे हैं। देखने में यह रेसिपी जितनी खूबसूरत है, खाने में यह उतनी ही लाजवाब लगती है। 

तो दोस्तों, गाजर का हलवा तो हम सब ने कई बार बनाया और खाया है। आज हम बनाते हैं थोड़े से अलग तरीके से एक नए अंदाज में कैरोट रबड़ी डीलाइट(carrot rabri delight)। इसे बनाने के लिए हमें बहुत कम सामग्री की आवश्यकता होती है तो शुरु करते है इसकी सामग्री के साथ🙂🙂🥕🥕

सामग्री:-
  • 1ली+250 मिली फुल क्रीम दूध
  • 1/2 किलो गाजर
  • 1 टेबल स्पून देसी घी
  • 1/2 कटोरी+1 टेबल स्पून चीनी
  • कटे हुए सूखे मेवे(जरुरत अनुसार)
बनाने का तरीका:-

🥕सबसे पहले हम लोग एक भारी तले की कढ़ाई में 1 लीटर फुल क्रीम दूध को गैस पर चढ़ाएंगे। गैस की आँच को मीडियम टू हाई रखेंगे। इसे बीच बीच में चलाते हुए दूध को पकाएंगे। हमें दूध को तब तक पकाना है जब तक कि इसकी रबड़ी ना बन जाए।

🥕जब तक दूध पक रहा है, आइए तब तक गाजर तैयार कर ले।

🥕इसके लिए गाजर को अच्छे से धो कर छील लेंगे और कद्दूकस में किस लेंगे। अब एक कढ़ाई को गैस पर चढ़ाएंगे। इसमें हम देसी घी डालेंगे। घी जब हल्का गर्म हो जाए तब हम इसमें गाजर डालेंगे और मध्यम आंच पर गाजर का पानी सूखने तक इसे भूनेंगे।

🥕3 से 4 मिनट में गाजर का पानी सूख जाएगा तब हम इसमें आधी कटोरी चीनी या स्वाद अनसार चीनी डालेंगे और इसे फिर से भूनेंगे। चीनी डालने से गाजर में पानी हो जाएगा (चीनी अपना पानी छोड़ेगा) इसलिए हम इसे फिर से पानी के सूखने तक भूनेंगे।

🥕गाजर का पानी अच्छे से सूख जाएगा। तब हम इसमें 250 मिली(1 बड़ा गिलास) दूध डालेंगे। अच्छे से मिलाएंगे। अब हम इसे दूध के सूखने तक पकाएंगे। गैस की आँच को मीडियम तू हाई रखेंगे और बीच-बीच में इसे चलाते रहेंगे।

🥕इधर हमारी रबड़ी भी पक रही है। इसे भी बीच-बीच में चलाते रहेंगे।

🥕लगभग 20 मिनट के बाद रबड़ी भी तैयार है और हलवा भी पक गया है। मतलब कि गाजर का दूध भी सूख गया है। अब हम रबड़ी में 1 टेबलस्पून या स्वाद अनुसार चीनी डालेंगे। 2 मिनट और पकाएंगे।

🥕अब हम रबड़ी में इलायची पाउडर डालेंगे। अच्छे से मिक्स करेंगे और गैस बंद कर देंगे। साथ ही गाजर में भी इलायची पाउडर डाल देंगे। अच्छे से मिक्स करेंगे और गैस को बंद कर देंगे।

🥕आइए अब इसे सर्व करें। सर्व करने के लिए हम एक सर्विंग बाउल लेंगे। इसमें पहले हम एक छोटा चम्मच रबड़ी डालेंगे फिर रबड़ी के ऊपर एक चम्मच हलवा डालेंगे। फिर हलवा के ऊपर रबड़ी डालेंगे और फिर रबड़ी के ऊपर हलवा डालेंगे। अब एक और बार हलवा के ऊपर रबड़ी डालेंगे। ऊपर से बारीक कटे हुए सूखे मेवे से गार्निश करेंगे। अब इस सर्व करेंगे।

तो दोस्तों, है ना बहुत ही आसान सी रेसिपी। इसे बनाना आसान है, साथ ही देखने में यह बहुत आकर्षक लगती है। खाने में तो स्वादिष्ट है ही😋😋

कैरोट रबड़ी डीलाईट(carrot rabri delight) रेसिपी का फुल वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें एवं साथ ही मेरे युटुब चैनल को सब्सक्राइब करना ना भूलें 👇👇🙏🙏

👉यदि आप चाहें तो रेगुलर अपडेट्स के लिए नीचे दिए गए लिंक पर मेरे फेसबुक पेज को भी अवश्य लाइक करें। साथ ही ज्यादा से ज्यादा शेयर करें👇👇🙏🙏

तो दोस्तों, यह थी मेरी आज की बहुत ही आसान सी और मजेदार रेसिपी। ऐसे ही और भी आसान रेसिपीज को देखते रहने के लिए प्लीज मेरे ब्लॉग को लगातार विजिट करते रहें।🙏🙏🙂👇👇