ज़ेब्रा बिस्कुट केक



नमस्कार, आज हम बनाने वाले हैं ज़ेब्रा बिस्किट केक। दोस्तों,  क्रिसमस आने वाला है और क्रिसमस के मौके पर एक केक🎂 बनाना तो बनता है। 

तो, इस बार हम बहुत आसान तरीके से और बहुत ही कम सामग्री के साथ घर पर बनाएंगे ज़ेब्रा बिस्किट केक। इसे बनाने के लिए हमें मुख्य रूप से तीन ही सामग्री की आवश्यकता है। जहां बाकी केक को बनने में कम से कम 55 से 60 मिनट का समय लगता है। यह केक केवल 25 से 30 मिनट में ही बनकर तैयार हो जाता है। कोई भी इसे आसानी से बना सकता है। तो आइए मेरे साथ शुरू करते हैं झटपट से जेब्रा बिस्किट केक बनाना 🙂🙂

सामग्री :-

  • दो पैकेट मैरी गोल्ड बिस्कुट
  • एक पैकेट बौरबोन (bourbon)
  • 8 टी स्पून चीनी
  • 2 टी स्पून बेकिंग पॉवडर
  • दूध आवश्यकतानुसार

बनाने का तरीका:-

🎂👉सबसे पहले हम दोनों प्रकार के बिस्कुट का पाउडर तैयार करेंगे।

 🎂👉इसके लिए हम पहले मैरी गोल्ड बिस्कुट को हाथों से तोड़ लेंगे। अब हम इसे मिक्सर में डालेंगे। साथ ही में 4 टीस्पून चीनी भी डालेंगे। अब इसे पीसकर इसका बारीक पाउडर बनाकर तैयार कर लेंगे। 

🎂👉इसी प्रकार से हम बौरबोन बिस्कुट का भी पाउडर बना लेंगे। तो पहले हम बिस्कुट को हाथों से तोड़ेंगे और फिर मिक्सर में बिस्कुट और चीनी डालकर इसका बारीक पाउडर तैयार कर लेंगे। 

🎂👉आज हम केक को बाटी कुकर (तंदूर) में बनाएंगे । अब हम एक तरफ बाटी कुकर को गैस पर प्री हिट होने के लिए रख देंगे। दूसरी तरफ हम एक केक टीन को घी से ग्रीस कर लेंगे। अब केक टीन के ऊपर हम एक बटर पेपर लगाएंगे। बटर पेपर के ऊपर भी घी से ग्रीस कर लेंगे।

🎂👉आइए अब केक का बैटर तैयार करें। इसके लिए हम दोनों बैटर  अलग-अलग बनायेंगे। एक बाउल मे मैरीगोल्ड बिस्कुट का पाउडर डालेंगे । अब हम इसमें आवश्यकता अनुसार दूध डालकर मिलाएंगे और एक स्मूथ बैटर बनाकर तैयार कर लेंगे।

🎂👉इसी प्रकार से हम बारबन बिस्कुट का भी बैटर बनाएंगे। बाउल में बिस्कुट का पाउडर डालेंगे। आवश्यकतानुसार दूध डालकर एक स्मूथ बेटर बना लेंगे।

🎂👉अब हम दोनों प्रकार के बेटर में 1 -1 टी स्पून बेकिंग पाउडर डालेंगे। अच्छे से मिक्स कर लेंगे। अब केक टिन में दोनों बैटर डालेंगे। पहले मेरीगोल्ड बिस्कुट का बैटर डालेंगे। उसके ऊपर बारबन बिस्किट का बैटर डालेंगे। फिर मेरीगोल्ड बिस्कुट का बेटर डालेंगे। फिर बारबन बिस्कुट का बैटर डालेंगे। यह प्रक्रिया तब तक करेंगे जब तक कि हमें जितना बैटर केक टिन में डालना है उतना बेटर ना डाल ले।

🎂👉अब हम एक टूथपिक लेंगे। इससे केक पर ज़ेब्रा लाइंस बनाएंगे। इसके लिए हम आउटर से सेंटर पर एक लाइन खीचन्गे। फिर इसी तरीके से दूसरे आउटर से सेंटर पर लाइन खींच लेगे। इसी प्रकार से हम ज़ेब्रा डिजाइन बना लेंगे। 

🎂👉अब हम केक टिन को प्री हिट बाटी कुकर में रखेंगे। कम आँच पर 25 मिनट के लिए बेक करेंगे। 25 मिनट बाद हम केक को चेक करेंगे। चेक करने के लिए केक में टूथपिक डालेंगे। अगर टूथपिक क्लीन निकलता है तो केक तैयार है, नहीं तो 5 मिनट के लिए और बेक कर लेंगे।अब हम गैस को बंद कर देंगे और केक को ठंडा होने देंगे। जब केक अच्छा से ठंडा हो जाएगा तब हम इसे डिमोल्ड कर लेंगे। 

🎂👉लीजिए तैयार है हमारा बहुत ही आसानी से बनने वाला स्वादिष्ट सॉफ्ट और स्पंजी ज़ेब्रा बिस्किट केक। तो है ना बहुत आसान सी रेसिपी।

ज़ेब्रा बिस्किट केक रेसिपी का फुल वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें और अगर रेसिपी पसंद आती हो तो मेरे युटुब चैनल को जरूर से सब्सक्राइब🔔 करें। साथ ही ज्यादा से ज्यादा लाइक👍 कमेंट✍ और शेयर🙂 करना ना भूले🙏👇👇

👉यदि आप चाहें तो रेगुलर अपडेट्स के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें और मेरे फेसबुक पेज को भी अवश्य लाइक करें। साथ ही ज्यादा से ज्यादा शेयर करें👇👇🙏🙏


तो दोस्तों, यह थी मेरी आज की बहुत ही आसान सी और मजेदार रेसिपी। ऐसे ही और भी आसान रेसिपीज को देखते रहने के लिए प्लीज मेरे ब्लॉग को विजिट करें।🙏🙏🙂