स्टफड बनारसी दम आलू

नमस्कार, आज हम बनाते हैं स्टफ्ड बनारसी दम आलू। सभी सब्जियों का राजा है आलू। आलू को हम अनेक प्रकार से बनाते हैं एवं आलू से हम अनेकों अनेक नये व्यंजन बनाते हैं। दम आलू, आलू की एक बहुत ही प्रसिद्ध रेसिपी है जो किसी भी खास अवसर पर ज्यादातर बनाई जाती है। आज मैं आपके लिए लाई हूं घर पर स्टफड दम आलू बनारसी बनाने की बहुत ही सिंपल सी रेसिपी। तो आइए शुरू करते हैं इसकी सामग्री के साथ🙂👇

स्टफिंग की सामग्री:-

  • 150 ग्राम पनीर
  • 1 प्याज-बारीक कटा 
  • 1 टेबलस्पून शिमला मिर्च-बारीक कटा 
  • हरा धनिया 
  • ½ इंच अदरक का टुकड़ा 
  • 1 हरी मिर्च 
  • नमक स्वादानुसार 
  • काली मिर्च पाउडर स्वादानुसार 

ग्रेवी की सामग्री-

  • 1 टीस्पून देशी घी या बटर 
  • 1 तेजपत्ता, लौंग, इलायची
  • 1 छोटा टुकड़ा दालचीनी 
  • ½ टीस्पून जीरा 
  • 1 प्याज 
  • 2 टमाटर 
  • 8-10 कली लहसुन 
  • 1 मिर्च 
  • 1 इंच अदरक का टुकड़ा 
  • 8-10 काजू 
  • 4 बड़े आलू 
  • 1 टेबलस्पून देशी घी 
  • 1 टीस्पून हल्दी पाउडर 
  • 2 टीस्पून धनिया पाउडर 
  • 1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर 
  • 1 टीस्पून गरम मसाला पाउडर 
  • ½ कटोरी ताजा मलाई 
  • ¼ कप दूध 
  • ¼ टीस्पून चीनी 
  • ½ टेबलस्पून कसूरी मेथी
बनाने का तरीका:-

👉सबसे पहले हम इसकी स्टफिंग तैयार करते हैं। 

👉इसके लिए स्टफिग की सभी सामग्री को एक बाउल में डालेंगे। पनीर को कद्दूकस करके या हाथों से तोड़कर डालेंगे। प्याज, शिमला मिर्च, हरा मिर्च और धनिया पत्ती को बारीक काटकर डालेंगे। साथ ही अदरक को कद्दूकस करके डालेंगे। अब नमक और गरम मसाला डालेंगे। सभी सामग्री को अच्छे से मिलाएंगे। स्टफिंग तैयार है। इसी एक किनारे रखेंगे।

👉आइए अब सब्जी बनाने की तैयारी करें।

👉 इसके लिए पहले हम चार बड़े साइज के आलू को आधा उबाल लेंगे। इसके लिए आलू को कुकर में डालेंगे और एक सीटी आने तक उबाल लेंगे। जब कुकर का प्रेशर रिलीज हो जाए तब हम कुकर को खोल लेंगे और आलू को छील लेंगे। अब आलू को ऊपर से थोड़ा सा काटेंगे और इसे बीच में से खोखला कर लेंगे। खोखला करने के लिए किसी चाकू या कांटे का इस्तेमाल करेंगे।

👉 आइए अब ग्रेवी बनाएं।

👉 ग्रेवी बनाने के लिए हम एक कढ़ाई को गैस पर चढ़ाएंगे। इसमें हम एक टीस्पून घी डालेंगे। अब हम इसमें जीरा, लोंग, इलाइची और एक छोटा टुकड़ा दालचीनी का डालेंगे। जीरा जब चटक जाए तब हम इसमें प्याज और टमाटर को काटकर डालेंगे। अदरक और हरी मिर्च को भी डाल देंगे। साथ ही में काजू भी डालेंगे। अब हम इसे दो-तीन मिनट के लिए भून लेंगे।

👉अब हम इसमें थोड़ा सा पानी डालेंगे। अच्छे से मिक्स करेंगे। अब इसे ढक कर 5 मिनट के लिए मीडियम आंच पर पकाएं जब तक कि टमाटर और काजू थोड़े से नरम ना हो जाए। 5 मिनट बाद हम देखेंगे कि टमाटर और काजू थोड़े से सॉफ्ट हो गए हैं। अब हम गैस बंद कर देंगे और इसे ठंडा होने देंगे।

👉 प्याज और टमाटर ठंडा हो गया है। इसमें से हम तेजपत्ता बाहर निकाल देंगे और बाकी सभी सामग्री को मिक्सर में डालकर इसका महीन पेस्ट पीसकर तैयार कर लेंगे।

👉 अब हम कढ़ाई को एक बार पुनः गैस पर चढ़ाएंगे। इसमें एक टेबलस्पून घी या बटर डालेंगे। अब हम इसमें जीरा डालेंगे। जीरा जब थोड़ा चटक जाए तब हम इसमें प्याज और टमाटर का पेस्ट डालेंगे। अब हम इसे 5 मिनट के लिए मीडियम आँच भूनेंगे। अब हम इसमें सूखे मसाले डालेंगे जैसे हल्दी, धनिया, मिर्च और गरम मसाला पाउडर। मसाले को अच्छे से तेल छोड़ने तक भूनेंगे।

👉जब मसाले तेल छोड़ दे तब हम इसमें मलाई या क्रीम डालेंगे और इसे फिर से अच्छे से भुनेंगे और एक बार फिर से तेल छोड़ने तक पकाएंगे। अब हम इसमें आवश्यकतानुसार पानी डालेंगे और चौथाई कप दूध डालेंगे। अच्छे से मिक्स करेंगे। अब हम इसमें स्वादानुसार नमक डालेंगे और चीनी डालेंगे। अच्छे से मिक्स करेंगे 5 मिनट के लिए ढककर मीडियम आंच पर पकने देंगे।

👉 5 मिनट बाद हम ग्रेवी को एक बार अच्छे से मिक्स करेंगे। अब हम इसमें कसूरी मेथी को हाथों से क्रश करके डालेंगे। 2 मिनट और पकाएंगे। अब गैस बंद कर देंगे। हमारी ग्रेवी तैयार है।

👉आइए अब आलू को स्टफ करें और सब्जी सर्व करें। इसके लिए आलू जो हमने फ्राई करके रखा है उसके अंदर जो हमने स्टफिंग तैयार की है वह अच्छे से भरेंगे और आलू को गोल पीसेज में काट लेंगे।

👉 अब एक सर्विंग प्लेट लेंगे।पहले थोड़ी सी ग्रेवी डालेंगे। उसके बाद आलू के पिसेज रखेंगे। ऊपर से थोड़ी सी ग्रेवी और डालेंगे। थोड़े से हरे धनिए से गार्निश करेंगे। आप चाहे तो थोड़ी सी क्रीम भी डाल सकते हैं। लीजिए तैयार है बिल्कुल रेस्टोरेंट स्टाइल वाली स्टफड बनारसी दम आलू।

👉 स्टफ्ड बनारसी दम आलू रेसिपी का फुल वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें और अगर रेसिपी पसंद आती हो तो मेरे युटुब चैनल को जरूर से सब्सक्राइब🔔 करें। साथ ही ज्यादा से ज्यादा लाइक👍 कमेंट✍ और शेयर🙂 करना ना भूले🙏👇👇

👉यदि आप चाहें तो रेगुलर अपडेट्स के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें और मेरे फेसबुक पेज को भी अवश्य लाइक करें। साथ ही ज्यादा से ज्यादा शेयर करें👇👇🙏🙏


तो दोस्तों, यह थी मेरी आज की बहुत ही आसान सी और मजेदार रेसिपी। ऐसे ही और भी आसान रेसिपीज को देखते रहने के लिए प्लीज मेरे ब्लॉग को विजिट करें।🙏🙏🙂