#haathkirasoi #teatimesnacks #instantsnacks #quickrecipe #easyrecipe #breadrecipe #breadcheeserecipe
नमस्कार, दोस्तों आज हम बनाने जा रहे हैं एक बहुत ही झटपट से बनने वाली स्वादिष्ट रेसिपी😋 ब्रेड चीज़ी सिगार रोल या ब्रेड चीज पॉकेट। इसे बनाने के लिए हमें कुछ भी विशेष तैयारी नहीं करनी पड़ती, बस घर के बेसिक से इंग्रेडिएंट्स के साथ जो घर पर आसानी से उपलब्ध होते हैं। उनके साथ हम यह स्वादिष्ट नाश्ता झटपट से तैयार कर सकते हैं। वह भी बहुत ही कम घी या बटर के साथ। तो आइए आज हम बनाते हैं बहुत ही स्वादिष्ट ब्रेड चीज़ी सिगार रोल🙂
सामग्री:-
- ब्रेड स्लाइस 8-10
- एक प्याज
- एक छोटा शिमला मिर्च
- आधा कप पनीर
- एक टेबल स्पून मटर
- चिली फ्लेक्स स्वादानुसार
- 1 टेबलस्पून मैदा
- घी या बटर आवश्यकता अनुसार
- 1 टेबलस्पून हरा धनिया
- एक हरा मिर्च
- 1 टी स्पून टोमेटो सॉस
- चीज़ आवश्यकतानुसार
- नमक स्वादानुसार
बनाने का तरीका:-
👉सबसे पहले हम सिंगार रोल बनाने के लिए इसकी स्टाफिंग तैयार करेंगे।
👉इसके लिए हम एक मिक्सिंग बाउल लेंगे। इसमें हम बारीक कटा प्याज, बारीक कटा शिमला मिर्च और पनीर को कद्दूकस करके डालेंगे। अब हम इसमें मटर को हल्का सा उबालकर डालेंगे। अब हम इसमें बारीक कटा हरा धनिया और हरी मिर्च डालेंगे।
👉अब इसमें टोमेटो सॉस डालेंगे। स्वादानुसार नमक और चिली फ्लेक्स डालेंगे। सभी को बहुत अच्छे से मिक्स करेंगे। हमारी स्टाफिंग रेडी है।
👉अब हम मैदे की स्लरी (घोल) तैयार करेंगे। इसके लिए हम बाउल में मैदा लेंगे। अब हम इसमें उतनी ही मात्रा में पानी डालेंगे और अच्छे से मिक्स करेंगे। घोल में कोई भी गांठ नहीं रहनी चाहिए। अगर पानी कम लगे तो थोड़ा सा पानी और डाल लेंगे और एक घोल तैयार कर लेंगे।
👉आइए अब हम रोल बनाने की तैयारी करें। इसके लिए हम एक ब्रेड लेंगे। ब्रेड के किनारों को हम काट लेंगे। अब इसे बेलन की सहायता से बेल लेंगे और चपटा कर लेंगे।
👉अब हम इसके चारों तरफ जो हमने मैदे की सलरी तैयार की थी वह लगाएंगे। अब इसके एक साइड मे स्टफिंग रखेंगे। स्टफिंग के ऊपर चीज को कद्दूकस करके लगाएंगे। अब हम ब्रेड के दूसरे साइड को स्टफिंग वाले साइड की तरफ फोल्ड कर देंगे और चारों तरफ से अच्छे से चिपका देंगे। ब्रेड को चिपकाने का काम सावधानीपूर्वक करेंगे नहीं तो यह खुल जाएंगे।
👉इसी प्रकार से हम सभी ब्रेड सिगार बनाकर तैयार कर लेंगे। अब हम इसे या तो शैलो फ्राई कर लेंगे या फिर तवे पर सेक लेंगे। यहां पर मैंने इसे तवे पर सेक कर बनाया है।
👉इसके लिए हम तवा को गर्म करेंगे। तवे के ऊपर घी या बटर लगाएंगे। अब हम इसके ऊपर हमारे तैयार किए हुए रोल रखेंगे और दोनों तरफ से अच्छे से गोल्डन ब्राउन होने तक या क्रिस्पी कुरकुरे होने तक सेक लेंगे।
👉सेकने के लिए अपने पसंद के अनुसार या जरूरत के अनुसार घी या बटर का इस्तेमाल करेंगे। इसी प्रकार से हम सभी सिगार रोल्स बनाकर तैयार कर लेंगे। लिजिये तैयार हैं हमारे झटपट से बनने वाले बहुत स्वादिष्ट ब्रेड चीजी सिगार रोल।
👉इसे एक बार बना कर अवश्य ट्राई करें। इसे बनाना बहुत आसान है और खाने में बहुत स्वादिष्ट है। बच्चे तो बच्चे बड़े भी इसे बहुत ही चाव से खाएंगे।
👉ब्रेड सीजी सिगार रोल रेसिपी का फुल वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक👇👇 पर क्लिक करें और यदि वीडियो पसंद आता हो तो मेरे युटुब चैनल को सब्सक्राइब करना ना भूले🙂👇
तो दोस्तों, यह थी मेरी आज की बहुत ही आसान सी और मजेदार रेसिपी। ऐसे ही और भी आसान रेसिपीज को देखते रहने के लिए प्लीज मेरे ब्लॉग को विजिट करें।🙏🙏🙂
यदि आप लोग चाहे तो रेगुलर अपडेट के लिए मेरे फेसबुक पेज को भी नीचे दिए गए लिंक पर लाइक और शेयर कर सकते हैं👇🙂🙏