नमस्कारआज हम बनाने जा रहे हैं राजस्थान की बहुत ही प्रसिद्ध प्याज की कचौड़ी। दोस्तों, राजस्थान सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में अपने खानपान के लिए बहुत ही ज्यादा प्रसिद्ध है। खाने की जितनी वैरायटी हमें यहां मिलती है उतनी विश्व में शायद ही कहीं और मिलेगी।
यदि आप लोग चाहे तो रेगुलर अपडेट्स के लिए नीचे दिए गए लिंक पर मेरे फेसबुक पेज को भी लाइक और शेयर कर सकते हैं 👇👇
https://www.facebook.com/haathkirasoi
तो दोस्तों, आज हम इसी वैराइटीज में से एक जोधपुर की बहुत ही प्रसिद्ध प्याज की कचौड़ी बनाने जा रहे हैं। घर में बना होने की वजह से यह स्वादिष्ट तो है ही साथ ही हेल्दी भी होता है क्योंकि इसमें आप अपने पसंद के अनुसार सामग्री का इस्तेमाल कर सकते हैं।
तो दोस्तों, आइए घर के बहुत ही बेसिक इन्ग्रेदीयेंत्स के साथ बनाते हैं राजस्थान की बहुत ही प्रसिद्ध प्याज की कचौड़ी।🙂🙏
सामग्री:-
आटा लगाने की सामग्री:-
- 1 कप मैदा
- 1 कप आटा
- ¼ कप सूजी
- ¼ कप देसी घी (मोयन के लिए)
- नमक स्वादानुसार
- अजवाइन स्वादानुसार
- कलौंजी स्वादानुसार
भरावन की सामग्री:-
- 1टेबलस्पून सरसों का तेल
- चुटकी भर हींग
- 1 तेजपत्ता
- 1 सूखी लाल मिर्च
- 1 छोटा चम्मच सौंफ
- 1 छोटा चम्मच जीरा
- 1 छोटा चम्मच कसूरी मेथी
- 1 छोटा चम्मच राई या सरसों
- 1 कप बारीक कटा प्याज
- नमक स्वादानुसार
- लाल मिर्च पाउडर स्वादानुसार
- ½ छोटा चम्मच धनिया पाउडर
- 1 छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर
- 1 छोटा चम्मच आमचूर पाउडर
- 1 छोटा कप बेसन
- कचौड़ी तलने के लिए तेल आवश्यकतानुसार
बनाने का तरीका:-
सबसे पहले हम कचोरी का आटा लगाएंगे। इसके लिए हम एक बाउल या परात में आटा, मैदा और सूजी डालेंगे। अब हम इसमें नमक, अजवाइन और कलौंजी डालेंगे। अच्छे से मिक्स कर लेंगे एवं इसमे मोयन के लिए घी डालेंगे। अब हम इसे दोनों हाथों से बहुत अच्छे से मिक्स करेंगे। मोइन डालने के बाद हम आटे का मुट्ठी बनाकर देखेंगे अगर लड्डू जैसा बन रहा है तो आटे में मोयन सही है नहीं तो थोड़ा सा घी और डालेंगे।
अब हम थोड़ा-थोड़ा करते हुए पानी डालेंगे और एक सेमी सॉफ्ट आटा गूथ कर तैयार करेंगे। मतलब कि आटा ना ज्यादा सख्त होना चाहिए ना ही ज्यादा नरम। अब हम इसे ढक कर रख देंगे।
आइए अब हम प्याज की स्टफिंग तैयार करें।🙂
इसके लिए हम एक कड़ाई में सरसों का तेल डालेंगे और गर्म करेंगे। तेल जब अच्छे से गर्म हो जाए तब हम इसमें हींग, तेजपत्ता, सूखी लाल मिर्च, सौंफ, जीरा, राई या सरसों और कसूरी मेथी डालेंगे।
जीरा जब चटक जाए तब हम इसमें बारीक कटा हुआ प्याज डालेंगे और इसे हल्का ब्राउन होने तक भूनेंगे। साथ ही में एक हरी मिर्च बारीक काटकर डाल देंगे। अब हम प्यार को थोड़ी देर और भूनेंगे।
हम प्याज में सभी सूखे मसाले जैसे धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, आमचूर पाउडर और गरम मसाला पाउडर डालेंगे और अच्छे से मिक्स करेंगे। 2 मिनट के लिए सभी मसालों को भून लेंगे।
अब हम इसमें बेसन डालेंगे और अच्छे से मिक्स करेंगे। बेसन डालकर मसालों को ज्यादा नहीं भुनना है। बस 2 मिनट ही भूनेंगे। अब गैस बंद कर देंगे और इस स्टफिंग को किसी प्लेट में निकाल कर ठंडा होने देंगे।
कचौड़ी बनाने के लिए आटे को एक बार अच्छे से मसल लेंगे। अब हम इसकी अपने पसंद के साइज की लोई बना लेंगे। अपने अंगूठे और उंगली की मदद से लोई को कटोरी का शेप देंगे। अब हम इसमें स्टाफिंग भरेंगे और कटोरी को अच्छे से सील बंद कर देंगे। अब इसे बहुत थोड़ा सा दो से तीन बेलन लगाकर बेल लेंगे। ध्यान रहे कचौड़ी को ज्यादा नहीं बेलना है। यह थोड़ा सा मोटा रहना चाहिए। इसी प्रकार से हम सभी कचोरिया बेल कर तैयार कर लेंगे।
कचोरी तलने के लिए हम एक कढई में रिफाइंड ऑयल या वेजिटेबल ऑयल डालेंगे और गर्म करेंगे। तेल जब हल्का गर्म हो जाए तब हम इसमें कचोरिया डालेंगे और मीडियम आँच पर कचोरी को क्रिस्पी गोल्डन ब्राउन होने तक तल लेंगे।
लिजिये तैयार है हमारी स्वादिष्ट, कुरकुरी और क्रिस्पी राजस्थानी प्याज की कचोरी। एक बार आप लोग भी अवश्य ट्राई करें। आपको अवश्य पसंद आएगी।
दोस्तों, राजस्थानी प्याज की कचोरी रेसिपी का फुल वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇 और प्लीज मेरे यूट्यूब चैनल को जरूर सब्सक्राइब करें🙏🙏 साथ ही लाइक, कमेंट और शेयर करना ना भूले🙂🙏
https://www.facebook.com/haathkirasoi