नमस्कार, आज मैंने बनाए हैं मथुरा के सुप्रसिद्ध पेड़े। मथुरा के ये पेड़े पूरे भारतवर्ष में ही नहीं, अपितु पूरे विश्व में बहुत ही सुप्रसिद्ध है। मथुरा के पेड़े भूरे या लाल रंग के होते है और बाकी सभी प्रकार के पेड़ो से इनका स्वाद एकदम अलग होता है। यह पेड़े खाने में बहुत ही ज्यादा स्वादिष्ट होते हैं। ऐसा कहा जाता है की भगवान कृष्ण को ये पेड़े अति प्रिय होते हैं। मथुरा के पेड़े भूरे रंग के क्यों होते हैं इसके पीछे एक बहुत ही पुरानी और रोचक पौराणिक कथा है।
तो साथियों, आज मैं आपको वह कथा संक्षिप्त रूप में बताती हूं। कई वर्षों पहले की बात है मथुरा में एक राजा था जो प्रतिदिन भगवान कृष्ण को पेड़े का भोग लगाता था। एक बार राजा का रसोईया पेड़े के लिए मावा को भूनते समय सो गया और मावा भूनते भूनते भूरा रंग का हो गया। रसोईया बहुत डर गया और उसने डरते डरते कृष्ण जी को याद करते हुए पेड़े बनाएं और भगवान को भोग लगाया। उस दिन भगवान ने सच्चे मन से उस प्रसाद को ग्रहण किया और राजा को स्वप्न में दर्शन दिया कि आज से मुझे प्रतिदिन ऐसे ही पेड़े का भोग लगाना। उसके बाद से ही यह प्रथा बन गई कि मथुरा में कान्हा जी को भोग लगने वाला पेड़ा ब्राउन रंग का होता है।
मथुरा के पेड़े, मावा को मध्यम आंच पर भून कर बनाया जाता है। मावा का रंग जब भूनते हुए ब्राउन हो जाता है, उसके बाद इसमें पिसी हुई चीनी और अपने पसंद के अनुसार इलायची पाउडर या केसर या बादाम इत्यादि का फ्लेवर डालकर उसके बाद तैयार किया जाता है।
तो साथियों, जन्माष्टमी का पावन त्यौहार बस आने ही वाला है। इस बार जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर बनाते हैं कान्हा जी को बहुत ही प्रिय मथुरा के स्वादिष्ट भूरे लाल पेड़े।
सामग्री:-
200 ग्राम मावा
3 टी स्पून पिसी हुई चीनी या स्वाद अनुसार
3-4 टी स्पून देसी घी
1/2 कप दूध या जरुरत के अनुसार
2 इलायची पाउडर
बनाने का तरीका:-
सबसे पहले हम मावा को एक थाली या प्लेट में निकालेंगे और इसे हाथों से मसाला लेंगे या कद्दूकस में किस लेंगे।
अब हम इसे एक कढ़ाई में डालेंगे और गैस पर चढ़ाएंगे। गैस की आँच को मध्यम से कम रखते हुए मावा को लगातार चलाते हुए भूनेंगे ।
3 से 4 मिनट भूनने के बाद हम इसमें एक टी स्पून देसी घी डालेंगे और फिर भूनेंगे। यह प्रक्रिया हम तब तक करेंगे जब तक की मावा का कलर ब्राउन ना हो जाए।
बीच- बीच में यदि हमे लगे की मावा ज़्यादा सूख रहा है तो थोडा सा दूध डाल देंगे।
15 से 20 मिनट में मावा का कलर अच्छा ब्राउन हो जाएगा। अब हम गैस बंद कर देंगे और इसे थोड़ा ठंडा होने देंगे। जब यह थोड़ा ठंडा हो जाए तब हम इसमें स्वाद अनुसार पिसी हुई चीनी डालेंगे और अच्छे से मिलाएंगे।
अब हम इससे मनचाहे शेप और साइज के पेड़े बना लेंगे। पेड़े बना-बना कर इनको हम पिसी हुई चीनी में हल्का-हल्का लपेट लेंगे । इसी प्रकार से हम सभी पेड़े बनाकर तैयार कर लेंगे।
तैयार पेड़े को किसी थाली या प्लेट में फैलाकर 1 घंटे के लिए रख देंगे जिससे कि पेड़े अच्छे से सूख जाएंगे। अब हम इन्हें किसी एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करेंगे और फिर इस्तेमाल करेंगे। क्योंकि यह पेड़ा मावा को अच्छे से भून कर तैयार किया जाता है इसीलिए फ्रिज़ में रखकर इन पेड़ों को 1 महीने तक इस्तेमाल में लाया जा सकता है। और बाहर रखकर भी इनकी सेल्फ लाइफ एक हफ्ते तक होती है।
तो दोस्तों, इस बार जन्माष्टमी या किसी भी शुभ अवसर पर बनाएं यह मथुरा के सुप्रसिद्ध पेड़े और भगवान को भोग लगाकर खुद भी प्रसाद ग्रहण करें और सभी को खिलाएं।
दोस्तों, यह थी मेरी आज की बहुत ही आसान सी और स्वादिस्ट रेसिपी। ऐसे ही और भी आसान रेसिपी को देखते रहने के लिए मेरे ब्लॉग को लगातार विजिट करते रहें और मुझे फॉलो करे।।🙂
दोस्तों, मथुरा के पेड़े रेसिपी का फुल वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇और प्लीज मेरे युटुब चैनल को जरूर सब्सक्राइब करें🙂🙏 साथ ही लाइक, कमेंट और शेयर करना भी ना भूले🙂🙏👇👇
👉 https://youtu.be/NQIQGxub2ZI
यदि आप लोग चाहे तो रेगुलर अपडेट्स के लिए नीचे दिए गए लिंक पर मेरे फेसबुक पेज को भी लाइक और शेयर जरुर करे👇👇
https://www.facebook.com/haathkirasoi