परवल की मिठाई

नमस्कार, परवल की मिठाई उत्तर भारत में बनाई जाने वाली एक बहुत ही प्रसिद्ध मिठाई है। उत्तर भारत में कोई भी त्यौहार हो उसमें परवल की मिठाई का एक विशेष महत्व है। विशेषकर गर्मियों के सीजन में जब सावन-भादो का महीना आता है और त्योहारों की धूम होती है उस समय परवल की मिठाई बहुत ही प्रचलित होती है। यह मिठाई खाने में बहुत ही स्वादिष्ट और बनाने में बहुत ही आसान है। जो बच्चे सब्जी खाने में नखरे करते हैं, वह भी बहुत चाव से इसे खा लेते हैं।

त्योहारों का सीजन शुरू होने वाला है, तो आइए इस बार तीज और रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर बनाए झटपट से बनने वाली बहुत ही स्वादिष्ट परवल की मिठाई🙂🙂

सामग्री:-
  • 1/2 किलो परवल
  • 400 ग्राम चीनी
  • 250 ग्राम मावा या खोया
  • 1 छोटा चम्मच पिसी हुई चीनी या स्वाद अनुसार
  • थोड़े से कटे हुए मेेवे
  • 2 इलायची पाउडर
  • 1 चुटकी बेकिंग सोडा (ऑप्शनल)
बनाने का तरीका:-

पहले हम इसका भरावन तैयार कर लेंगे। इसके लिये हम एक बाउल मे मावा लेंगे।अब हम इसे थोडा सा मसल लेंगे या किस लेंगे। अब मावा मे पिसी हुई चीनी, इलायची पाउडर और बारीक कटे हुए मेवे डालेंगे और अच्छे से मिक्स कर देंगे। हमारा भरावन तैयार है ।

अब हमें परवल तैयार करना है। इसके लिए हम परवल को छील लेंगे और बीच में से चीरा लगा लेंगे, जैसे हम भरवा परवल बनाने के लिए करते हैं। अब किसी चाकू की मदद से इसके अंदर के सारे बीज निकालकर इसे अंदर से खोखला कर लेंगे। इसी प्रकार से हम सभी परवल खोखला करके तैयार कर लेंगे।

अब हम एक भगाने में दो गिलास पानी डालकर गर्म करेंगे, जब पानी उबल जाए तब इसमें परवल और बेकिंग सोडा डालकर 2 से 3 मिनट के लिए फुल आँच पर उबाल लेंगे। अब इसे किसी चलनी में छान लेंगे और थोड़ा ठंडा होने देंगे।

अब हमें इसकी चाशनी बनानी है। इसके लिए एक पैन में हम चीनी और एक कप पानी डालकर उबाल लेंगे। जब चीनी पानी में अच्छी से घुल जाए और एक उबाल आ जाए तब हम इसमें परवल डाल देंगे और पका लेंगे। हमें परवल को बहुत हल्के हाथों से चलाना है नहीं तो यह टूट जाएंगे। अब इसे मध्यम आंच पर पकने देंगे। इसे बीच बीच में चलाते रहेंगे।

10 से 12 मिनट बाद परवल मे चाशनी मिल जाएगा और चाशनी गाढ़ी हो जाएगी। हम देखेंगे कि परवल का रंग बदल गया है और वह पारदर्शी हो गया है। चाशनी भी एक तार की हो गई है। यही इसकी पहचान है की परवल पक गया है। गैस बंद कर देंगे। परवल को एक प्लेट में अलग-अलग निकाल कर रखेंगे और थोड़ा ठंडा होने देंगे।
परवल जब थोड़ा ठंडा हो जाए तब हम इसमें भरावन भर लेंगे। अपनी पसंद के मेवा से इसे सजा लेंगे और अच्छे से ठंडा होने देंगे। चाहे तो ठंडा करने के लिए फ्रिज में भी रख सकते हैं।

हमारी बहुत ही स्वादिष्ट और ठंडी- ठंडी परवल की मिठाई बनकर तैयार है। हर मौके पर इसे बनाकर हर मौके को खास बनाइए, खुद भी खाइए सबको खिलाइए।

फ्रिज में रख कर परवल की मिठाई को 1 हफ्ते तक आराम से इस्तेमाल किया जा सकता है। खाने में यह मिठाई बहुत ही स्वादिष्ट लगती है।

बहुत ही स्वादिष्ट और लाजवाब स्वाद वाली परवल की मिठाई को त्योहारों के खास मौके पर बनाइए और हर त्यौहार को खास बनाइए।

दोस्तों, यह थी मेरी आज की बहुत ही आसान सी मजेदार सी रेसिपी। ऐसे ही और भी आसान रेसिपी को देखते रहने के लिए मेरे ब्लॉग को लगातार विजिट करते रहें और मुझे फॉलो करे।।🙂

दोस्तों, परवल की मिठाई रेसिपी का फुल वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇और प्लीज मेरे युटुब चैनल को जरूर सब्सक्राइब करें🙂🙏 साथ ही लाइक, कमेंट और शेयर करना भी ना भूले🙂🙏👇👇
👉 https://youtu.be/zingkPQkxDs

यदि आप लोग चाहे तो रेगुलर अपडेट्स के लिए नीचे दिए गए लिंक पर मेरे फेसबुक पेज को भी लाइक और शेयर जरुर करे👇👇
https://www.facebook.com/haathkirasoi