लेयेर्ड निमकी

नमस्कार, आज बनाते हैं लेयर्ड निमकी। निमकी चाय के साथ प्रचलित एक स्नैक है जो खाने में बहुत ही टेस्टी और कुरकुरी होती है। घर पर निमकी बनाना बहुत आसान होता है। एक बार हम इसे बनाकर 15-20 दिनों के लिए स्टोर करके रख सकते हैं।

दोस्तों, हम लोग कई प्रकार की निमकी बनाते हैं जिसमे लेयर्ड निम्की मुझे बहुत पसंद है। कई परतों वाली यह निमकी बहुत क्रिस्पी,  कुरकुरी और स्वादिष्ट बनती है। इसे बनाने के लिए बहुत कम सामग्री की आवश्यकता होती है और हम इसे घर पर बहुत आराम से बना सकते हैं। तो आइए बहुत ही सिंपल स्टेप्स में फटाफट से बनाते हैं क्रिस्पी और स्वादिष्ट लेयर्ड निम्की।🙂🙂

सामग्री:-

  • 1 कप मैदा(लगभग 200 ग्राम)
  • 1 बड़ा चममच घी(मोयन के लिये)
  • 1/2 टी स्पून जीरा
  • 1/2 टी स्पून अजवायन
  • 1/2 टी स्पून नमक
  • सूखा मैदा आवश्यकतानुसार
  • घी आवश्यकतानुसार 
  • निम्की तलने के लिए तेल आवश्यकता अनुसार
बनाने का तरीका:-

👉सबसे पहले निमकी का आटा गूथ कर तैयार कर लेते हैं।

👉 इसके लिए हम एक बाउल में या परात में मैदा, मोयन के लिए घी, जीरा, अजवाइन और नमक डालकर दोनों हाथों से बहुत अच्छे से मिक्स करेंगे। अब हम इसमें थोड़ा -थोड़ा करते हुए पानी डालेंगे और एक सख्त आटा गूथ कर तैयार कर लेंगे। आटे को ढककर 15 मिनट के लिए रख देंगे जिससे कि आटा फूल कर सैट हो जाए।

👉 15 मिनट बाद हम आटे को एक बार अच्छे से मसल लेंगे, जिससे कि आटा चिकना हो जाए। अब हम आटे के तीन बराबर बॉलस बना लेंगे।

👉 अब हम एक बॉल लेंगे और उसे चकले पर रखकर बड़ा और पतला बेल लेंगे। बेलते समय हम इसे थोड़ा सा चौकोर आकार में बेलेंगे। अब हम इस पर एक चम्मच घी डालेंगे और चारों तरफ बहुत अच्छे से फैलाएंगे। अब हम इस पर एक चम्मच सूखा मैदा डस्ट करेंगे और इसे भी चारों तरफ बहुत अच्छे से फेलाएंगे।

👉 अब हम इसे दोनों तरफ से आधा मोड़ते हुए सेंटर पर लाएंगे। अब इस पर भी थोड़ा सा घी लगाएंगे। फिर सुख मैदा डस्ट करेंगे। अब ऊपर और नीचे से भी मोड़ते हुए सेंटर मे लाएंगे। बिल्कुल उसी तरीके से जैसे कि हम लोग चौकोर पार्सल पॉकेट बनाकर तैयार करते हैं वैसे ही चौकोर पॉकेट बना लेंगे।

👉 हम इसे एक बार फिर से पतला बेल लेंगे। बेल्ते समय इसे चकोर शेप में ही बेलेंगे। अब हम इस पर फिर से एक चम्मच घी डालेंगे और हाथों से चारों तरफ बहुत अच्छे से फैला देंगे। अब इस पर थोड़ा सा सूखा मैदा डस्ट करेंगे और इसे भी चारों तरफ बहुत अच्छे से फैल आएंगे। अब हम इसे 3 फ़ोल्ड में फोल्ड करेंगे और एक लोग(log) की तरह तैयार कर लेंगे।

👉 अब हम इसे लंबाई ने बढ़ाते हुए थोड़ा सा बेल लेंगे जिससे कि यह 1 सार हो जाए। हमें इसे बहुत पतला नहीं बेलना है। इसे थोड़ा मोटा ही रखेंगे और हल्का हल्का बेलते हुए 1 लोग बनाकर तैयार कर लेंगे। अब हम इसे आधे आधे इंच की पट्टी में काट लेंगे।

👉 इसी प्रकार से हम सभी निम्की बनाकर तैयार कर लेंगे। अब हम इसे फ्राई करेंगे। फ्राई करने के लिए हम कढ़ाई में तेल डालकर गर्म करेंगे। तेल को हमें बहुत ज्यादा गर्म नहीं करना है। तेल जब हल्का गर्म हो जाए तब हम इसमें नीमकी डाल देंगे।

👉 अब हम मीडियम फ्लेम पर सभी निमकी को सुनहरा ब्राउन होने तक तल लेंगे। इसी तरह से हम सभी नीमकी तल कर तैयार कर लेंगे। जब निमकी एकदम अच्छे से ठंडी हो जाए तब इसे किसी एयरटाइट कंटेनर में स्टोर कर लेंगे और 20 दिनों तक आराम से इसका इस्तेमाल करेंगे। एक बार यह निमकी बनाकर अवश्य ट्राई करिए आपलोगों को बहुत पसंद आयेगी।

 
  1. दोस्तों, यह थी मेरी आज की बहुत ही आसान सी मजेदार सी रेसिपी। ऐसे ही और भी आसान रेसिपी को देखते रहने के लिए मेरे ब्लॉग को लगातार विजिट करते रहें और मुझे फॉलो करे।।🙂
  2. दोस्तों,  लेयेर्ड निमकी रेसिपी का फुल वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇 और प्लीज मेरे युटुब चैनल को जरूर सब्सक्राइब करें🙂🙏 साथ ही लाइक, कमेंट और शेयर करना भी ना भूले🙂🙏👇👇
  3. 👉https://youtu.be/ENuW5IqgxnA
  1. यदि आप लोग चाहे तो रेगुलर अपडेट्स के लिए नीचे दिए गए लिंक पर मेरे फेसबुक पेज को भी लाइक और शेयर कर सकते हैं 👇👇
  2. https://www.facebook.com/haathkirasoi