नमस्कार, आज बनाते है कोकोनट मलाई कुकीज। इसे बनाने के लिए घर की ताजी मलाई और नारियल के बुरादे का इस्तेमाल किया है। साथ ही आज मैंने इसे कड़ाई में बेक करके बनाया है। बेक करने में किसी प्रकार के नमक या रेत का इस्तेमाल नहीं किया है और कुकीज़ बहुत ही शानदार बनकर तैयार हुई है। तो आइए बहुत ही कम सामग्री के साथ और बेहद आसान स्टेप्स में बनाए कोकोनट मलाई कूकीज।
सामग्री:-
- 1 कटोरी ताजी मलाई
- 1 कटोरी गेहूं का आटा
- 1 कटोरी मैदा
- 1 कटोरी पिसी हुई चीनी
- 1 बड़ा चम्मच नारियल का बुरादा
- 1/4 चम्मच बेकिंग पाउडर (ऑप्शनल)
👉एक बाउल में मलाई लेंगे। इसे हम अपने हाथों से लगातार चलाते हुए फेटेंगे। ऐसा करने से मलाई में से अतिरिक्त दूध बाहर निकल जाएगा और मक्खन जैसी मलाई बच जाएगी। जो अतिरिक्त दूध निकलेगा उसे हम अलग निकाल कर रख लेंगे। इस दूध का इस्तेमाल हम पराठा बनाने में या किसी भी सब्जी की ग्रेवी बनाने में कर सकते हैं।
👉अब हम मलाई में पिसी हुई चीनी डालेंगे और इसे भी हाथों से बहुत अच्छे से फेटेंगे जब तक की मलाई और चीनी आपस में अच्छे से घूल ना जाए और मलाई एकदम हल्का ना हो जाए।
👉अब हम इसमें आटा, मैदा, गरी/नारियल का बुरादा और बेकिंग पाउडर डालेंगे। (बेकिंग पॉवडर डालना पूरी तरह से ऑप्शनल है।) इसे अच्छे से मिक्स करेंगे और एक डो बना लेंगे। डो ना ज्यादा टाइट होना चाहिए ना ज्यादा नरम। एक नॉर्मल डो बनाकर हम तैयार कर लेंगे।
👉अब हम कढ़ाई को प्री हीट होने के लिए रखेंगे। कढ़ाई में हम एक स्टैंड रख देंगे और किसी प्लेट से कड़ाई को ढक देंगे। गैस की आँच को कम कर देंगे और कड़ाही को प्री हिट होने देंगे।
👉अब हम कढ़ाई को प्री हीट होने के लिए रखेंगे। कढ़ाई में हम एक स्टैंड रख देंगे और किसी प्लेट से कड़ाई को ढक देंगे। गैस की आँच को कम कर देंगे और कड़ाही को प्री हिट होने देंगे।
👉जब तक कढ़ाई प्री हिट हो रहा है तब तक हम कूकीज तैयार कर लेंगे। इसके लिए हम कुकीज के डो को दो भाग में डिवाइड कर लेंगे। अब हम एक भाग लेंगे और इसे मसलते हुए इसका एक लोग (log) बनाकर तैयार कर लेंगे।
👉अब हम एक चाकू की सहायता से इस लोग के पिसेस काट लेंगे। पिस हम अपने मनपसंद साइज के काट लेंगे। अब एक फोक से इस पर डिजाइन बना लेंगे । कुकीज आप अपने पसंद के और भी किसी डिजाइन के बना सकते हैं। इस प्रकार सभी कुकीज बनाकर तैयार कर लेंगे।
👉अब हम एक प्लेट को थोड़ा सा घी या बटर से गिरीश कर लेंगे और उस पर कुकीज अरेंज कर लेंगे। प्लेट में जितनी कुकीज आराम से आए उतने ही कुकीज रखेंगे। अब कूकीज वाली प्लेट को प्रीहीटेड कढ़ाई में रख देंगे और कम आँच पर 15 मिनट के लिए बेक होने देंगे।

👉15 मिनट बाद हम कूकीज को चेक करेंगे। बीच में हम कूकीज को एक एक बार पलट भी सकते हैं। 15 मिनट बाद अगर हमें लगे कि यह अभी पूरी तरीके से नहीं बेक हुई है तो इसे 5 मिनट और बेक होने देंगे। यदि कुकीज़ के ऊपर का कलर थोड़ा लाल हो गया है तो इसका मतलब है कुकीज तैयार है और गैस बंद कर देंगे।
👉गैस करने के बाद भी इसे 7 से 8 मिनट ऐसे ही रहने देंगे। उसके बाद हम इसे बाहर निकालेंगे और अच्छे से ठंडा होने देंगे। बाहर निकालने पर हम देखेंगे कि कूकीज थोड़ी नरम लग रही है लेकिन जब यह अच्छे से ठंडा हो जाएगा तब यह पूरी तरीके से क्रिस्पी हो जाएगी।
👉कूकीज को अच्छे से ठंडा हो जाने दे। उसके बाद इसे किसी एयर टाइट कंटेनर में स्टोर कर ले और 15 से 20 दिन तक इसे इस्तेमाल में लाएं।
बहुत स्वादिष्ट, क्रिस्प और कुरकुरी कूकिज बनकर तैयार हुई है। एक बार आप लोग भी अवश्य ट्राई करें।
बहुत स्वादिष्ट, क्रिस्प और कुरकुरी कूकिज बनकर तैयार हुई है। एक बार आप लोग भी अवश्य ट्राई करें।
दोस्तों, यह थी मेरी आज की बहुत ही आसान सी मजेदार सी रेसिपी। ऐसे ही और भी आसान रेसिपी को देखते रहने के लिए मेरे ब्लॉग को लगातार विजिट करते रहें और मुझे फॉलो करे।।🙂
- दोस्तों, कोकोनट मलाई कुकीज रेसिपी का फुल वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇 और प्लीज मेरे युटुब चैनल को जरूर सब्सक्राइब करें🙂🙏 साथ ही लाइक, कमेंट और शेयर करना भी ना भूले🙂🙏👇👇
https://youtu.be/72-NZ2d08UU
यदि आप लोग चाहे तो रेगुलर अपडेट्स के लिए नीचे दिए गए लिंक पर मेरे फेसबुक पेज को भी लाइक और शेयर कर सकते हैं👇👇
https://www.facebook.com/haathkirasoi