मैंगो स्टफड कुल्फ़ी | Mango Stuffed Kulfi 📝+🎬

नमस्कार, गर्मियों का सीजन चल रहा है। साथ ही साथ फलों का राजा आम का भी सीजन है। ऐसे में कुल्फी बनाना तो बनता है। कुल्फी बच्चे तथा बड़े सभी को बहुत ही पसंद आते हैं। विशेषकर अगर कुल्फी मैंगो फ्लेवर में हो तो उसकी बात ही निराली है।

आज मैंने मैंगो स्टफ्ड कुल्फी बनाई है। यह कुल्फी बनाने में बहुत आसान है और खाने में बहुत स्वादिष्ट लगती है। साइड मे आम का स्वाद एवं बीच में रबड़ी का स्वाद बहुत ही लाजवाब लगता है। वैसे भी आम और रबड़ी का कंबीनेशन तो सदियों पुराना है। तो चलिए आज हम बनाते हैं देखने में बहुत आकर्षक लगने वाला, साथ ही गजब के स्वाद वाला बच्चे एवं बड़े सभी का पसंदीदा यह मैंगो🥭🥭 स्टफड कुल्फी।

सामग्री:-
  • 2 पके हुए आम
  • 1 बड़ा गिलास फुल क्रीम दूध(1/2 लीटर)
  • 1/2 कप मिल्क पाउडर
  • 1/2 कप चीनी या स्वाद अनुसार
  • 2 इलायची पाउडर
  • थोड़े से बारीक कटे बादाम (ऑप्शनल)
बनाने का तरीका:-
🥭सबसे पहले हम एक भारी तले की कढ़ाई में दूध को गर्म करने रखेंगे और पकने देंगे। दूध को हमें तब तक पकाना है जब तक कि यह रबड़ी वाली कंसिस्टेंसी में ना आ जाए।

🥭तब तक हम आम तैयार कर लेंगे। आम को अच्छे से धो कर पोछ लेंगे। अब इसके ऊपर टोपी की तरह काट लेंगे। अब हम एक चाकू और कांटे की मदद से गुठली को चारों तरफ से ढीला कर लेंगे और फिर एक चिंंमटा या सरसी की मदद से गुठली को बाहर खींच लेंगे।

🥭इस प्रकार से गुठली बाहर निकालने से आम के अंदर खाली जगह बन जाएगी जिसमें हम रबड़ी भरेंगे । गुठली के ऊपर जो अतिरिक्त गुदा होगा उसे हम चाकू की मदद से निकाल लेंगे और आम के अंदर डाल देंगे। इसी प्रकार से हम दोनों आम तैयार कर लेंगे।

🥭अब हम खोखले किए हुए हमको एक गिलास के अंदर रखकर सेट कर देंगे और ऊपर से आम की टोपी लगाकर उसे कवर कर देंगे । अब हम इसे फ्रिजर में रख देंगे 1 घंटे के लिए।

🥭इधर दूध भी पकना शुरू हो गया है। दूध को पकते हुए लगभग 10 मिनट हो गया है। अब हम इसमें मिल्क पाउडर डालेंगे और अच्छे से मिक्स करेंगे। दूध को अभी और पकने देंगे।

🥭अब दूध पक कर आधा हो चुका है ।अब इसमें स्वादानुसार चीनी डालेंगे। इलायची पाउडर और बारीक कटे हुए बादाम डालेंगे। जब इसकी रबड़ी वाली कंसिस्टेंसी हो जाएगी तब हम गैस बंद कर देंगे। हमारी स्वादिष्ट रबड़ी तैयार है। इसे ठंडा होने देंगे।

🥭एक घंटा के बाद आम को बाहर निकाल लेंगे एवं इसके अंदर रबड़ी भरेंगे और फिर से आम की टोपी लगाकर इसे कवर कर देंगे। अब हम इसे कम से कम 8 घंटे के लिए फ्रीजर में सेट होने रखेंगे । 8 घंटे बाद हमारी कुल्फी एकदम तैयार है।

🥭अब हम इसे बाहर निकाल लेंगे। अब 1 पिलर की मदद से आम को छील लेंगे। अब आम की गोल-गोल स्लाइस काट लेंगे। ऊपर से बादाम से गर्निश करेंगे। ठंडी ठंडी स्वादिष्ट मैंगो रबड़ी स्टफ्ड कुल्फी का आनंद लें।

🥭दोस्तों, है ना यह कुल्फी बनाना बहुत ही आसान ।तो इस बार आम के सीजन में बनाते हैं यह ठंडी ठंडी और स्वादिष्ट मैंगो रबड़ी स्टफ्ड कुल्फी एवं बच्चे तथा बड़े सभी की वाहवाही पाते हैं।

🥭कुल्फी बनाने के लिए पके हुए एवं मीठे आम का चुनाव करें।

🥭बहुत ही स्वादिष्ट ठंडी ठंडी मैंगो रबड़ी स्टफ्ड कुल्फी का आनंद लें।

मैंगो स्टफ्ड कुल्फी  बनाने का वीडियो आप यहाँ देख सकते हैं👇

दोस्तों, यह थी मेरी आज की बहुत ही आसान सी मजेदार सी रेसिपी। ऐसे ही और भी आसान रेसिपी को देखते रहने के लिए मेरे ब्लॉग को लगातार विजिट करते रहें और मुझे फॉलो करे।।🙂
यदि आप लोग चाहे तो रेगुलर अपडेट्स के लिए नीचे दिए गए लिंक पर मेरे फेसबुक पेज को भी लाइक और शेयर कर सकते हैं👇👇
https://www.facebook.com/haathkirasoi