इस पोस्ट में रेसेपी का विडिओ उपलब्ध है।
नमस्कार, फादर्स डे आने वाला है। तो इस खास मौके पर सेलिब्रेशन तो बनता है। इस बार फादर्स डे को सेलिब्रेट करते हैं हम सबका फेवरेट विशेषकर बच्चों का पसंदीदा केक के साथ। वह भी मैंगो फ्लेवर में। आम का सीजन चल रहा है ऐसे में मैंगो केक बनाना तो बनता है।
मैंगो केक बच्चे बड़े सभी को बहुत ही पसंद आता है। मैंने इसमें मैंगो के साथ थोड़े से मेवे भी डाले हैं, जिससे इसका स्वाद कई गुना बढ़ गया है। घर के बहुत ही बेसिक इनग्रेडिएंट्स के साथ मैंने यह मैंगो केक बनाया है। इसे बनाने के लिए मैंने किसी भी प्रकार के कंडेंस मिल्क, मावा या दही का उपयोग नहीं किया है। घर की ताजी मलाई से मैंने यह केक बनाया है और इसके लिए अलग से कोई विशेष तैयारी भी नहीं करनी पड़ी है। तो आइए शुरू करते हैं इसके बेसिक इनग्रेडिएंट के साथ🙂
- 1+1/2 कप मैदा
- 1 पका हुआ आम
- 1 कटोरी ताजी मलाई
- 1 कप चीनी या स्वादानुसार
- 1 कप दूध
- 1+1/2 चम्मच बेकिंग पाउडर
- 1/2 चम्मच बेकिंग सोडा
- 1 छोटा चम्मच वनीला एसेंस या मैंगो एसेंस (ऑप्शनल)
- 1 चम्मच पिघला हुआ मक्खन
- 8-10 पिस्ता
- 8-10 बादाम
👉सबसे पहले हम एक बड़े बाउल में मैदा, बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा को छानकर डालेंगे। इसे अच्छे से मिक्स कर लेंगे जिससे मैदे में बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा अच्छे से मिल जाए।
👉अब हम आम को छीलकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लेंगे। अब एक मिक्सर जार लेंगे। उसमें आम के टुकड़े और चीनी को डालकर पीस लेंगे। थोड़े से आम के टुकड़े केक डेकोरेट करने के लिए रख लेंगे। हमें एकदम बारीक पेस्ट पीसकर तैयार करना है। कोई आम का टुकड़ा या गांठ नहीं रहना चाहिए एवं चीनी भी अच्छे से आम में मिक्स हो जाना चाहिए।
👉अब हम एक बड़े बाउल में मलाई लेंगे और इसे हल्के हाथों से बहुत अच्छे से फेटेगे। नॉर्मल दूध पर जो मलाई आती है, 2 दिन उसी मलाइ को फ्रीजर में जमा करके उसको इस्तेमाल करना है।
👉मलाई को अच्छे से मिक्स करके एकदम स्मूथ कर लेंगे। अब हम इसमें पीसा हुआ आम और चीनी डालेंगे। खूब अच्छे से मिक्स करेंगे। अब इसमें पिघला हुआ मक्खन भी डाल देंगे और हल्के हाथों से मिक्स करेंगे। हमें बहुत तेज तेज मलाई को नहीं फेंटना है। हल्के हाथों से इसे मिक्स करना है।
👉अब हम इस मिश्रण में थोड़ा-थोड़ा करते हुए मैदे वाला मिश्रण डालेंगे और अच्छे से मिक्स करेंगे। अब इसमें जरूरत के अनुसार दूध डालेंगे और एक स्मूथ बैटर बनाकर तैयार कर लेंगे। अब हम बैटर में थोड़े से काजू और बादाम बारीक काटकर डालेंगे और मिलाएंगे। थोड़े से काजू बादाम रख लेंगे।
👉अब हम केक के इस बैटर में वनीला एसेंस या मैंगो एसेंस डालेंगे और अच्छे से मिक्स कर लेंगे। एसेंस डालना पूरी तरीके से ऑप्शनल है। यह आपकी इच्छा पर निर्भर करता है। आप डालना चाहे तो डालें नहीं तो स्किप कर दे। अब हम केक की बैटर को एक बार और अच्छे से मिक्स कर लेंगे।
👉यदि केक का बैटर ज्यादा पतला होगा तो केक एक बार फुल कर फिर नीचे बैठ जाएगा और यदि ज्यादा गाढ़ा होगा तो केक फट जाएगा, इसीलिए बैटर बनाते समय हमें सावधानी रखना है कि बैटर की कंसिस्टेंसी परफेक्ट होनी चाहिए।
👉अब हम एक केक टिन को घी या तेल से गिरीश कर लेंगे। इस पर एक बटर पेपर लगाएंगे और बटर पेपर को भी गिरीश कर लेंगे। यदि आपके पास बटर पेपर ना हो तो आप रोटी रेप करने वाला पेपर भी लगा सकते हैं।
👉अब हम एक कढ़ाई को गैस पर चढ़ाएंगे और इसमें एक स्टैंड रखेंगे। कढ़ाई को ढक देंगे एवं 5 मिनट के लिए प्री हिट होने देंगे।
👉अब हम केक टिन में केक को बैटर डालेंगे और इसे हल्के हाथों से दो तीन बार थपथपा देंगे जिससे कि इसके एयर बबल्स निकल जाएं और बैटर 1 सार फैल जाए। अब हम इस टीन को पहले से प्रिहीट कढ़ाई में रखेंगे एवं ढक्कन लगा कर पकाएंगे । आँच को बिल्कुल कम रखेंगे।
👉लगभग 25 मिनट बाद हम एक बार ढक्कन हटा कर देखेंगे। केक आधा बेक हो चुका है। अब हम इस पर बचे हुए काजू बादाम डाल देंगे। काजू बादाम ऐसे डालने से वह केक में अच्छे से सेट हो जाते हैं एवं बेक होकर कड़े भी नहीं होते हैं। हम एक बार फिर से ढक्कन लगा देंगे और लगभग 20 मिनट केक को और बेक होने देंगे।
👉कुल मिलाकर 45 से 50 मिनट में हमारा केक बनकर बिल्कुल तैयार हो जाता है। 50 मिनट बाद हम केक चेक करेंगे। यदि केक अपना साइड छोड़ देगा इसका मतलब हमारा केक बिल्कुल तैयार है। हम एक चाकू को केक में डाल कर देखेंगे, यदि हमारा चाकू साफ निकलता है तो इसका मतलब हमारा केक बिल्कुल तैयार है। अब हम गैस बंद कर देंगे और इसे खूब अच्छे से ठंडा होने देंगे।
👉केक जब बिल्कुल ठंडा हो जाए तब हम इसे डिमोल्ड कर लेंगे एवं आम के छोटे-छोटे टुकड़ों से डेकोरेट कर लेंगे। हमारा बहुत ही स्वादिष्ट आम के लाजवाब टेस्ट वाला सुपर सॉफ्ट और स्पंजी केक बनकर तैयार है।
👉केक बहुत ही सॉफ्ट बनकर तैयार हुआ है और इसके अंदर बहुत अच्छी जाली पड़ी है। केक में आम और मेवे का बहुत ही बढ़िया स्वाद आ रहा है। तो साथियों, एक बार आप लोग भी बना कर अवश्य ट्राई करें।
दोस्तों, इस मैंगो नट केक को खाने का मजा ऐसे ही है, इसलिए इसे ज्यादा डेकोरेट ना करें । सिंपल से आम से डेकोरेट करके इसके लाजवाब स्वाद का आनंद लें। यकीन माने आपके बच्चों को यह केक बहुत ही ज्यादा पसंद आयेगा।
दोस्तों, यह थी मेरी आज की बहुत ही आसान सी मजेदार सी रेसिपी। ऐसे ही और भी आसान रेसिपी को देखते रहने के लिए मेरे ब्लॉग को लगातार विजिट करते रहें और मुझे फॉलो करे।।🙂
यदि आप लोग चाहे तो रेगुलर अपडेट्स के लिए नीचे दिए गए लिंक पर मेरे फेसबुक पेज को भी लाइक और शेयर कर सकते हैं👇👇
https://www.facebook.com/haathkirasoi
