नमस्कार, जैसा कि सभी जान रहे हैं अभी माहौल बहुत ही खराब चल रहा है। घर से बाहर निकलना तो बिल्कुल भी संभव नहीं है। ऐसे माहौल में हम मम्मी लोगों के लिए सबसे बड़ी समस्या है बच्चों को घर में कैसे रखा जाए। हमें न केवल उन्हें घर में रखना है बल्कि खुश भी रखना है और उनकी सेहत का भी ध्यान रखना है।
मैंने आज बच्चों के लिए विशेष रुप से यह पोटैटो सूजी स्माइली बनाया। सूजी के साथ इसे बनाने का मुख्य मकसद यह था कि सूची बच्चों के लिए बहुत ही हेल्दी होती है। साथ ही सूजी के साथ बनाने से यह तेल भी बहुत कम अबजॉब करती है। आप भी अपने लाडलो के लिए घर पर बनाइए यह पोटैटो सूजी स्माइली और उन्हें खुश रखने का एक छोटा सा प्रयास करिए।
सामग्री:-
- 4 मीडियम साइज़ के आलू
- 2 बड़े चम्मच सूजी
- 2 बड़े चम्मच चावल का आटा
- 1/2 छोटा चम्मच नमक
- 1/2 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
- आवश्यकतानुसार तलने के लिए तेल
सबसे पहले हम आलू को उबाल लेंगे। आलू को उबालने के लिए हम कुकर में एक गिलास पानी डालेंगे। अब इसमें एक ऐसा भगौना डालेंगे जो कुकर के अंदर आराम से आ जाए और कुकर का ढक्कन बंद हो जाए।
अब इस भगोने के अंदर आलू को रखेंगे और आलू को कुकर के अंदर पानी के ऊपर रख देंगे। कुकर बंद कर देंगे और मीडियम आँच पर दो सीटी आने तक आलू को उबाल लेंगे।
दो सिटी आने के बाद गैस बंद कर देंगे और कुकर का प्रेशर रिलीज होने देंगे। अब हम इसमें से आलू निकाल लेंगे और इसे अच्छे से ठंडा होने देंगे। इस प्रकार से आलू उबालने से आलू के अंदर पानी बहुत कम जाता है और आलू अंदर से गिले नहीं होते।
जब आलू अच्छे से ठंडा हो जाए तब हम इसे छीलकर बारीक चूर लेंगे या कद्दूकस में किस लेंगे। अब हम इसमें सूजी डालेंगे। चावल का आटा डालेंगे और अच्छे से मिक्स करेंगे । अब इसमें नमक और काली मिर्च पाउडर डालकर मिलाएंगे और एक डो तैयार कर लेंगे । ध्यान रहे स्माइली में नमक बहुत कम लगता है। इसलिए नमक डालते समय सावधानी रखें।
अब हम किसी प्लेटफार्म पर थोड़ा सा चावल का आटा डस्ट करेंगे और स्माइली को थोड़ा मोटा बेल लेंगे। अब हम एक कटोरी या कुकीज कटर को चावल के आटे में घूमायेन्गे और इसकी मदद से गोल गोल स्माइली काट लेंगे। अब हम एक स्ट्रॉ की मदद से स्माइली की आंख बनाएंगे और चम्मच से मुंह बनाएंगे। इस प्रकार से सभी स्माइली बनाकर तैयार कर लेंगे।
तैयार स्माइली को 1 घंटे के लिए फ्रिज में रख देंगे। 1 घंटे बाद इसे बाहर निकालेंगे और तल लेंगे। तलने के लिए एक कढ़ाई में तेल गर्म करेंगे। तेल बहुत अच्छे से गर्म हो जाए तब आँच कम कर देंगे और इसमें स्माइली डालेंगे।
आँच को मध्यम से कम रखते हुए स्माइली को सुनहरा लाल होने तक तल लेंगे। अब इसे बाहर किसी टिशू पेपर पर निकाल लेंगे जिससे इसका अतिरिक्त तेल निकल जाए। गरम-गरम स्माइली टोमेटो सॉस और चटनी के साथ अपने बच्चों को सर्व करें। यकीन मानिये उन्हें बहुत ही पसंद आएगा🙂
स्माइली तलने के लिए तेल को हमे एक बार अच्छे से गर्म करना है। उसके बाद आँच कम करना है । ज्यादा तेज आँच पर तलने से स्माइली क्रिस्पी नहीं बनेंगे और यह नरम हो जाएंगे।
गरमा गरम और स्वादिष्ट स्माइली सर्व करे और इस का आनंद लें और सदा इस्माइल करते रहे।🙂🙂
दोस्तों, यह थी मेरी आज की बहुत ही आसान सी मजेदार सी रेसिपी। ऐसे ही और भी आसान रेसिपी को देखते रहने के लिए मेरे ब्लॉग को लगातार विजिट करते रहें और मुझे फॉलो करे।।🙂

यदि आप लोग चाहे तो रेगुलर अपडेट्स के लिए नीचे दिए गए लिंक पर मेरे फेसबुक पेज को भी लाइक और शेयर कर सकते हैं👇👇
https://www.facebook.com/haathkirasoi
https://www.facebook.com/haathkirasoi