नमस्कार, गोलगप्पा किसे नहीं पसंद। शायद ही कोई हो जिसे गोलगप्पा पसंद नही होता है। मैंने अपनी पिछली पोस्ट में सूजी के गोलगप्पे बनााने की रेेसीपी शेयर की थी। आज मैं आप लोगों के साथ गोलगप्पा का तीखा चटपटा पानी बनाने की रेसिपी शेयर कर रही हूं। गोलगप्पा को हम कई प्रकार के पानी के साथ खाते हैं, पर गोलगप्पा सबसे ज्यादा स्वादिष्ट उसके तीखे खट्टे पानी के साथ लगता है। घर पर गोलगप्पा का यह पानी बनाना बहुत आसान है। आज मैं आप लोगों के लिए वही रेसिपी लाई हूं। उम्मीद है आप लोगों को अच्छी लगेगी।🙂
सामग्री:-
- 1 मुट्ठी हरा धनिया
- 1/2 मुट्ठी पुदीना
- 4 हरा मिर्च
- 1 इंच अदरक का टुकड़ा
- 2 गिलास ठंडा पानी
- 2 छोटा चम्मच अमचूर पाउडर
- स्वादानुसार नमक
- 1 छोटा चम्मच काला नमक
- 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1 छोटा चम्मच पिसा जीरा
- 2 छोटा चम्मच जलजीरा पाउडर
- 1/2 छोटा चम्मच चीनी (ऑप्शनल)
- 1/2 नीम्बू का रस
सबसे पहले हम एक कटोरी में थोड़े से गुनगुने पानी में अमचूर पाउडर को भिगो कर 5 मिनट के लिए रख देंगे। आप चाहे तो अमचूर की जगह इमली को भी भिगो कर रख सकते हैं।
अब हम धनिया, पुदीना, हरी मिर्च और अदरक को धोकर साफ कर लेंगे और मिक्सर में डालकर बारीक पीस लेंगे।
अब एक बाउल में एक गिलास ठंडा पानी लेंगे। इसमें अमचूर वाले पानी को डालकर मिलाएंगे। अब हम इस बाउल के ऊपर एक छलनी रखेंगे और उसमें धनिया, पुदीना, अदरक, मिर्चा का पेस्ट डालेंगे और छान लेंगे।
इसमें बाकी बचा एक गिलास ठंडा पानी और डालेंगे एवं सभी सूखे मसाले जैसे नमक, काला नमक, पिसा हुआ जीरा, लाल मिर्च पाउडर और जलजीरा पाउडर डालकर मिलाएंगे।
अब हम इसमें नींबू का रस और चीनी डालकर खूब अच्छे से चीनी के गलने तक मिलाएंगे। चीनी और नींबू का रस डालना पूरी तरीके से ऑप्शनल है। आप चाहे तो इसे ना डाले। हमारा स्वादिष्ट तीखा चटपटा जलजीरा वाला गोलगप्पे का पानी तैयार है।
तीखा चटपटा जलजीरा वाला गोलगप्पा के पानी को गोलगप्पे के साथ सर्व करें और चटपटे गोलगप्पे का आनंद लें।
तीखा चटपटा जलजीरा वाला गोलगप्पा के पानी को गोलगप्पे के साथ सर्व करें और चटपटे गोलगप्पे का आनंद लें।
दोस्तों, यह थी मेरी आज की बहुत ही आसान सी मजेदार सी रेसिपी। ऐसे ही और भी आसान रेसिपी को देखते रहने के लिए मेरे ब्लॉग को लगातार विजिट करते रहें और मुझे फॉलो करे।।🙂
यदि आप लोग चाहे तो रेगुलर अपडेट्स के लिए नीचे दिए गए लिंक पर मेरे फेसबुक पेज को भी लाइक और शेयर कर सकते हैं👇👇
https://www.facebook.com/haathkirasoi
https://www.facebook.com/haathkirasoi
