कोकोनट मिल्क लड्डू


नमस्कार, आज हम बनायेंगे कोकोनट मिल्क लडडू। कोकोनट मिल्क लड्डू बनाना बहुत आसान है। सिर्फ 10 से 15 मिनट के समय में आप इसे बनाकर तैयार कर सकते हैं। खाने में भी यह बहुत स्वादिष्ट लगता है। बहुत ही कम सामग्री के साथ तैयार किया गया यह लड्डू एकदम सॉफ्ट और जूसी होता है, जो खाने में बहुत स्वादिष्ट लगता है।

सामग्री:-
  • 2 कप नारियल का बुरादा
  • 1 1/2 कप (डेढ़ कप ) दूध
  • 1 कप पिसी हुई चीनी
  • 2 इलायची पाउडर (ऑप्शनल)
  • 1 टी स्पून देसी घी
  • आवश्यकतानुसार थोडा सा नारियल का बुरादा
बनाने का तरीका:-

🥥सबसे पहले हम एक कड़ाई को गैस पर चढ़ाएंगे और उसमें घी डालेंगे। घी जब थोड़ा गर्म हो जाए तो उसमें गरी/नारियल का बुरादा डालेंगे। गैस की आँच को एकदम कम रखेंगे। लगातार चलाते हुए 3 से 4 मिनट तक बुरादे को सेकेंगे।

🥥ध्यान रहे, हमें गैस की आँच को कम ही रखना है क्योंकि बुरादा बहुत जल्दी लाल हो जाता है। तीन चार मिनट बाद बुरादा थोड़ा सा सींक जायेगा।

🥥अब हम नारियल में दूध डालेंगे और लगातार चलाते हुए इसे पकाएंगे। दूध जब गाढ़ा हो जाए और नारियल दूध को अपने अंदर एब्जॉर्ब कर ले तब हम इसमें पिसी हुई चीनी डालेंगे। आप चाहे तो पिसी हुई चीनी की जगह साबुत चीनी भी डाल सकते हैं। पीसी हुई चीनी डालने से लड्डू थोड़े जल्दी बन जाते हैं।

🥥गैस की आँच को हम कम ही रखेंगे और दो-चार मिनट तक लगातार चलाते हुए पकाएंगे। हम देखेंगे कि चार- पांच मिनट बाद चीनी अच्छे से पिघल गई है और नारियल में घुल गई है। अब हम इसमें इलायची पाउडर डालेंगे और मिलाएंगे।

🥥नारियल की कंसिस्टेंसी जब लड्डू बनाने वाली हो जाएगी तो हम गैस बंद कर देंगे और इसे ठंडा होने देंगे। अब हम इससे मनचाहे आकार के लड्डू बना लेंगे। अब हम एक प्लेट में नारियल का बुरादा लेंगे और लड्डू को इस बुरादे में लपेटेंंगे। अब लड्डू को हाथ में लेकर हीलाएंगे जिससे अतिरिक्त बुरादा झड़ जाएगा |

🥥हमारे स्वादिष्ट कोकोनट मिल्क लड्डू तैयार है। इन्हें 2 घंटे के लिए सेट होने रखें। उसके बाद एयरटाइट डब्बे में स्टोर कर ले और इस का आनंद लें।

🥥लड्डू बनाते समय हमें कुछ बातों का ध्यान रखना है जैसे कि लड्डू हमें कम आँच पर ही बनाना है। चीनी डालने के बाद नारियल को बहुत अधिक नहीं पकाना है नहीं तो लड्डू कड़े हो जाएंगे।

🥥इस विधि से एक बार लड्डू बना कर देखिए। इतनी स्वादिष्ट, सॉफ्ट और जूसी लड्डू बनेंगे कि आप बार-बार बनाएंगे। यदि आप लोगों को मेरी रेसिपी पसंद आई हो तो एक बार अवश्य ट्राई करें।

दोस्तों, यह थी मेरी आज की सिंपल सी छोटी सी रेसिपी। ऐसे ही और भी आसान और मजेदार रेसिपीज को देखते रहने के लिए मेरे ब्लॉग को लगातार विजिट करते रहें🙏🙏🙂🙂

रेगुलर अपडेट्स के लिए आप चाहे तो नीचे दिए गए लिंक पर मेरे फेसबुक पेज को भी लाइक और शेयर कर सकते हैं👇👇
https://www.facebook.com/haathkirasoi