क्रिस्पी टोमेटो डोसा

नमस्कार, डोसा हम सबका पसंदीदा होता है। हम लोग अनेक प्रकार के डोसा बनाते हैं। उनमें से एक है टमाटर डोसा।

टमाटर डोसा बनाना बहुत ही आसान होता है और खाने में बहुत स्वादिष्ट होता है। इस डोसे की सबसे खास बात यह होती है कि इसे बनाने के लिए इसके घोल को पीसकर खमीर उठाने की आवश्यकता नहीं होती। इसे आप तुरंत पीसकर तुरंत बना सकते हैं। इस डोसे को आप सुबह के नाश्ते में या फिर शाम की भूख के लिये या फिर जब आपकी मर्जी चाहे तब बना सकते हैं। एक बार इसके घोल को तैयार करके फ्रिज मे रखकर आप इसे 2 दिन तक इस्तेमाल कर सकते हैं।

सामग्री:-
  • 1 कप चावल
  • 1/4 कप उड़द की दाल
  • 2 मीडियम साइज़ के टमाटर
  • 1इंच अदरक का टुकड़ा
  • 8-10 करी पत्ता
  • 2 सूखी लाल मिर्च
  • 1 टी स्पून साबुत जीरा
  • 1 टी स्पून काश्मिरि लाल मिर्च पाउडर
  • स्वादानुसार नमक
  • आवश्यकतानुसार घी
बनाने का तरीका:-
सबसे पहले हम चावल और उड़द की दाल को दो से तीन बार अच्छे से धो लेंगे। अब हम इसमें पानी डालकर इसे 5 से 6 घंटे के लिए भिगो कर कर रख देंगे।अब हम चावल दाल को किसी छलनी में निकाल लेंगे।

अब हम एक मिक्सर जार लेंगे। इसमें दाल और चावल को डालेंगे। टमाटर को भी चौकोर काटकर डालेंगे। अदरक, करी पत्ता, सूखी लाल मिर्च कश्मीरी लाल मिर्च और जीरा डालेंगे एवं इसमें थोड़ा सा पानी डालेंगे। अब हम इसे बारीक पीस लेंगे। हम एक बारीक पेस्ट पीस कर तैयार कर लेंगे।

अब हम इस घोल को किसी बाउल में निकाल लेंगे और अच्छे से मिलाएंगे। इसमें स्वादानुसार नमक डालेंगे और अच्छे से मिलाएंगे। घोल की कंसिस्टेंसी ना ज्यादा गाढ़ी होनी चाहिए ना ज्यादा पतली। हमारे टमाटर दोसा का घोल तैयार है। आइए अब डोसा बनाया जाये।

इसके लिए हम एक तवा को गर्म करेंगे। आप नॉनस्टिक या लोहे का कोई भी तवा इस्तेमाल कर सकते हैं। मैंने लोहे का तवा इस्तेमाल किया है।

हम एक कटोरी में थोड़ा-सा पानी लेंगे और इसमें थोड़ा सा तेल डालेंगे। अब एक सूती कपड़े को इस पानी में डूबा कर निकाल लेंगे और निचोड़ लेंगे ।अब इस कपड़े से हम तवे को पोछन्गे।

ऐसा करने से तवा का टेंपरेचर थोड़ा सा नॉर्मल हो जाएगा और तवा में चिकनाहट भी आ जाएगा ।इससे हमारा डोसा बहुत आसानी से उतरेगा।

अब हम एक बड़े चम्मच की सहायता से एक चम्मच घोल तवे पर डालेंगे और तेजी से इसे घुमाते हुए फेलाएंगे। 2 मिनट मीडियम आँच पर पकाएंगे। अब इसके चारों तरफ थोड़ा सा घी डालेंगे। जब ऊपर से देखने मे लगे की दोसा क्रिस्प हो गया है तब हम इसे पलट लेंगे। 1 मिनट के लिये कम आँच पर डोसे को और सेक लेंगे। अब हम इसे अपने मनपसंद शेप मे मोड़ लेंगे।

हमारा गरम गरम स्वादिष्ट और क्रिस्पी टमाटर डोसा तैयार है। इसे मनपसंद की चटनी या सॉस के साथ सर्व करें। आप इसे नारियल की चटनी और सांभर के साथ भी सर्व कर सकते हैं।

आप चाहे तो टमाटर डोसे के अंदर आलू का मिश्रण या फिर पनीर का मिश्रण भरकर स्टफ्ड टमाटर डोसा भी बना सकते हैं। एक बार यह डोसा बनाकर अवश्य ट्राई करें । बनाने में बहुत ही आसान और खाने में अत्यंत स्वादिष्ट यह डोसा झटपट से तैयार हो जाता है। 🙂🙂

दोस्तों, यह थी मेरी आज की रेसिपी ऐसी ही और भी आसान और मजेदार रेसिपीज को देखते रहने के लिए मेरे ब्लॉक को लगातार विजिट करते रहें🙏🙏

आप चाहे तो रेगुलर अपडेट्स के लिए नीचे दिए गए लिंक पर मेरे फेसबुक पेज को भी लाइक और शेयर कर सकते हैं👇👇
https://www.facebook.com/haathkirasoi