मावा गुजिया (चासनी वाले)

नमस्कार आप सभी को होली🎨🎨 की हार्दिक शुभकामनाएं। होली पर बनने वाली एक पारंपरिक मिठाई है गुजिया। लगभग हर घर में होली के शुभ अवसर पर यह अवश्य बनता है।

कहीं पर यह गुजिया के नाम से जाना जाता है तो कहीं पर करंजी के नाम से। हम लोग कई प्रकार से गुजिया बनाते हैं। इनमें से सबसे प्रमुख है मावा गुजिया। आज मैं आप लोगों के लिए चासनी वाले मावा गुजिया की रेसिपी लाई हूं।

दोस्तों, बहुत से लोगों की शिकायत होती है कि गुजिया तलते समय फट जाता है या वह चासनी में जाने के बाद नरम पड़ जाता है। आज मैं आप लोगों के गुजिया की बहुत ही आसान सी रेसिपी लाई हूं । थोड़ी सी सावधानी और कुछ सुझावों को ध्यान में रखते हुए हम गुजिया बनाएं तो यह बिल्कुल परफेक्ट बनता है। तो आइए देखते है इसे बनाने का सही तरीका।🙂🙂 तो शुरू करते हैं इसके लिए आवश्यक सामग्री के साथ🙂

सामग्री:-
  • 500 ग्राम मैदा
  • घी मोयन के लिए( लगभग 100 ग्राम)
  • 300 ग्राम मावा
  • 1 बड़ा चम्मच सूजी
  • 1 बड़ा चम्मच नारियल का बुरादा
  • 2 इलायची पाउडर
  • आवश्यकतानुसार बारीक कटे हुए सूखे मेवे (ऑप्शनल)
  • आवश्यकतानुसार घी गुजिया तलने के लिए
  • 500 ग्राम चीनी चाशनी के लिए
बनाने का तरीका:-

👉🎨सबसे पहले हम गुजिया का आटा तैयार करेंगे।

👉🎨इसके लिए हम एक परात या बड़ी थाली में मैदा लेंगे और इसमें मोयन के लिए घी डालेंगे। दोनों हाथों से अच्छे से मसलते हुए इसे मिलाएंगे। आटे में घी इतना होना चाहिए की आटे के लड्डू बंध जाए। मोयन के लिए यदि हम देसी घी का इस्तेमाल करते हैं तो गुजिया का टेस्ट बहुत ही बढ़िया आता है।

👉🎨 अब हम इसमें थोड़ा-थोड़ा करते हुए पानी डालेंगे और एक नॉरमल आटा गूथ कर तैयार करेंगे। हमें गुजिया का आटा ना ज्यादा सख्त रखना है ना ही ज्यादा नरम। जैसा आटा हम पराठे के लिए गूंथते हैं हमें बिल्कुल वैसा ही आटा गुथना है। अब हम इसे ढककर 10 मिनट के लिए रख देंगे।


👉🎨आइए अब हम गुजिये का भरावन तैयार करें🙂🎨

👉🎨 हम एक कढ़ाई को गैस पर चढ़ाएंगे। इसमें सूजी डालेंगे और सूखा भूनेंगे। 2 मिनट बाद सूजी का रंग थोड़ा बदल जाएगा और यह हल्का गुलाबी हो जाएगा। इस स्टेज पर हम इसमें मावा को तोड़कर या कद्दूकस करके डालेंगे और मिलाएंगे।

👉🎨लगातार चलाते हुए इसे भूनेंगे। 2 से 3 मिनट बाद मावा का रंग भी थोड़ा सा बदल जाएगा और इसमें से अच्छी भीनी भीनी खुशबू आने लगेगी। अब हम इसमें नारियल का बुरादा और बारीक कटे हुए सूखे मेवे डालेंगे। इलायची पाउडर भी डाल देंगे और अच्छे से मिक्स करेंगे। गैस बंद कर देंगे। हमारा भरावन तैयार है। इसे ठंडा होने देंगे।


अब हम गुजिया बनाएंगे👇

👉🎨आटे को हम एक बार अच्छे से मसल लेंगे। इसके हम पूरी जितने बड़ी लोई तोडेंगे और इसकी पेड़े बना लेंगे। अब हम इससे पूरी बेलेंगे। हमें पूरी ना ज्यादा पतली बेलनी है ना ज्यादा मोटी। हमें 1 सार पूरी बेलनी है, मतलब यह कि पूरी कहीं से मोटी तो कहीं से तो कहीं से पतली नहीं होनी चाहिए।

👉🎨अब हम गुजिया बनाने वाले सांचे का इस्तेमाल करेंगे और सांचे के ऊपर पूरी को रखेंगे। इसके चारों तरफ अच्छे से पानी लगाएंगे। अब इसके एक तरफ भरावन रखेंगे। अब हम सांचे को फोल्ड कर देंगे और गुजिया को अच्छे से सील बंद कर देंगे। इस स्टेज पर हमें बहुत ध्यान रखना होगा कि गुजिया अच्छे से आपस में चिपक जाए। अगर गुजिया आपस में अच्छे से चिपके नहीं होंगे तो तलते समय यह तेल में बिखर जाएंगे।

👉🎨इस प्रकार से हम सभी गुजिया भरकर तैयार कर लेंगे।अब हम इसे किसी गीले पर अच्छे से निचोड़े हुए कपड़े से ढक कर रखेंगे।



गुजिया के लिए चाशनी तैयार करते हैं🙂🙂

👉🎨एक बड़े भगोने में 500 ग्राम चीनी और उतनी ही मात्रा में पानी डालकर गैस पर चढ़ाएंगे और उबलने देंगे। चीनी जब पानी में अच्छे से घुल जाए।अब हम इसमें थोड़ा सा दूध डालेंगे। दूध डालने से चीनी की गंदगी ऊपर आ जाती है, इसे हम किसी छलनी से निकाल लेंगे।

👉🎨हमें इसे इतना पकाना है कि एक तार की चाशनी बन जाए। एक तार की चाशनी बनने के बाद हम गैस बंद कर देंगे और चासनी को ढक कर रख देंगे।


आइए अब गुजिया तला जाये🙂🙂

👉🎨हम कढ़ाई को गैस पर चढ़ाएंगे। इसमें तलने के लिए आवश्यकता अनुसार तेल डालेंगे। हम कोई भी वेजिटेबल ऑयल या वनस्पति ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं। तेल जब एक बार गर्म हो जाए तब हम आँच कम कर देंगे और इसमें गुजिया डालेंगे। गुजिया को हम कम आंच पर ही चारों तरफ से अच्छे से लाल होने तक तल लेंगे। इस प्रकार से सभी गुजिया तल कर तैयार कर लेंगे।


आइए गुजिया को चाशनी में भिगोया जाये🙂🙂

👉🎨तले हुए गुजिया को हम चासनी में डालेंगे और अच्छे से डूबएंगे । 5 से 10 मिनट के लिए हम इसे ऐसे ही रहने देंगे। अब हम इसे किसी चलनी में निकाल लेंगे जिससे कि इसका अतिरिक्त चासनी निकल जाए।

👉🎨 चासनी में से निकालकर गुजिया को किसी थाली मे फैला कर
रखेंगे और इसे 2 से 3 घंटे ऐसे ही रहने देंगे। जब यह अच्छे से ठंडी हो जाएगी तब इसे किसी एयरटाइट कंटेनर में स्टोर कर लेंगे।


👉🎨 बाहर रखकर गुजिया को हम 1 हफ्ते तक आराम से इस्तेमाल में ला सकते हैं और फ्रिज में रख कर इसे 15 से 20 दिन तक आराम से खाया जा सकता है।

तो साथियों, यह थी मावा गुजिया (चाशनी वाली) बनाने की मेरी रेसिपी। यदि आप सभी सुझावों को ध्यान में रखकर इसे बनाएंगे तो यह एकदम परफेक्ट बनेगी।


यदि आप लोगों को मेरी रेसिपी पसंद आती हो तो ऐसे ही और भी आसान और मजेदार रेसिपीज को देखते रहने के लिए मेरे ब्लॉग को लगातार विजिट करते रहे🙏🙏

यदि आप चाहें तो रेगुलर अपडेट्स के लिए नीचे दिए गए लिंक पर मेरी फेसबुक पेज को भी लाइक और शेयर कर सकते हैं👇👇
https://www.facebook.com/haathkirasoi