नमस्कार, होली का रंग बिरंगा त्योहार बस आने ही वाला है। त्यौहार की धूम बिना पकवानों के अधूरी है। होली के अवसर पर घरों में अनेक प्रकार के मीठे बनते हैं, तो साथ ही विभिन्न प्रकार के नमकीन भी।
इस बार होली के लिए घर में बनाये ये स्वादिष्ट कुरकुरी खस्ता मठरी। इसे बनाने के लिए हमें कोई विशेष तैयारी नहीं करनी पड़ती तथा बहुत ही कम सामान के साथ यह मठरी बनकर तैयार हो जाती है। मठरी बनाने की यह राजस्थानी विधि है।
इस विधि से हम मठरी बनाकर 1 महीने तक स्टोर करके रख सकते हैं और सुबह या शाम जब चाहे इसे चाय के साथ खा एवं खिला सकते हैं। अचार के साथ खाने में भी यह मठरी बहुत ही स्वादिष्ट लगती है। एक बार आप लोग भी अवश्य ट्राई करें।
सामग्री:-
- 1/2 कटोरी आटा
- 1 कटोरी मैदा
- 1/2 कटोरी सूजी
- 6-7 चम्मच देसी घी मोयन के लिये
- नमक स्वाद ानुसार
- 1/2 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
- 1 छोटा चम्मच अजवायन
- 1 छोटा चम्मच जीरा
- 1/2 छोटा चम्मच कलौंजी
- मठरी तलने वेजिटेबल आयल जरुरत अनुसार
बनाने की विधि:-
सबसे पहले हम एक परात में मैदा, आटा और सूजी डालेंगे और अच्छे से मिक्स करेंगे। अब हम इसमें सभी मसाले डालेंगे और अच्छे से मिक्स करेंगे।
अब हम इसमें मोयन के लिए घी डालेंगे और दोनों हाथों से खूब अच्छे से मसलेंगे और मिलाएंगे। घी इतना होना चाहिए कि आटे का लड्डू बंध जाए।
अब हम इसमें थोड़ा थोड़ा करते हुए पानी डालेंगे और एक सख्त आटा गूथ कर तैयार कर लेंगे। अब हम इसे ढककर 10 मिनट के लिए रख देंगे।
10 मिनट बाद हम आटे को एक बार अच्छे से मसल लेंगे और इसकी पूरी के जैसी लोई तोड़ लेंगे।
हम इसे मठरी जितना मोटा और गोल बेल लेंगे। अब हम इस पर हाथों से या फिर कांटे की मदद से अपना मनचाहा डिजाइन बनाएंगे। इसी प्रकार से हम सभी मठरी बनाकर तैयार कर लेंगे। अब हम सभी मठरीयों को कांटे की सहायता से गोद लेंगे। गोदने से मठरीया तल्ते समय फूलती नहीं है।
अब हम एक कड़ाही में घी गर्म करेंगे। एक बार घी को गर्म करके आँच कम कर देंगे। अब हम इसमें मठरीयो को डालेंगे और आँच को कम से मध्यम रखते हुए मठरी को सुनहरा लाल होने तक तल लेंगे। इसी प्रकार से हम सभी मठरीया तल कर तैयार कर लेंगे।
जब मठरी अच्छे से ठंडी हो जाए तब हम इसे किसी एयरटाइट कंटेनर में स्टोर कर लेंगे और 1 महीने तक इसके स्वाद का आनंद लेंगे।
सुझाव:-
मठरी हमें ना ज्यादा पतली बेलनि है ना ज्यादा मोटी। लगभग आधी इंच मोटे मठरी बेल कर तैयार करनी है।
मठरी बनाने के लिए मैंने बहुत कम ही सामग्री का इस्तेमाल किया है । आप चाहे तो इसमें चाट मसाला, लाल मिर्च पाउडर, थोड़ा सा अमचूर पाउडर भी डाल सकते हैं, परंतु यह नमकीन खस्ता मठरी का सादा सा नमकीन कुरकुरा स्वाद चाय के साथ या अचार के साथ बहुत ही लाजवाब लगता है। एक बार आप लोग भी ऐसे ही बना कर अवश्य ट्राई करें।
तो यह थी होली स्पेशल मठरी बनाने की मेरी रेसिपी।🙂🙂 आप लोगों को कैसी लगी अवश्य बताएं🙏🙏
यदि आप लोगों को मेरी रेसिपी पसंद आती हो तो ऐसे ही और भी आसान और मजेदार रेसिपीज को देखते रहने के लिए मेरे ब्लॉक को लगातार विजिट कर देंगे🙂🙂
यदि आप चाहें तो रेगुलर अपडेट्स के लिए नीचे दिए गए लिंक पर मेरे फेसबुक पेज को भी लाइक और शेयर कर सकते हैं👇
https://www.facebook.com/haathkirasoi