नमस्कार, आज हम बनायेंगे हरियाली मटर पैनकेक। इसे बनाना बहुत ही आसान है और यह बहुत झटपट से तैयार हो जाती है। ताजी हरी मटर और धनिया से बना यह पैनकेक खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगता है। इसे बनाना बहुत आसान है ।
बच्चों के टिफिन के लिए या शाम की छोटी-छोटी भूख के लिए यह बहुत ही बेहतरीन ऑप्शन है। एक बार आप लोग भी अवश्य ट्राई करें। तो आइए देखते है इसे बनाने के लिये आवश्यक सामग्री और बनाने का तरीका🙂🙂
सामग्री:-
- 1 कप आधे उबले हुए हरे मटर
- 2 हरी मिर्च
- 1 छोटा टुकड़ा अदरक
- 1/2 कप धनिया पत्ती
- 2 कली लहसुन(ऑप्शनल)
- 1 कप बेसान
- 1/2 कप सूजी
- नमक स्वादनुसार
- लाल मिर्च पाउडर या चिली फ्लेक्स
👉सबसे पहले मटर को छीलकर धो लेंगे और इसे आधा उबाल लेंगे।
👉इसके लिए हम एक भगोने में पानी गर्म करेंगे। जब पानी उबल जाए तब हम इसमे मटर डालकर 2 मिनट के लिए उबाल लेंगे। गैस बन्द कर देंगे।अब हम मटर को किसी छलनी में निकाल लेंगे, जिससे इसका अतिरिक्त पानी निकल जाएगा।
👉हरी धनिया पत्ती को धोकर साफ कर लेंगे। हरी मिर्च और अदरक को काट लेंगे । लहसुन को छील लेंगे।
👉अब हम एक मिक्सर जार लेंगे। इसमें मटर, धनिया पत्ती,अदरक, हरी मिर्च और यदि आपको पसंद हो तो लहसुन डालेंगे । थोड़ा सा पानी डालेंगे और पीस लेंगे। हम एक बारीक पेस्ट पीसकर तैयार कर लेंगे।
👉अब हम एक बाउल लेंगे । इसमें बेसन और सूजी डालेंगे। अब जो पेस्ट हमने तैयार किया है वह पेस्ट डालेंगे। थोड़ा-थोड़ा करते हुए पानी डालेंगे और थोड़ा गाढ़ा घोल बनाकर तैयार कर लेंगे।
👉जैसा घोल हम उत्तपम के लिए तैयार करते हैं हमें वैसा ही घोल तैयार करना है। स्वाद अनुसार नमक और लाल मिर्च पाउडर या चिली फ्लेक्स डालेंगे। अच्छे से मिक्स कर लेंगे। हमारा घोल तैयार है।
👉अब हम एक तवा गर्म करेंगे। तवा जब थोड़ा गर्म हो जाए तो उस पर थोड़ा सा घी लगाएंगे। अब हम चम्मच के सहायता से एक-एक चम्मच घोल इस पर डालेंगे और थोड़ा मोटा फैला आएंगे। जैसे हम उत्तपम फैलाते हैं ।
👉आँच को मध्यम रखते हुए दोनों तरफ से लाल होने तक शेक लेंगे। हमारा स्वादिष्ट हरियाली पेन केक तैयार है । इसे अपने पसंद की चटनी या सॉस के साथ गरम-गरम सर्व करें।
सुझाव:-
🙂हरियाली मटर पैनकेक बनाने के लिए हम नॉनस्टिक तवे का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। हम चाहे तो आप्पे पेन में भी इसे बना सकते हैं।
🙂हम इस पैनकेक को मध्यम से कम आँच पर ही सकेंगे, नहीं तो यह अंदर से कच्चे रह जाएंगे।
दोस्तों, यह थी मेरी आज की रेसिपी। यदि आप लोगों को मेरी रेसिपी पसंद आती हो तो, ऐसी ही और भी आसान और मजेदार रेसिपीज को देखते रहने के लिए मेरे ब्लॉक को लगातार विजिट करते रहे।🙏🙏
यदि आप चाहें तो रेगुलर अपडेट्स के लिए मेरे फेसबुक पेज को भी लाइक और शेयर कर सकते हैं👇👇🙏🙏
