गाजर, मूली और अदरक का इंस्टेंट मिक्स अचार

नमस्कार, सर्दियों के मौसम में हम अलग अलग तरीके के अचार बनाते हैं। आज मैं बनाने जा रही हूं गाजर, मूली, अदरक और हरी मिर्च का मिक्स चटपटा, तीखा, इंस्टेंट अचार। यह खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगता है और झटपट से बन जाता है।

इस अचार को ना धूप दिखाने की जरूरत होती है और ना दो- चार दिन रखने की जरूरत होती है। इसे आप तुरंत बना कर तुरंत इस्तेमाल में ला सकते हैं और किसी भी प्रकार की खाने के स्वाद को यह कई गुना बढ़ा देता है । एक बार यह मिक्स अचार बनाकर अवश्य ट्राई करें । आप लोगों को बहुत पसंद आएगा।🙂🙂

सामग्री:-
  • 2 मूली
  • 2 गाजर
  • 25 ग्राम अदरक
  • 2 मोटी हरी मिर्च (ऑप्शनल)
  • 8-10 पतली वाली हरी मिर्च
  • नींबू का रस
  • नमक स्वाद अनुसार नमक
  • 1 टेबलस्पून पीसी हुई सरसों (काली या पीली ऑप्शनल)
  • 1 टी स्पून काला नमक
  • 1 टी स्पून सौंफ
  • 1 टी स्पून मंगरेल
  • 2 टीस्पून अमचूर पाउडर
  • 1 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
  • 1 टी स्पून हींग
  • 1 टेबल स्पून सरसों का तेल
  • 1/2 टी स्पून हल्दी पाउडर
तरीका:-
🥕सबसे पहले गाजर, मूली, अदरक और हरी मिर्च को अच्छे से धो लें और किसी सूखे कपड़े से अच्छे से पोंछ ले । ध्यान रहे पानी नहीं रहना चाहिए।

🥕अब हम गाजर, मूली और अदरक को छील लेंगे और मिर्चा की डंठल को तोड़ देंगे।

🥕अब हम गाजर, मूली और अदरक को पतला पतला और लंबा लंबा काट लेंगे। हरी मिर्च को भी पतला पतला और लंबा लंबा काट लेंगे । यदि आपको तीखा कम पसंद हो तो हरी मिर्च के बीज निकाल देंगे और यदि तीखा पसंद हो तो बीज रहने देंगे।

🥕अब इन सब को किसी बड़े बाउल में डाल लेंगे ।इसमें सभी सूखे मसाले डालेंगे और अच्छे से मिलाएंगे। नींबू का रस भी डाल देंगे।

🥕अब हम इसमें हींग और सरसों का तेल डालकर खूब अच्छे से मिला लेंगे। हमारा स्वादिष्ट और चटपटा अचार खाने के लिए तैयार है। ऐसे तो इसे तुरंत ही खाया जा सकता है पर अगले दिन इसका स्वाद बहुत ज्यादा बढ़ जाता है क्योंकि गाजर,मूली थोड़ा पानी छोड़ता है जिस वजह से मसाला अचार में अच्छे से मिक्स हो जाता है और अगले दिन तक अचार खूब बढ़िया तैयार हो जाता है।

🥕यदि आपको सरसों तेल का तीखा ना पसंद हो तो आप सरसों तेल को पहले अच्छे से गर्म कर ले और फिर उसे ठंडा कर ले तब इस तेल को आप अचार में डाले।

🥕तैयार अचार को किसी कांच के जार में भरकर रखें और अचार निकालने के लिए हमेशा साफ और सूखे चम्मच का ही प्रयोग करें। गिला चम्मच या गीला हाथ लगने से अचार खराब हो जाता है।

🥕इस आचार को आप फ्रिज में रख कर एक से डेढ़ महीने तक इस्तेमाल में ला सकते हैं और बाहर इसकी शेल्फ लाइफ 15 दिनों की होती है। इसे आप किसी भी प्रकार के खाने के साथ खा सकते हैं और यह आपके पाचन के लिए भी बहुत अच्छा होता है।

🥕अचार के मसाले और तेल की भीनी भीनी सोंधी खुशबू ऐसी आएगी कि आप इसे खाने से खुद को रोक नहीं पाएंगे और जब एक बार यह अचार खाएंगे तो इसके स्वाद के दीवाने बन जाएंगे।🙂🤗😋

दोस्तों, यह थी मेरी आज की रेसिपी। यदि आप लोगों को मेरी रेसिपी पसंद आती हो तो इसी प्रकार की और भी रेसिपीज को देखते देने के लिए मेरे ब्लॉग को लगातार विजिट करते रहे।

आप लोग चाहे तो रेगुलर अपडेट्स के लिए मेरी फेसबुक पेज को भी लाइक और शेयर कर सकते हैं👇👇