हरे मटर की चटपटी चाट

नमस्कारआज हम बना रहे है हरे मटर की चटपटी चाट।

सर्दियों के मौसम में जब ताजी हरी मटर आती है तब हम इसके बहुत सारे व्यंजन बनाते हैं। उन्हीं में से एक है हरे मटर की चटपटी चाट। इसे बनाना बहुत ही सरल है और यह बहुत झटपट से बन जाता है।

जितनी जल्दी यह बनता है उससे बहुत ज्यादा स्वादिष्ट खाने में लगता है। इसे बनाने के लिए हमें कुछ विशेष तैयारी भी नहीं करनी होती।

कभी अगर अचानक मेहमान आ जाए या फिर शाम की भूख सताए या फिर हमें कुछ चटपटा खाने का मन करे तो हम इसे झटपट से बना सकते हैं। एक बार आप लोग भी अवश्य ट्राई करें।

सामग्री:-
  • 250 ग्राम छीले हुए हरे मटर के दाने
  • 2 हरी मिर्च
  • 1 टेबल स्पून तेल
  • 1/2 टी स्पून सरसों
  • नमक स्वाद ानुसार
  • 1/2 छोटा चम्मच चाट मसाला
  • 1/4 छोटा चम्मच गरम मसाला
  • आवश्यकतानुसार थोड़ी सी कुटी हुई काली मिर्च पाउडर
  • 1 टेबल स्पून बारीक कटा हुआ धनिया पत्ती
  • आवश्यकतानुसार हरी चटनी
  • आवश्यकतानुसार मीठी चटनी
  • स्वादानुसार स्प्रिंकल करने बीकानेरी भुजिया
  • आवश्यकतानुसार बारीक कटा हुआ प्याज
  • 1/2 नीम्बू का रस
बनाने की विधि:-
👉सबसे पहले हम मटर को छीलकर धो लेंगे।

👉अब हम एक कढ़ाई को गैस पर चढ़ाएंगे और उसमें तेल डालेंगे। तेल जब गर्म हो जाए तब इसमें राई और हरी मिर्च डालेंगे।

👉अब हम इसमें मटर के दाने डालेंगे और मीडियम आँच पर 5 मिनट भूनेंगे ।

👉अब इसमें स्वाद अनुसार नमक, चाट मसाला, गरम मसाला और काली मिर्च पाउडर डालकर मिलाएंगे। 5 मिनट मीडियम आंच पर भूनेंगे।

👉अब हम इसमें धनिया पत्ती डालेंगे और अच्छे से मिक्स करेंगे। 2 मिनट और भून लेंगे। गैस बंद कर देंगे।

👉अब हम भूने हुए मटर को सर्विंग प्लेट में निकालेंगे। इस पर हरी चटनी और मीठी चटनी डालेंगे। थोड़ा सा नींबू का रस डालेंगे। थोड़ा सा चाट मसाला स्प्रिंकल करेंगे।

👉अब हम इस पर बीकानेरी भुजिया और बारीक कटा प्याज़ डालेंगे। हमारा स्वादिष्ट गरम गरम मटर की चटपटी चाट तैयार है। यदि आप प्याज़ नहीं खाते हैं तो बिना प्याज़ के भी यह चटपटी चाट बहुत ही स्वादिष्ट बनती है।

👉मटर की यह चटपटी चाट गरम गरम खाने में बहुत ही ज्यादा स्वादिष्ट लगती है। यह बहुत झटपट से बन जाती है। आप इसे किसी भी प्रकार के तेल में बना सकते हैं।

👉इसे बनाना बहुत ही सरल है और खाने में यह बहुत चटपटी और स्वादिष्ट लगती है ।एक बार आप लोग भी अवश्य ट्राई करें।

👉मटर की चाट बनाने के लिए यदि हम छोटे दाने वाले मीठे मटर का इस्तेमाल करते हैं तो हमारा चाट ज्यादा स्वादिष्ट बनता है। यदि आपके यहां मीठे मटर नहीं मिलते हो तो आप मटर को बनाने से पहले ब्लान्च कर सकते हैं।

👉पहले मटर को गर्म पानी में डालेंगे। पानी में चुटकी भर चीनी डाल देंगे और चुटकी भर नमक डाल देंगे। 1 मिनट उबाल लेंगे। अब हम इसे चलनी मे छान लेंगे। अब मटर को ठंडा पानी मे डाल देंगे। इससे हमारा मटर मीठा और स्वादिष्ट हो जाएगा।

तो दोस्तों, यह थी मेरी आज की रेसिपी। रेसिपी पसंद आई हो तो ऐसे ही और भी आसान और मजेदार रेसिपीज को देखते रहने के लिए मेरे ब्लॉक को लगातार विजिट करते रहे।🙂🙂

यदि आप चाहें तो रेगुलर अपडेट्स के लिए नीचे दिए गए लिंक पर मेरे फेसबुक पेज को भी लाइक और शेयर कर सकते हैं👇