मुरमुरे के लड्डू

नमस्कार, आज हम बनाएंगे मुरमुरे और गुड़ के स्वादिष्ट लड्डू।

मुरमुरे के लड्डू खाने में अत्यंत स्वादिष्ट होते हैं और इन्हें बनाना भी बहुत आसान होता है। विशेषकर बच्चों को तो यह लड्डू बहुत ज्यादा पसंद आते हैं।

वैसे भी ठंडी के सीजन में मीठा खाना ज्यादा अच्छा लगता है। गुड़ की तासीर गर्म होती है इसलिए ठंडी में गुड़ खाना स्वाद और सेहत के लिए लिहाज से भी बहुत अच्छा होता है।

मुरमुरे के लड्डू बहुत जल्दी भी बन जाते हैं और टेस्टी भी लगते हैं। सिर्फ दो सामग्री मुरमुरे और गुड़ की सहायता से यह लड्डू घर पर बहुत आसानी से तैयार हो जाते हैं। तो आइए देखते हैं इसे बनाने का तरीका।

सामग्री:-
  • 200 ग्राम मुरमुरा
  • 150 ग्राम गुड़
  • 1 टी स्पून घी
बनाने का तरीका :-
👉सबसे पहले हम एक कड़ाई को गैस पर चढ़ाएंगे और आँच को कम से मध्यम रखते हुए इसमें मुरमुरे को डालकर थोड़ा सा सेक लेंगे। हमें मुरमुरे का रंग नहीं बदलना है। बस इसे थोड़ा सा क्रिस्प कर लेना है। इस प्रक्रिया में 4 से 5 मिनट का समय लगेगा। अब हम मुरमुरे को किसी बड़ी प्लेट में या परात में निकाल लेंगे।
👉अब हम एक बार पुनः कढ़ाई को गैस पर चढ़ाएंगे और इसमें घी डालेंगे।अब हम इसमे बहुत थोडा सा पानी डालेंगे और फिर गुड़ डालेंगे। अब आधा कप पानी डाल देंगे और गुड़ के पिघलने तक पकाएंगे।

👉हमें गुड़ की गाढ़ी चाशनी पकानी है। गुड़ का पाक तैयार है कि नहीं इसे चेक करने के लिए हम एक प्लेट में पानी लेंगे और इसमें दो चार बूँद गुड को डालेंगे। अब हम इन बूंदों को इकट्ठा करके देखेंगे अगर इनकी गोली बन रही है तो हमारा पाक तैयार है नहीं तो इसे थोड़ी देर और पकाएंगे।


👉अब हम गैस बंद कर देंगे और इसमें मुरमरा डाल कर अच्छे से मिलाएंगे। जब मुरमुरा इतना गरम रहे कि हमारा हाथ सह सके तब हाथों को थोड़ा सा चिकना करके इसके लड्डू बना लेंगे। ध्यान रहे हमें मुरमुरे को ज्यादा ठंडा नहीं करना है। ज्यादा ठंडा होने पर लड्डू नहीं बने।

👉ऐसे तो मुरमुरा का लड्डू बनाना बहुत सरल है किंतु इसे बनाने में हमें एक दो बातों का ध्यान रखना पड़ता है। जैसे कि हमारे गुड़ का पाक अच्छा गाढ़ा हो, गुड़ पतला रहने पर लड्डू नहीं बंधेगा। लड्डू ज्यादा ठंडा नहीं होना चाहिए। इसे गरम-गरम में ही बांधना पड़ता है।

👉अगर लड्डू बनाते बनाते यह थोड़ा ठंडा हो जाए तो हम इसे एक बार फिर से गैस पर चढ़ा कर थोड़ा गर्म कर सकते है।

👉तैयार लड्डू को एक-दो घंटे के लिए थाली में डालकर खुले में ही रहने देना चाहिए जिससे यह सूख जाते हैं और कुरकुरे हो जाते हैं। अब इसे इसी एयरटाइट कंटेनर में भरकर हम स्टोर कर सकते हैं और महीने डेढ़ महीने तक इस्तेमाल में लाया जा सकता है।

मुरमरे के लड्डू रेसिपी का फुल वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें और अगर रेसिपी पसंद आती हो तो मेरे युटुब चैनल को जरूर से सब्सक्राइब🔔 करें। साथ ही ज्यादा से ज्यादा लाइक👍 कमेंट✍ और शेयर🙂 करना ना भूले🙏👇👇

तो दोस्तों, यह थी मुरमुरे के लड्डू बनाने की मेरी रेसिपी। यदि आप लोगों को मेरी रेसिपी पसंद आती हो तो ऐसे ही और भी आसान और मजेदार रेसिपीज को देखते रहने के लिए मेरे ब्लॉक को लगातार विजिट करते रहें।🙏🙂

यदि आप लोग चाहे तो रेगुलर अपडेट्स के लिए नीचे दिए गए लिंक पर मेरी फेसबुक पेज को भी लाइक और शेयर कर सकते हैं👇👇