नमस्कार, आज हम बनाने जा रहे है वेजिटेबल सूजी बॉल्स।
वेजिटेबल् सूजी बॉल्स एक बहुत ही हल्का नाश्ता है, जिसे आप किसी भी समय बना सकते हैं। इसे बनाना बहुत ही आसान है और इसको बनाने में तेल का इस्तेमाल भी बहुत कम होता है। खाने में यह बहुत ही स्वादिष्ट लगता है ।
बच्चों को तो यह विशेष रूप से आकर्षित करता है। एकदम सॉफ्ट और भाप में पका कर तैयार किया हुआ सूजी बॉल्स खाने में तो स्वादिष्ट है ही साथ ही साथ बहुत हेल्दी भी है। जो बच्चे सब्जियां खाना पसंद नहीं करते या सब्जी खाने में बहुत नखरे करते हैं वे भी इन सूजी बॉल्स को बहुत ही चाव से खाते हैं। एक बार आप लोग भी अवश्य ट्राई करें।
तो आइए शुरु करते है इसके लिए आवश्यक सामग्री के साथ🙂🙂
सामग्री:-
- एक कप (लगभग 200 ग्राम) सूजी
- दो कप पानी (सूजी का दोगुना)
- एक छोटा प्याज बारीक कटा हुआ
- 1 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
- एक छोटा गाजर किसा हुआ
- 1/2 शिमला मिर्च बारीक कटा हुआ
- 1/4 कटोरी पत्ता गोभी बारीक कटा हुआ
- आवश्यकतानुसार थोड़ी सी हरी मटर के दाने
- एक टी स्पून वेजिटेबल आयल
- नमक स्वाद अनुसार
- 1/4 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
- 1 टी सपून वेजिटेबल आयल
- 1 हरा मिर्च लंबाई में कटा हुआ
- 8-10 करी पत्ता
- 1 छोटा चम्मच सरसों के दाने
- 1/2 नींबू का रस
- लाल मिर्च पाउडर स्वाद अनुसार
- 1 टेबल स्पून बारीक कटी हरी धनिया पत्ती
👉सबसे पहले हम सभी सब्जियों को अच्छे से धो लेंगे और बारीक काट लेंगे। गाजर को किस लेंगे।
👉अब हम एक कढ़ाई में सूजी को डालकर मध्यम आंच पर 2 मिनट के लिए ड्राई रोस्ट कर लेंगे। हमें सूजी का रंग नहीं बदलना है। हमें बस सूजी का कच्चापन खत्म करना है। अब हम सूजी को किसी प्लेट में निकाल लेंगे।
👉अब हम कढ़ाई को फिर से गैस पर चढ़ाएंगे और उसमें एक टीस्पून तेल डालेंगे। तेल जब हल्का गर्म हो जाए तब उसमें सभी सब्जियां डाल देंगे और 2 मिनट के लिए मध्यम आंच पर भून लेंगे। हमें सब्जियां ज्यादा नहीं पकानी है।
👉अब हम सब्जी में दो कटोरी पानी डाल देंगे और उबाल आने देंगे। इसमें स्वादानुसार नमक और काली मिर्च भी डाल देंगे। जब पानी उबल जाए तब इसमें लगातार चलाते हुए सूची को भी डाल देंगे । आँच तेज रखेंगे।

👉कुछ देर में सूजी हलवा की तरह इकट्ठा होने लगेगा और एक डो जैसा बन जाएगा ।इस स्टेज पर हम गैस बंद कर देंगे और सूजी को प्लेट में निकाल लेंगे।
👉अब हम इसे थोडा ठंडा होने देंगे। उसके बाद हाथों में थोड़ा सा तेल लगा कर सूजी को मसलकर चिकना कर लेंगे और एक आटा जैसा बना लेंगे ।अब हम इस आटे से नींबू के आकार का बॉल्स बना लेंगे। सारे बॉल्स बनाकर तैयार कर लेंगे।
👉अब हम एक भगोने में एक गिलास पानी डालकर गर्म करेंगे। दूसरी तरफ हम एक छेद वाली प्लेट को तेल से ग्रीस कर लेंगे और उस पर सभी बॉल्स रख देंगे।

👉जब पानी उबल जाए तब हम इस पर बॉल्स वाली प्लेट रख देंगे और उसे दूसरी प्लेट से ढक देंगे। तेज आँच पर 7 से 8 मिनट भाप मे पका लेंगे। गैस बंद कर देंगे।
👉अब हम एक कढ़ाई में तड़के के लिए 1 टी स्पून तेल डालेंगे। तेल गर्म होने पर इसमें सरसों, हरी मिर्च और कड़ी पत्ता डालेंगे।
👉सरसों के चटक जाने पर सूजी बॉल्स डालेंगे और अच्छे से मिक्स कर लेंगे। लाल मिर्च पाउडर और नींबू का रस डालेंगे और अच्छे से मिक्स कर लेंगे।
👉बारीक कटा हरा धनिया पत्ती डालेंगे और अच्छे से मिक्स कर लेंगे। हमारा गरम गरम स्वादिष्ट वेजिटेबल सूजी बॉल्स तैयार है।
👉स्वादिष्ट और सब्जियों से भरपूर हेल्दी सूजी बॉल्स को अपने पसंद की चटनी और सॉस के साथ गरम-गरम सर्व करें।
तो दोस्तों, यह मेरी आज की रेसिपी एक बार आप लोग भी इसे अवश्य ट्राई करें।
तो दोस्तों, यह मेरी आज की रेसिपी एक बार आप लोग भी इसे अवश्य ट्राई करें।
यदि आप लोगों को मेरी रेसिपी पसंद आती हो तो, ऐसे ही और भी आसान और मजेदार रेसिपीज को देखते रहने के लिए मेरे ब्लॉक को लगातार विजिट करते रहे🙏🙏
आप चाहें तो रेगुलर अपडेट्स के लिए नीचे दिए गए लिंक पर मेरे फेसबुक पेज को भी लाइक और शेयर कर सकते हैं👇👇
https://www.facebook.com/haathkirasoi
https://www.facebook.com/haathkirasoi