तिल और गुड़ की चिक्की

नमस्कार, आप सभी को लोहड़ी एवं मकर सक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं । मकर सक्रांति के शुभ अवसर पर तिल और गुड़ की चक्की बनाने और खाने का रिवाज है।

तिल और गुड़ की चिक्की घर पर बनाना बहुत ही आसान है। सिर्फ तीन सामग्री से हम तिल और गुड़ की चिक्की घर पर बहुत कम समय में बना सकते हैं । आइए आज हम सब मिलकर मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर तिल और गुड़ की चिक्की बनाये।

आइए एक नजर डालते है इसके लिए आवश्यक सामग्री पर:-

सामग्री:-
  • तिल - 100 ग्राम (1 कप)
  • गुड़ - 200 ग्राम ( छोटे टुकड़े 1 कप)
  • घी - 2 छोटी चम्मच
तरीका:-

सबसे पहले हम एक कढ़ाई को गैस पर चढ़ाएंगे। कढ़ाई को थोड़ा गर्म होने देंगे। अब हम इसमें तिल डालेंगे । तिल को लगातार चलाते रहेंगे। आन्च को मध्यम रखते हुए तिल को हल्का ब्राउन होने तक भून लेंगे ।

भूने हुए तिल को एक प्लेट में अलग निकाल कर रख लेंगे। ध्यान रहे हमें दिल को बहुत ज्यादा नहीं भूलना है नहीं तो तिल का स्वाद कड़वा हो जाएगा हमें बस 3 से 4 मिनट के लिए ही तिल को भूनना है।

कढ़ाई को एक बार फिर से गैस पर चढ़ाएंगे। इसमें 1 छोटी चम्मच घी डालेंगे। घी पिघलने पर गुड़ के टुकड़े डालकर पिघलाएंगे।

गुड़ पिघलने के बाद चम्मच से चलाते हुये 1 मिनिट तक और पका लेंगे। गैस धीमी करके पिघले गुड़ में तिल डालेंगे और अच्छी तरह से मिक्स होने तक मिलाएंगे।

अब हम किसी प्लेटफार्म पर या थाली पर घी लगाकर चिकना करेंगे।

मिश्रण के हल्का ठंडा होने पर इसको चम्मच से उठाकर चिकनी की गई जगह पर फैलाएंगे।

अब हम बेलन को थोडा सा घी लगाकर चिकना करेंगे। मिश्रण को हल्का दबाव देते हुये जितना पतला बेलना चाहे उतना पतला बेल लेंगे। ध्यान रहे हम को ज्यादा पतला नहीं बेलना है। बेली हुई तिल गुड की चिक्की पर चाकू से अपने पसन्द के आकार के अनुसार काट लेंगे। अब तिल पट्टी को 5 मिनिट ठंडा होने के लिये रखेंगे।

ठंडा होने के बाद बोर्ड से तिल की चिक्की को चाकू की सहायत से निकाल लेंगे। स्वादिष्ट तिल और गुड की चिक्की तैयार है। इस चिक्की को एयर टाइट कंटेनर मे 2 से 3 महीने तक स्टोर करके खाया जा सकता है।

तो दोस्तों, यह थी मेरी आज की रेसिपी। यदि आप लोगों को मेरी आज की रेसिपी पसंद आई हो तो ऐसे ही और भी आसान और मजेदार रेसिपीज को देखते रहने के लिए मेरे ब्लॉक को लगातार विजिट करते रहें।

यदि आप लोग चाहे तो रेगुलर अपडेट्स के लिए मेरे फेसबुक पेज को भी नीचे दिए गये लिंक पर लाइक और शेयर कर सकते हैं👇👇