नमस्कार, आज हम बनाने जा रहे है मसाला मूंगफली। सर्दियों के मौसम में मूंगफली हम सब को बहुत पसंद आती है। ठंडी के सीजन में हम लोग अनेक प्रकार से मूंगफली का सेवन करते है। मूंगफली को सर्दी का मेवा भी कहा जाता है।
आज हम बनाएंगे मसाला मूंगफली। चटपटे और तीखे स्वाद वाली मसाला मूंगफली सभी को बहुत ही पसंद आती है। आज हम इसे घर पर बनाएंगे।
जी हां, मार्केट में मिलने वाली महंगी मसाला मूंगफली हम घर पर बहुत आसानी से मिनटों में बना सकते हैं। घर पर आसानी से उपलब्ध सामानों से हम इसे मात्र 10 से 15 मिनट में बना सकते हैं। तो आइए देखते हैं इसे बनाने के लिए आवश्यक सामग्री और बनाने का तरीका🙂🙂
सामग्री:-
- 1 कप कच्ची मूंगफली के दाने
- 1/3 कप बेसन
- स्वादानुसार नमक
- 1/2 छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1/2 छोटी चम्मच गरम मसाला
- 1/2 छोटी चम्मच चाट मसाला
- 1/2 छोटी चम्मच अमचूर पाउडर
- 1 पिंच बेकिंग सोडा
- 1 पिंच हींग
- 1-2 चम्मच सरसों का तेल (ऑप्शनल)
तरीका:-
🥜सबसे पहले हम एक बड़े बाउल में कच्ची मूंगफली के दाने लेंगे।
🥜अब हम इसमें बेसन एवं अन्य सभी सूखे मसाले डालकर मिलाएंगे। मसाला डालते समय हम थोड़ा सा चाट मसाला और थोड़ा सा अमचूर पाउडर रख लेंगे। इसका इस्तेमाल हम बाद में करेंगे।
🥜अब हम इसमें सरसों का तेल डालेंगे और चम्मच से अच्छे से मिक्स करेंगे। यदि आप चाहे तो तेल नहीं डालें लेकिन तेल डालने से मूंगफली का स्वाद और रंग दोनों अच्छा होता है।
🥜अब हम इसमें थोड़ा-थोड़ा करते हुए पानी का छींटा मारेंगे और चम्मच से मिक्स करेंगे । पानी हम बहुत थोड़ा सा डालेंगे । पानी का इस्तेमाल हमें बस इतना करना है कि बेसन और सभी मसाले मूंगफली में अच्छी तरीके से चारों तरफ लग जाए और मूंगफली के दाने भी अलग-अलग रहे।
🥜अब हम एक कढ़ाई में तेल गर्म करेंगे तेल जब अच्छे से गर्म हो जाए तो हम इसमें बेसन मसाला लगा हुआ मूंगफली का दाना डालेंगे और तेज आंच पर कुरकुरा होने तक तल लेंगे अब हम इसे किसी प्लेट में निकाल लेंगे
🥜मूंगफली के दाने जब गर्म रहेंगे तभी हम इस पर बचा हुआ अमचूर पाउडर और चाट मसाला पाउडर डालकर मिक्स कर लेंगे। हमारी स्वादिष्ट मसाला मूंगफली तैयार है।
🥜 ठंडा होने पर इसे किसी एयरटाइट कंटेनर में स्टोर कर ले। 15 से 20 दिन तक यह मसाला मूंगफली अच्छी बनी रहती है। जब मन करे इसे चाय के साथ खाए और खिलाएं।
तो दोस्तों, यह थी मेरी आज की बहुत ही आसान सी और स्वादिष्ट रेसिपी।🙂🙂 यदि आप लोगों को मेरी रेसिपी पसंद आई हो तो ऐसे ही आसान और मजेदार रेसिपीज को देखते रहने के लिए मेरे ब्लॉक को लगातार विजिट करते रहें। धन्यवाद🙏🙏
यदि आप चाहें तो रेगुलर अपडेट्स के लिए मेरे फेसबुक पेज को भी लाइक और शेयर कर सकते हैं👇👇
