नमस्कार, आज हम बनाने जा रहे है वेज मुगलई पराठा।मुगलई पराठा वैसे तो मैदे से बनता है किंतु मैंने इसे ज्यादा हेल्थी बनाने के लिए इसे आटे से बनाया है और इसमें बहुत थोड़ा सा मैदा मिलाया है। जैसा की इसके नाम से ही पता चलता है मुगलई पराठा बहुत रिच होता है और खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगता है। ढेर सारी सब्जियां और पनीर की स्टफ़िंग इसके स्वाद को लाजवाब बना देती है। इसे बनाना भी बहुत आसान होता है और यह जल्दी से बन जाता है। इसे आप किसी भी समय और किसी भी तरीके से खा सकते हैं।
सामग्री:-
आटा लगाने के लिए सामग्री:-
- 1 कप गेहूं का आटा
- 1 कप मैदा
- 1/2 कप सूजी
- 1 चम्मच देसी घी
- स्वादानुसार नमक
भरावन के लिए सामग्री:-
- 1 कटोरी पनीर मैश किया हुआ
- 1 प्याज बारीक कटा हुआ
- 1 गाजर किसा हुआ
- 1 शिमला मिर्च अत्यंत बारीक कटा हुआ
- 2 हरा प्याज़ बारीक कटा हुआ
- 1 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
- 1 चम्मच धनिया पत्ती बारीक कटी हुई
- किसा हुआ अदरक
- 1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
- स्वाद अनुसार लाल मिर्च पाउडर
- स्वाद अनुसार नमक
- स्वाद अनुसार कुटी हुई कालीमिर्च
बनाने की विधि:-
सबसे पहले हम पराठा का आटा लगा लेंगे। इसके लिए हम एक परात में गेहूं का आटा, मैदा और सूजी डालेंगे। अब इसमें स्वादानुसार नमक डालेंगे। अब इसमें एक चम्मच देसी घी डालेंगे। इसे हाथों से मसलते हुए अच्छे से मिलाएंगे। थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए एक नरम आटा गूथ कर तैयार कर लेंगे। आटे को ढककर रख देंगे।
अब हम इसका भरावन तैयार कर लेंगे🙂🙂
सबसे पहले हम सभी सब्जियों को बहुत अच्छे तरीके से धो लेंगे। अब हम पत्ता गोभी को एकदम पतला पतला और बारीक काट लेंगे। गाजर को किस लेंगे। हरी मिर्च और धनिया पत्ती को बारीक काट लेंगे। शिमला मिर्च को भी अत्यंत बारीक काट लेंगे। हरे प्याज़ को पत्ता सहित छोटा-छोटा बारीक काट लेंगे।
अब एक बड़े बाउल में सभी सब्जियों को डालेंगे। अब इसमें मैश किया हुआ पनीर डालेंगे। अब इसमें स्वादानुसार नमक, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी और कुटी हुई कालीमिर्च डालकर अच्छे से मिक्स कर लेंगे। नमक डालने के बाद सब्जियां पानी छोड़ेगा। इसीलिए इसे हाथों से अच्छे से निचोड़ देंगे, ताकि हमारा स्टफ़िंग पराठा में आसानी से भर पाए। हमारा स्टफ़िंग तैयार है।
अब पराठे के लिए एक लोई लेंगे और इसे हल्का सा बेलते हुए कटोरी का शेप देंगे। अब हम इस कटोरी में स्टफिंग रखेंगे और चारों तरफ से आटे को ऊपर उठाते हुए बंद कर देंगे। अब हम इस में सूखा आटा लगाते हुए इसे किसी प्लेटफार्म पर रखकर बहुत हल्के हाथों से बेलेंगे।
अब हम पहले से गर्म तवे पर हल्का सा घी लगाएंगे और उसे किसी पतले सूती कपड़े से पोंछ लेंगे। अब हम तवे पर पराठा डालेंगे। 2 मिनट बाद पराठे को पलट देंगे। अब हम दोनों तरफ देसी घी लगाते हुए पराठे को पलटी से दबा दबा कर मध्यम आंच पर लाल होने तक शेक लेंगे। मध्यम आंच पर सेकने से पराठे कुरकुरे बनेंगे।
लीजिए आपका स्वादिष्ट मुगलई पराठा तैयार है। वैसे तो यह पराठा ऐसे ही खाने में अत्यंत स्वादिष्ट लगता है, किंतु आप चाहे तो इसे अचार, अपने पसंद की सब्जी, चटनी, दही या फिर चाय के साथ खा सकते हैं।
रेसपी का विडिओ आप यहाँ देख सकते हैं 👇
यदि आपके बच्चे सीजन की सब्जियां खाने में परेशान करते हैं, तो एक बार उन्हें यह मुगलई पराठा बनाकर जरूर खिलाएं। इस पराठे के साथ वह ढेर सारी सब्जियां मिनटों में खा लेंगे और उन्हें यह पराठा अत्यंत पसंद आएगा।🙂
तो दोस्तों, यह थी मेरी आज की रेसिपी यदि आप लोगों को मेरी रेसिपी पसंद आई हो तो ऐसी ही और भी मजेदार और आसान रेसिपीज को देखते रहने के लिए मेरे ब्लॉग को लगातार विजिट करते रहें 🙂🙂
आप चाहे तो रेगुलर अपडेट्स के लिए मेरे फेसबुक पेज को भी नीचे दिए गए लिंक पर लाइक और शेयर कर सकते हैं👇👇

