नमस्कार, हमारे देश में त्यौहार के मौके पर अलग अलग तरीके के पकवान बनाने का रिवाज है। मीठा और नमकीन दोनों ही तरह के पकवान हम लोग बहुत ही चाव से बनाते हैं।
कसूरी मेथी मसाला लेयर्ड मठरी बनाने में बहुत आसान होता है और खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगता है। दिवाली के मौके पर जब घर में बहुत सारे काम होते हैं हम चाहते है की कुछ ऐसे नाश्ते बनाकर रखे जाएं जो कुछ दिनों तक खराब ना हो और अगर अचानक घर में मेहमान आ जाए तो हम उन्हें चाय के साथ सर्व कर सके। कसूरी मेथी मसाला लेयर्ड मठरी खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगती है और यह 15 दिन तक ताजी बनी रहती है। बस इसे बनाने में थोड़ा सा समय ज्यादा लगता है लेकिन बनाना सरल है।
सामग्री:-
(मठरी बनाने की सामग्री)
- 250 ग्राम मैदा
- 1/2 कप घी मोयन के लिये
- नमक स्वाद अनुसार
- 1 टी स्पून अजवायन
- 1 टी स्पून साबुत जीरा
मठरी का मसाला बनाने की सामग्री:-
- काला नमक स्वाद अनुसार
- 1 टी स्पून चाट मसाला
- काली मिर्च पाउडर स्वाद अनुसार
- 1 टी स्पून आमचूर पाउडर
- 2 टी स्पून कसूरी मेथी
- 1 टेबल स्पून देसी घी
- लाल मिर्च पाउडर स्वाद अनुसार
तरीका:-
सबसे पहले हम मठरी का आटा गूंथ लेंगे। इसके लिए हम एक परात लेंगे या बड़ा बाउल लेंगे। इसमें मैदा डालेंगे। अब हम इसमें नमक, अजवाइन और जीरा डालकर मिक्स करेंगे। अब इसमें मोयन के लिए घी डालेंगे और दोनों हाथों से खूब अच्छे से मिक्स करेंगे। आटे को मुट्ठी में बांध के देखेंगे अगर आटे का लड्डू जैसा बन रहा होगा तो मोयन ठीक है नहीं तो थोड़ा सा भी और डाल लेंगे। अब गुनगुने पानी की सहायता से एक सख्त लेकिन चिकना आटा गूथ लेंगे। ढककर 10 मिनट के लिए रख देंगे।
मठरी का मसाला बनाने के लिए मसाले की सभी सामग्री को एक कटोरी में डाल कर मिला लेंगे। हमें इसमें घी नहीं डालना है। घी को हम अलग से रखेंगे।
अब हम आटे को एक बार फिर से मसल लेंगे और इसकी एक बड़ी लोई लेंगे और चकले पर या किसी भी प्लेटफार्म पर रखकर पतला बेल लेंगे। जितना पतला हम बेल सकते हैं इतना पतला हम इसे बेल लेंगे। अब हम इस पूरी पर एक ब्रश की सहायता से देसी घी लगाएंगे। अब हम इस पर मसाला स्प्रिंकल करेंगे। ध्यान रहे कि घी पूरे पूरी में फैला होना चाहिए और फिर मसाला भी पूरे जगह फैला होना चाहिए।
अब हम पूरी को रोल कर लेंगे और चाकू की सहायता से छोटी छोटी लोई काट लेंगे। अब काटे गए लोई को चकले पर रखकर मठरि की तरह थोड़ा मोटा बेल लेंगे और एक चाकू की मदद से गोद लेंगे। इसी तरीके से सारी मठरी तैयार कर लेंगे और 10 मिनट के लिये रख देंगे।
अब हम एक कड़ाही में घी गर्म करेंगे और इसमें मठिया डालकर तल लेंगे। आज मध्यम रखेंगे। मध्यम आँच पर सारी मठरी तल कर तैयार कर लेंगे।
जब मठरीया अच्छे से ठंडी हो जाए तब इसे किसी एयरटाइट कंटेनर में स्टोर कर ले और 15 दिन तक इसका इस्तेमाल करे। बनाने में थोड़ा सा समय जरूर लगता है लेकिन खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है और आपके मुंह के ज़ायके को बहुत बढ़िया कर देता है।
सुझाव:-
मठरी के मोयन के लिए आप कोई भी वनस्पति घी या फिर देसी घी इस्तेमाल कर सकते हैं सिर्फ हमें सरसों का तेल इस्तेमाल नहीं करना है।
मठरी के बीच में लगाने के लिए हम अगर देसी घी का ही इस्तेमाल करें तो मठरी का स्वाद बहुत ही अच्छा आता है।
मठरी को तलने के लिए आप कोई भी वनस्पति घी या रिफाइंड घी का यूज कर सकते हैं।
दोस्तों अगर आप लोगों को मेरे रेसिपी पसंद आती हो तो इसी प्रकार की और भी आसान और स्वादिष्ट रेसिपी देखते रहने के लिए मेरे ब्लॉक को विजिट करते रहे।🙂🙂
यदि आप चाहें तो नीचे दिए गए लिंक पर मेरे फेसबुक पेज को भी लाइक और शेयर कर सकते हैं
