बूंदी के लड्डू

🎇🎆नमस्कार, आप सभी को दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। साथियों दीपावली का त्यौहार बहुत सारी खुशियां और उत्साह लेकर आता है। हर तरफ दीपों की रोशनी, पटाखों की धूम, मिठाइयों की बहार होती है। सबके घर में अनेकानेक प्रकार के पकवान बनते हैं। हमें चाहे कितनी भी तरीके के पकवान बना ले, पर बूंदी के लड्डू के बिना कुछ अधूरा अधूरा सा लगता रहता है। दीपावली पर हम लोग गणेश जी और लक्ष्मी जी की पूजा करते हैं और ऐसा कहा जाता है कि गणेश जी लड्डू अत्यधिक प्रिय है।

🎇🎇लेकिन आजकल बाजार में सबसे अधिक मिलावट जिस मिठाई में पाई जाती है वह लड्डू ही होते हैं तो क्यों ना इस बार घर पर ही बहुत आसानी से और बहुत कम समय में झटपट से लड्डू बना लिया जाये।

🎇🎆एक नजर डालते हैं लड्डू बनाने के लिए आवश्यक सामग्री पर

सामग्री:-
  • 250 ग्राम बेसन
  • 50 ग्राम सूची
  • 300 ग्राम चीनी
  • दो इलायची पाउडर
  • बारीक कटे हुए सूखे मवे
  • खाने वाला पीला रंग चुटकी भर
  • खाने वाला लाल रंग चुटकी भर
  • देसी घी
विधि:-
🎆🎇सबसे पहले हम एक बाउल में बेसन और सूजी को छानकर डाल लेंगे। अगर हमारा बेसन थोड़ा मोटा पिसा हुआ है तो हमें इसमें सूजी मिलाने की कोई आवश्यकता नहीं है, लेकिन यदि हमारा बेसन बारीक पिसा हुआ है तो हम बेसन में सूजी मिलाएंगे। अब हम इसमें धीरे धीरे करते हुए पानी डालेंगे और एक घोल बनाएंगे। घोल को हम खूब अच्छे से मिलाएंगे ताकि इसमें एक भी गाठ ना रहे। घोल हमें गिरने वाली कंसिस्टेंसी का बनाना है। घोल ना बहुत पतला हो और ना ही बहुत गाढा। अब हम इसे ढककर 10 मिनट के लिए रख देंगे।

🎆🎇इसके चाशनी तैयार कर लेंगे। चाशनी के लिए हम एक भगोने में या कढ़ाई में चीनी और उतनी ही मात्रा में पानी डालकर चढ़ाएंगे। जब चीनी पानी में घुल जाए और इसमें उबाल आ जाए उसके बाद हम इसे 5 से 7 मिनट और पका लेंगे। हमें चासनी एक तार की बनानी है। चासनी चिपचिपी होनी चाहिए। अब हम चाशनी में इलायची पाउडर और खाने वाला पीला रंग डाल देंगे। खाने वाला पीला रंग चुटकी भर डाल देने से लड्डू का रंग बहुत ही सुंदर आता है। यदि आप ना डालना चाहे तो इसे ना भी डाल सकते हैं। गैस बंद कर देंगे। हमारी चाशनी तैयार है ।

🎆🎇अब हम बूंदी बनाने के लिए एक कढ़ाई को गैस पर चढ़ाएंगे और उसमें देसी घी डालेंगे। घी तेज गर्म होना चाहिए। जब घी अच्छे से गर्म हो जाए तब हम एक झाड़े को पेन के ऊपर एक हाथ से पकड़ेंगे और दूसरे हाथ से 1 बड़े चम्मच घोल को झाड़े के ऊपर डालेंगे। आँच तेज रखेंगे और बूंदी को तल लेंगे। इसी तरीके से हम सारी बूंदी तल कर तैयार कर लेंगे। एक बार की बूंदी को तलने में एक से 2 मिनट का ही समय लगता है क्योंकि हमें बूंदी को तेज आंच पर तलना हैं।

🎆🎇हम अंतिम वाले एक चम्मच घोल में खाने वाला लाल रंग मिलाकर लाल रंग की बूंदी तैयार कर लेंगे। आप चाहे तो हरे रंग की बूंदी भी बना सकते हैं।

🎆🎇अब हम सारे बूंदी को हल्के गर्म चाशनी में डाल देंगे और अच्छे से मिलाएंगे। कटे हुए सूखे मेवे भी डाल देंगे और अच्छे से मिक्स करेंगे। आधे घंटे के लिए इसे ऐसे ही छोड़ देंगे जिससे बूंदी के अंदर चासनी चली जाएगी और बूंदी नरम हो जाएगी।

🎇🎆अब हम बूंदी के लड्डू बना लेंगे और इसे एक बड़ी थाली या परात में रखेंगे 4 से 5 घंटे के लिए। हम इसे ऐसे ही रहने देंगे। ऐसा करने से लड्डू थोड़ा सूख जाएगा और चिपचिपा नहीं रहेगा। अब आप इसे किसी भी एयरटाइट कंटेनर में स्टोर कर लीजिए। पूजा के वक्त भगवान को प्रसाद चढाए और घर आए मेहमानों का स्वागत घर के बने शुद्ध देसी घी के शुद्ध लड्डुओं से करिए।🙂🎆

सुझाव:-
🎇🎆बूंदी का घोल बनाते समय हमें ध्यान रखना है की घोल की कंसिस्टेंसी गिरने वाली हो ना बहुत गाड़ी ना बहुत पतली।

🎇🎆घी हमें अच्छा गर्म करना है तभी बूंदी अच्छी बनेगी। हल्के गरम घी में या फिर ठंडे घी में बूंदी खराब जाएगा।

🎇🎆बूंदी का घोल बनाते समय ध्यान रखना है कि अगर बेसन बारीक पिसा हुआ है तभी हमें इसमें सूजी में लाने की आवश्यकता है। वरना हमें सूजी मिलाने की कोई जरूरत नहीं है।

🎆🎇तो दोस्तों, क्यों है ना बहुत ही आसान तरीका घर पर बूंदी के लड्डू बनाने का🙂🙂

🎇🎆अगर आप लोगों को मेरी रेसिपी पसंद आई हो तो ऐसे ही और भी मजेदार रेसिपीज के लिए मेरे ब्लॉग को लगातार विजिट करते रहे🙂

🎆🎇यदि आप चाहे तो मेरे फेसबुक पेज को भी लाइक और शेयर कर सकते हैं