चंद्रकला


नमस्कार, दोस्तों दिवाली का त्यौहार बस आने ही वाला है और दिवाली के मौके पर हर घर में मिठाइयों की धूम होती है। आजकल मार्केट में मिलने वाले मिठाइयों में बहुत मिलावट की शिकायत आने लगी है। तो क्यों ना इस बार त्योहार पर घर की बनी शुद्ध मिठाइयों से मेहमानों का स्वागत किया जाए। दिवाली पर बनने वाली एक बहुत ही प्रसिद्ध मिठाई है चंद्रकला। खाने में बहुत स्वादिष्ट लगती है और ज्यादातर सभी को पसंद आती है। आज मैं आप लोगों के लिए चंद्रकला बनाने की विधि लाई हूं।

सामग्री:-
  • 2 कप मैदा
  • घी आधा कप मोइन के लिए
  • 1/4 कप पिसी हुई चीनी
  • 100 ग्राम मावा
  • 2 इलायची पाउडर
  • बारीक कटे हुए सूखे मेवे ऑप्शनल
  • घी चंद्रकला तलने के लिए
  • 2 कप चीनी चासनी के लिए
विधि:-
सबसे पहले हम एक बाउल में मैदा लेंगे और उसमें मोहिन के लिए घी डालेंगे और उसे अपने हाथों से मसलते हुए अच्छे से मिक्स करेंगे। अब हम थोड़ा थोड़ा करते हुए इसमें पानी डालेंगे और पूरी के लिए जैसा आटा गूंथते हैं वैसा आटा गूथ लेंगे। हमें आटा ना ज्यादा सख्त गूथना है ना ज्यादा ना नरम। अब हम आटे को ढककर 10 मिनट के लिए छोड़ देंगे।

अब हम चंद्रकला के लिए स्टफिंग तैयार करेंगे।🙂🙂

मावा को हाथों से मसल लेंगे और एक पैन में थोड़ा सा घी डालकर गरम करेंगे। घी हल्का गर्म करना है, इसे ज्यादा गर्म नहीं करेंगे। अब इसमें मावा डाल देंगे और मध्यम आंच पर लगातार चलाते हुए 4-5 मिनट के लिए भून लेंगे। अब गैस बंद कर देंगे और मावा को ठंडा होने देंगे। अब हम इसमें पिसी हुई चीनी, इलायची पाउडर और बारीक कटे हुए सूखे मेवे डालकर अच्छे से मिलाएंगे। हमारा स्टफिंग तैयार है।

हम आटे को एक बार फिर से अच्छे से मसलकर चिकना कर लेंगे और इसकी छोटी छोटी गोली बना लेंगे। अब एक गोली लेंगे और इससे पूरी की तरह बेल लेंगे। हमें पूरी ना बहुत ज्यादा पतली बेलनि है ना बहुत मोटी। अब पूरी के बीच में 1 छोटी चम्मच भरकर स्टफिंग रखेंगे और किनारों पर उंगली से थोड़ा सा पानी लगायेंगे। इसके बाद स्टफिंग के ऊपर दूसरी पूरी रखेंगे और दोनों पूरी को किनारे से आपस में चिपका देंगे। अब गुजिया को गोटकर यानि कि चारों ओर दबाकर मोड़कर एक डिजाइन बना लेंगे।

इसी तरीके से हम सारी चंद्रकला को तैयार कर लेंगे। चंद्रकला बना बना कर एक प्लेट में रखते जाएंगे और उसे कपड़े से ढकते जायेंगे जिससे कि उसमें हवा ना लगे और वह सूखे नहीं।

अब हम चाशनी तैयार करेंगे। इसके लिए हम एक पैन में चीनी डालेंगे और उसमें एक कप पानी डालकर उबालेंगे। जब पानी में उबाल आ जाए और चीनी घुल जाए उसके बाद हम 5 मिनट और पका लेंगे। अब हम चासनी चेक करेंगे। चासनी चेक करने के लिए हम दो बूंद चासनी किसी प्लेट या कटोरी में डालेंगे और उसे अपने अंगूठे और उंगली के बीच में लगाकर खीचन्गे। खींचते समय अगर हमें चासनी में एक तार दिखाई दे तो हमारी चाशनी तैयार है गैस बंद कर देंगे। हमें एक तार की चाशनी बनानी है।

चंद्रकला तलने के लिए एक कढ़ाई में घी गर्म करेंगे। जब घी मध्यम गरम हो जाए तब हम इसमें चंद्रकला डालेंगे। कढ़ाई में चंद्रकला कितना डालना है यह इस पर निर्भर करता है कि हमने उसमें कितना घी डाला है फिर भी कढ़ाई में इतना घी होना चाहिए कि कम से कम एक बार में 5 से 7 चंद्रकला तल कर तैयार हो जाए एवं इसे मध्यम आंच पर दोनों तरफ से गोल्डन ब्राउन होने तक तल लेंगे। इसी तरीके से हम सारे चंद्रकला तल कर तैयार कर लेंगे अब चंद्रकला को थोड़ा ठंडा होने देंगे।

अब हम चंद्रकला को हल्के गर्म चाशनी में डाल के डूब आएंगे और उसमें 2 मिनट के लिए रहने देंगे।सारी चंद्रकला को चाशनी में दो-दो मिनट के लिए डूबा डूबा कर निकाल लेंगे और एक प्लेट में फैला लेंगे। अब इसे सूखने देंगे जब चंद्रकला के ऊपर की चासनी अच्छे से सूख जाए तब हम इसे किसी एयरटाइट कंटेनर में स्टोर कर लेंगे।

हमारे घर की बनी शुद्ध और स्वादिष्ट चंद्रकला तैयार है। इसे आप बाहर रखकर 3 से 4 दिन तक इस्तेमाल में ला सकते हैं और फ्रिज में रख कर तो आप इसे 10 दिनों तक इस्तेमाल में ला सकते हैं। खाने में बहुत ही स्वादिष्ट यह मिठाई आप के त्यौहार में चार चांद लगा देगी।

सुझाव:-
चंद्रकला बनाने के लिए जब हम आटा लगाते हैं तो उसके मोयन के लिए देसी घी का इस्तेमाल करना चाहिए। देसी घी से चंद्रकला का स्वाद कई गुना बढ़ जाता है और यह कई दिनों तक ताजा बना रहता है।

चंद्रकला की चासनी एक तार की होनी चाहिए। जब हम चासनी में चंद्रकला को डाले तब चासनी हल्की गर्म होनी चाहिए और चंद्रकला ठंडा हो जाना चाहिए।

चासनी में से निकालने के बाद चंद्रकला को एक प्लेट में फैला देना चाहिए जिससे उसके ऊपर की चासनी सूख जाए और वह सूखी सूखी बने।

चन्द्रकला को तलने के लिए हम किसी भी रिफाइंड घी या वनस्पति घी का इस्तेमाल कर सकते हैं।

तो यह थी घर पर आसानी से स्वादिष्ट चंद्रकला बनाने की विधि। यदि आप लोगों को मेरी रेसिपी पसंद आई हो तो ऐसे ही और भी स्वादिष्ट और आसान रेसिपी देखते रहने के लिए कृपया मेरे ब्लॉक को फॉलो करें और विजिट करते रहें।🙂🙏

यदि आप चाहे तो रेगुलर अपडेट्स के लिए मेरे फेसबुक पेज को भी लाइक और शेयर कर सकते हैं👇👇