
नमस्कार, पिछले साल मैं एक विवाह समारोह में सम्मिलित हुई थी। वह मैंने खाने की मेनू में देखा शिमला मिर्च का हलवा। सच में मुझे देखकर बहुत आश्चर्य हुआ। उससे पहले मैंने कभी यह ना देखा था ना सुना था। हो सकता है आप में से कई लोगों ने इसके बारे में पहले सुना भी हो खाया भी हो और बनाया भी हो। मैंने उत्सुकतावस बस थोड़ा सा लेकर उसका स्वाद चखा और यकीन मानिए दोस्तों मैंने इतना स्वादिष्ट हलवा पहले कभी नहीं खाया था। इसीलिए आज मैं आप लोगों के लिए शिमला मिर्च के हलवे की रेसिपी लाई हूं। आपने आटा, बेसन, सूजी, बदाम का हलवा तो बहुत खाया होगा। एक बार शिमला मिर्च का हलवा भी बनाकर जरूर ट्राई करे।🙂🙂
सामग्री:-
- ढाई सौ ग्राम हरी शिमला मिर्च
- 1 टेबल स्पून देसी घी
- 1/2 किलो दूध
- 200 ग्राम चीनी या अपने स्वाद अनुसार
- 2 इलायची का पाउडर
- बारीक कटे हुए बादाम (ऑप्शनल)
विधि:-
सबसे पहले हम शिमला मिर्च को अच्छे से धो लेंगे और उसका डंठल तोड़ देंगे और फिर उसे दो भाग में काट लेंगे और उसके अंदर से सारे बीज निकाल देंगे। ध्यान रहे हैं हमें सिर्फ शिमला मिर्च का हरा वाला भाग लेना है।
अब हम शिमला मिर्च को कद्दूकस में किस लेंगे और शिमला मिर्च का पानी निचोड़ लेंगे।
अब हम एक कढ़ाई में घी गर्म करेंगे और उसमें शिमला मिर्च डालकर भून लेंगे। 5 मिनट में शिमला मिर्च का सारा पानी सूख जाएगा। फिर हम इसमें दूध डालकर पकाएंगे।
धीरे-धीरे दूध शिमला मिर्च में सोखने लगेगा और गाढ़ा होने लगेगा। जब दूध आधा से ज्यादा जल जाएगा तब हम इसमें चीनी डालकर पकाएंगे। अब हम इसमें इलायची पाउडर और बादाम डाल देंगे। अच्छे से मिक्स कर लेंगे। जब इसकी कंसिस्टेंसी हलवे वाली हो जाएगी तो गैस बंद कर देंगे।
लीजिए आपका स्वादिष्ट शिमला मिर्च का हलवा तैयार है। कहने को तो यह मिर्च का हलवा है पर खाने में एकदम मीठा-मीठा टेस्टी टेस्टी है।
हलवे को और जल्दी बनाने के लिए आप हलवे में एक गिलास दूध डालकर पकाएं और जब दूध जल जाए तब उसमें 100 ग्राम मावा डालकर मिक्स कर ले। 5 मिनट भून ले, आप का हलवा तैयार है।
मावा वाला हलवा खाने में थोड़ा सा भारी हो जाता है पर अगर हलवा को जल्दी बनाना हो तो उसमें मावा डालकर भी बनाया जा सकता है।
आपका स्वादिष्ट हलवा तैयार है। बारीक कटे सूखे मेवे से गार्निश करें और अपने पसंद के अनुसार गर्म या ठंडा खाएं और खिलाएं।
अगर आपको मेरी रेसिपी पसंद आई हो तो ऐसे ही और भी स्वादिष्ट और आसान रेसिपी को देखते रहने के लिए मेरे ब्लॉग को विजिट करते रहें।🙂🙏
आप लोग चाहे तो मेरे फेसबुक पेज को भी लाइक और शेयर कर सकते हैं👇👇