केसरिया मीठे चावल


नमस्कार, दोस्तों हम लोग चाहे कितने भी मॉडर्न क्यों ना हो जाए पर यह बात हमेशा मानते हैं कि अन्न में अन्नपूर्णा माता होती है, इसीलिए इसे बर्बाद नहीं करना चाहिए। थोड़ा सा भी कुछ बचता है तो हम उसका सदुपयोग करना चाहते है। एक कुशल गृहणी वही कहलाती है जो हर लेफ्टओवर को एक बेहतरीन मेकओवर में बदल ले। तो दोस्तों आज हम ऐसा ही एक लेफ्टओवर का मेकओवर करने वाले हैं।🙂

दोस्तों, कई बार ऐसा होता है कि हमारे पास जरा से पके हुए चावल बच जाते हैं। कई बार समझ में नहीं आता कि हम इनका क्या करें ज्यादातर तो हम इन्हें या तो फ्राई करके इस्तेमाल में लाते हैं या फिर इनके पराठे बना लेते है।

इसलिए सोचा इस बार केसरिया मीठे भात बनाया जाए। वैसे भी हमारे भारतीय पारंपरिक खाने में इसका एक विशेष महत्व है। बनाने में बहुत ही आसान और खाने में अत्यंत स्वादिष्ट। झटपट तैयार होने वाला एक बेहतरीन लेफ्टओवर का मेकओवर👌👌

तो आइए एक नजर डाल ले इसके लिए आवश्यक सामग्री पर:-
  • 1 कटोरी बचे हुए चावल
  • 1/4 कटोरी चीनी या स्वाद अनुसार
  • 1 लौंग
  • 1 इलायची
  • 2-4 धागे केसर के पानी में भीगे हुए (ऑप्शनल)
  • 1 टी स्पून देशी घी
बनाने की विधि:-
सबसे पहले हमें कुकर को गैस पर चढ़ाएंगे और उसमें घी डालेंगे। जब घी गरम हो जाए तब हम उसमें लौंग और इलायची डालेंगे।

अब इसमें चावल डालेंगे। स्वाद अनुसार चीनी डालेंगे और केसर वाला पानी डालेंगे। थोड़ा सा पानी का छींटा मारेंगे और मिक्स करके कुकर बंद कर देंगे। एक सीटी आने देंगे मध्यम आंच पर। उसके बाद गैस बंद कर देंगे।

गैस बंद करने के बाद इसका प्रेशर जब थोड़ा सा निकल जाए तो बाकी बचा हुआ प्रेशर खुद से निकाल देंगे और कुकर खोल लेंगे। हमारे केसरिया मीठे भात तैयार हैं।

बदाम से गार्निश करें और अपनी पसंद के अनुसार गर्म या ठंडा खाएं और खिलाएं। दोस्तों यह गर्म भी अच्छा लगता है और इसे बनाकर रख भी सकते हैं और ठंडा भी खा सकते हैं।

तो दोस्तों, आप लोगों को कैसा लगा लेफ्टओवर का मेकओवर बताइएगा जरूर।

अगर आप लोगों को मेरी रेसिपी पसंद आती हो तो कृपया कमेंट करके जरूर बताएं और ऐसे ही आसान रेसिपी इसको देखते रहने के लिए कृपया मेरे ब्लॉग को विजिट करते रहे।

साथियों, एक बात और आप लोग कैसी रेसिपी देखना पसंद करते हैं वह भी जरूर बताएं और आप लोगों को मेरी रेसिपी में क्या अच्छा लगता है और क्या बुरा वह भी बताएं। आपके सुझाव बहुत अनमोल है।

यदि आप लोगों को मेरी रेसिपी पसंद आती हो तो आप लोग चाहे तो मेरे फेसबुक पेज को भी लाइक और शेयर कर सकते हैं
https://www.facebook.com/haathkirasoi