ब्रेड रोल

नमस्कार, दोस्तों आज हम बनाने जा रहे हैं ब्रेड रोल। बहुत से लोगों की यह शिकायत रहती हैैै कि जब भी वह ब्रेड रोल बनाते हैं तो रोल कढ़ाई में जाकर फूट जाता है और कढ़ाई का तेल गंदा हो जाता है या फिर रोल में बहुत सारा तेल भर जाता है। आज मैं आपको ब्रेड रोल बनाने की विधि सभी ट्रिक्सस के साथ बताऊंगी जिससे आपका ब्रेड रोल बहुत अच्छा बनेगाा और तेल में बिल्कुल भी नहीं टूटेगा।

आलू भरे हुए ब्रेड रोल एक बहुत स्वादिष्ट नाश्ता है जो ब्रेड और आलू के मसाले से तैयार किया जाता है। इसे डीप फ्राई करके बनाया जाता है ।खाने में बहुत स्वादिष्ट लगता है और बनाने में बहुत झंझट भी नहीं है और यह बहुत जल्दी से बन जाता है। इसको मैदा या बेसन या किसी भी प्रकार के और घोल में डीप नहीं किया जाता है। यह सीधे ब्रेड में भरकर बनाया जाता है।

सामग्री:-
  • 1 पैकेट ब्रेड (मैंने ब्राउन ब्रेड लिया है आप कोई भी ले सकते हैं)
  • 4 बड़े साइज के उबले आलू
  • आधी कटोरी हरे मटर के दाने
  • 1 टेबल स्पून सरसों का तेल
  • नमक स्वाद अनुसार
  • लाल मिर्च पाउडर स्वादानुसार
  • 1/4 छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर
  • 1/4 छोटा चम्मच अमचूर पाउडर
  • थोड़ा सा कसूरी मेथी
  • 1/4 छोटा चम्मच जीरा
  • 1 तेजपत्ता और एक सूखा लाल मिर्च
  • 1 इंच अदरक का टुकड़ा किसा हुआ
  • 1 हरी मिर्च बारीक कटा हुआ
  • 1/4 छोटा चम्मच काला नमक
  • तलने के लिए तेल
बनाने की विधि:-
सबसे पहले हम उबले हुए आलू को मसल लेंगे। अब हम एक कड़ाई गैस पर रखेंगे और उसमें एक टेबलस्पून सरसों का तेल डालेंगे। जब तेल गरम हो जाए तब इसमें जीरा, तेजपत्ता, सुखी लाल मिर्च, कसूरी मेथी, किसा हुआ अदरक और हरी मिर्ची डालकर 1 मिनट के लिए भुन लेंगे। अब हम इसमें हरी मटर के दाने डालकर 2 से 4 मिनट के लिए पका लेंगे।

अब हम इसमें उबले और मसले हुए आलू डालेंगे। अब इसमें बाकी बचे हुए सूखे मसाले डालकर अच्छे से मिक्स कर लेंगे । मिश्रण को ठंडा होने देंगे । इसका मसाला तैयार करने में हमें बहुत ज्यादा मसालों का इस्तेमाल नहीं करना है ।हम इसमें सिर्फ थोड़ा सा गरम मसाला और थोड़ा सा अमचूर पाउडर ही डालेंगे।

अब हम एक बाउल में थोड़ा सा पानी लेंगे और इसमें चौथाई छोटा चम्मच नमक डालेंगे। अब हम एक ब्रेड के पीस को इसमें डालेंगे और तुरंत डुबोकर निकाल लेंगे। हाथों से अच्छे से निचोड़ लेंगे। हम इसे इतना निचोड़ लेंगे की ब्रेड में पानी ना रहे। (ब्रेड में से अधिकतम पानी निकल जाए।)

अब हम ब्रेड को अपनी हथेली पर फैला लेंगे और उसमें थोड़ा सा आलू का मिश्रण रखेंगे और उसे चारों तरफ से फोल्ड करते हुए सील कर देंगे। हमें राउंड शेप देना है और ऐसे मोड़ना है कि इसमें कोई दरार ना रहे और मसाला बाहर ना निकले। इसी तरीके से हम सारे रोलस तैयार कर लेंगे।

आप चाहे तो ब्रेड के साइड्स को निकालकर भी बना सकते हैं पर मुझे ब्रेड के साइड निकालना अच्छा नहीं लगता इसलिए मैंने ऐसे ही बनाया है।

अभी कड़ाई को गैस पर चढ़ाएंगे और उसमें तलने के लिए तेल डालेंगे। मैंने सरसों तेल का इस्तेमाल किया है। आप अपनी पसंद का कोई भी तेल इस्तेमाल कर सकते हैं। जब तेल अच्छे से गर्म हो जाए तब इसमें रोल को डालेंगे और तेज आंच पर क्रिस्पी कोने तक तल लेंगे। जब यह गोल्डन ब्राउन हो जाए तो इसे किसी टिशू पेपर पर निकाल ले जिससे इसका अतिरिक्त तेल निकल जायेगा।

हमें रोल बनाते समय बस एक ही बात का ध्यान रखना है कि हमारा तेल अच्छा गर्म हो। हमें आँच तेज रखनी है और जो रोल हमने तैयार किया है उसमे कोई दरार ना हो। एक बार की ब्रेड रोल को तलने में 5 से 7 मिनट का समय लगता है और यह बहुत जल्दी से तला जाता है और तेल भी बहुत कम सोखता है।

लीजिए हमारा स्वादिष्ट आलू भरा हुआ ब्रेड रोल तैयार है। इसे गरम-गरम अपनी पसंद की चटनी और सॉस के साथ खाएं और खिलाए।

तो दोस्तों, यह थी मेरी आज की रेसिपी। अगर आप लोगों को मेरी रेसिपी पसंद आती हो तो मेरे ब्लॉक को विजिट करते रहें।

आप लोग चाहे तो मेरे फेसबुक पेज को भी नीचे दिए गए लिंक पर जाकर लाइक और शेयर कर सकते हैं👇👇🙏🙏🙂