नमस्कार, आप सभी को महा अष्टमी और नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं। नवरात्रि में माता को 9 दिन अलग-अलग प्रकार के नैवेद्य चढ़ाने का प्रावधान है, इसीलिए आज मैंने माता के प्रसाद के लिए बनाया है रबड़ी मालपुआ जो बनाने में आसान है और खाने में भी स्वादिष्ट है। साथ ही यह माता रानी का प्रिय भोग भी है। तो आइये इस नवमी तिथी को हम बनाये बहुत ही आसन विधि से माता रानी के महाप्रसाद के लिए ये स्वादिष्ट मालपुए।🙏🙏
सामग्री:-
- 1 लीटर दूध
- 100 ग्राम मैदा
- 200 ग्राम चीनी
- 2 इलायची पाउडर
- बदाम सजाने के लिए
- देसी घी तलने के लिए
तरीका:-
सबसे पहले हम एक कढ़ाई को गैस पर चढ़ाएंगे और उसमें दूध को उबालने रखेंगे। एक बार जब दूध में उबाल आ जाए तब आँच मध्यम कर देंगे और दूध को तब तक पकाएंगे जब तक कि वह उबालकर आधा से थोड़ा कम ना हो जाए।
जब दूध के कंसिस्टेंसी रबड़ी जैसी हो जाएगी तब गैस बंद कर देंगे और इसे ठंडा होने देंगे।
अब हम इस रबड़ी में थोड़ा-थोड़ा करते हुए मैदा डालेंगे और अच्छे से मिलाएंगे। अगर मैदा ज्यादा हो जाए तो थोड़ा सा दूध डालकर घोल तैयार करेंगे और अगर मैदा कम लगे तो थोड़ा सा मैदा और डाल लेंगे। हमें इसके घोल को एडजस्ट कर लेना है। घोल ना बहुत ज्यादा पतला रखना है ना बहुत ज्यादा गाढ़ा।घोल बिलकुल चम्मच से धारदार गिरने वाली कन्सिस्टेन्सी का बनना चाहिए।
घोल को 10 मिनट के लिए ढक कर छोड़ देंगे। तब तक हम इस की चासनी तैयार करेंगे। एक कढ़ाई में एक कटोरी चीनी और एक कटोरी पानी डालकर चढ़ाएंगे और उबा लेंगे। हमें चाशनी में तार नहीं बनाना है बस चासनी को चिपचिपी बनानी है। चासनी में इलायची पाउडर भी डाल देंगे।
अब एक कड़ाही में घी गर्म करेंगे। जब घी अच्छे से गर्म हो जाए तो आँच मध्यम कर देंगे अब एक चम्मच से इसमें एक चम्मच घोल डालेंगे और दोनों तरफ से पलटकर लाल होने तक तल लेंगे। इसी तरीके से हम सारे मालपुए तल लेंगे।
तले हुए मालपुए को हल्के गर्म चाशनी में डालेंगे और 5 मिनट के लिए डुबोकर छोड़ेंगे। उसके बाद इसे किसी प्लेट में निकाल लेंगे। हमारे स्वादिष्ट रबड़ी मालपुआ तैयार हैं।
इसे अपने मनचाहे तरीके से सजाएं और माता रानी को भोग लगाएं। प्रसाद खुद भी ले और औरों को भी खिलाएं। आप इसे गर्म या ठंडा दोनों तरीके से खा सकते हैं। धन्यवाद। जय माता दी🙏🙏
सुझाव:-
👉घोल बनाते समय हम इसकी कंसिस्टेंसी को एडजस्ट करने के लिए मैदे की मात्रा को कम या ज्यादा कर सकते हैं।
👉मालपुए तलने के लिए आप देसी घी के अलावा और कोई वनस्पति घी भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
आपलोगों को मेरी आज की पसंद आई हो तो ऐसी ही और भी आसान और स्वादिष्ट रेसिपीज को देखते रहने के लिए कृपया मेरे ब्लॉग को विजिट करते रहें🙂🙂🙏🙏
आप लोग चाहे तो मेरे फेसबुक पेज को भी लाइक और शेयर कर सकते हैं👇👇
