नमस्कार, दाल ढोकली गुजरात की एक बहुत ही प्रसिद्ध व्यंजन है, जो अब गुजरात के साथ-साथ राजस्थान, बिहार, उत्तर प्रदेश जैसे प्रांतों में भी प्रसिद्ध हो गई है। दाल ढोकली अपने आप में एक संपूर्ण आहार है जो पोषक तत्वों से भरपूर है। इसे बनाना भी बहुत आसान है और यह खाने में भी बेहद स्वादिष्ट लगती है।
आज मैं आप लोगों के सामने दाल ढोकली की रेसिपी प्रस्तुत करने जा रही हूं जिसमें मैंने अपने अनुसार थोड़ा सा परिवर्तन किया है। उम्मीद करती हूं आप लोगों को पसंद आएगा।
सामग्री:-
दाल बनाने के लिए:-
- 1/2 कप अरहर की दाल
- 2 टी स्पून मूंग दाल
- नमक स्वाद अनुसार
- 1/4 छोटा चम्मच हल्दी
- 1 टेबल स्प्पून देसी घी
- चुटकी भर हींग
- 1लोोंग
- 1 छोटा तेजपत्ता
- 1 छोटा चम्मच साबुत जीरा
- एक सूखा लाल मिर्च
- 1 इन्च अदरक किसा हुआ
- हरा मिर्च बारीक कटा हुआ एक
- 1 टमाटर बारीक कटा हुआ
- 1/4 छोटा चम्मच गरम मसाला
- लाल मिर्च स्वाद अनुसार
सामग्री (ढोकली बनाने के लिए):-
- 1 कप गेहूं का आटा
- 1/4 छोटा चम्मच नमक
- चुटकी भर हल्दी
- 1 टी स्पून
विधि:-
सबसे पहले दोनों दाल को मिलाकर अच्छी तरीके से धोकर एक से डेढ़ घंटे के लिए भिगोकर रख दें।
अब हम ढोकली के लिए आटा तैयार करेंगे। इसके लिए एक बाउल में आटा, नमक, घी और हल्दी मिलाकर एक नरम आटा गूथ कर तैयार कर लेंगे और 10 मिनट के लिए ढक कर रख देंगे जिससे यह सेट हो जाएगा।
अब हमारा आटा फूल कर तैयार है। अब इसे किसी प्लेटफार्म पर रखकर हाथों में थोड़ा सा घी लगाकर इसे मसल मसल कर चिकना कर लेंगे और इसकी एक बड़ी लोई बना लेंगे और रोटी की तरह पतला बेल लेंगे। अभी से चाकू की सहायता से स्क्वायर शेप में कट कर लेंगे।
दोस्तों, ज्यादातर ढोकली को पानी में उबालकर तैयार किया जाता है और उसके बाद इसे दाल में मिलाया जाता है लेकिन मैंने इसे सीधे दाल में ही उबाला है और इसे सीधे स्क्वायर ना उबालकर इसे फोल्ड करके एक फ्लावर जैसा शेप दिया है जिससे कि इसके अंदर दाल भर जाए और यह पौष्टिक के साथ-साथ स्वादिष्ट भी बने।
ढोकली के चकोर टुकड़ों को हम फ़ोल्ड कर लेंगे और सारे ढोकली तैयार कर लेंगे। शेप देने के लिए हम एक टुकड़ा लेंगे और उसके चारों कोनों को ऊपर उठाते हुए आपस में मिला देंगे।
अब हम एक कुकर में दाल डालेंगे। उसमें एक ग्लास पानी डालेंगे। स्वादानुसार नमक और हल्दी डालेंगे और गैस पर चढ़ा देंगे। हमें अभी ढक्कन नहीं लगाना है। जब इसमें एक उबाल आ जाए तब हम इसमें तैयार ढोकली डाल देंगे और ढक्कन बंद कर देंगे। तेज आँच पर दो सिटी आने देंगे। उसके बाद आँच कम करके दो 4 मिनट और पका लेंगे। गैस बंद कर देंगे और इसका प्रेशर खुद से निकलने देंगे।
अब हम इसके लिए तड़का तैयार करेंगे। इसके लिए हम गैस पर एक कढ़ाई चढ़ाएंगे और उसमें देसी घी डालेंगे। जब घी गरम हो जाए तब इसमें हींग, जीरा, तेजपत्ता, सुखी लाल मिर्ची और लॉन्ग डालेंगे।जब जीरा तड़क जाए तब इसमें बारीक कटा हरा मिर्चा और किसा हुआ अदरक डालेंगे।30 सेकंड के लिए भूनें। उसके बाद इसमें बारीक कटा टमाटर डालेंगे और अच्छे से मिक्स करेंगे। जब टमाटर गल जाए तो इसमें गरम मसाला और लाल मिर्च पाउडर डालकर मिक्स करेंगे जब यह घी छोड़ दे तब इसमें तैयार दाल ढोकली डाल देंगे। मध्यम आंच पर 5 मिनट के लिए पका लेंगे
हमारी स्वादिष्ट गरम गरम दाल ढोकली तैयार है। थोड़े से धनिया के पत्ते से गार्निश करके गरम गरम दाल ढोकली खाएं और खिलाएं।😋😋👌👌 धनिया पत्ती डालने से देखने में बहुत सुंदर लगता है।
दोस्तों, एक सुझाव है। हम जब भी अरहर की दाल बनाएं हमें उसे सीधे ढक्कन लगाकर नहीं पकाना चाहिए। पहले एक उबाल बिना ढक्कन के आने देना चाहिए। ऐसा करने पर हम देखेंगे कि दाल के ऊपर बहुत सारा झाग आ जाता है और हमें वह झाग निकाल देना चाहिए। उसके बाद हमें उसका ढक्कन लगाकर उसे पकाना चाहिए। इससे दाल गैस नही करती।🙂🙂
दोस्तों अगर आपको मेरी आज की रेसिपी पसंद आई हो तो ऐसे ही और भी आसान और स्वादिष्ट रेसिपी के लिए प्लीज मेरे ब्लॉक को विजिट करते रहें।🙂🙂🙏
आप चाहे तो मेरे फेसबुक पेज को भी लाइक और शेयर कर सकते हैं👇👇
