नूडल्स समोसा


नमस्कार दोस्तों
, आज मैं आप लोगों के लिए लेकर आई हूं नूडल्स समोसा बनाने की विधि। दोस्तों नूडल्स समोसा एक बहुत ही प्रसिद्ध इंडो चाइनीज स्ट्रीट फूड है, जो बच्चे बड़े सभी को बहुत पसंद आता है। समोसा और नूडल्स का यह कॉन्बिनेशन इसके स्वाद को लाजवाब बना देता है।

दोस्तों, कई बार हमारे साथ ऐसा होता है कि घर में किसी को नूडल्स खाने होते हैं तो किसी को समोसा। ऐसे में हमें समझ में नहीं आता कि हम सबके लिए क्या बनाएं। इसी समस्या को हल करने के लिए आज मैं ले कर आई हूं नूडल समोसा की बहुत ही मजेदार रेसिपी। तो आइए शुरू करते हैं इसे बनाना🙂🙂

सामग्री (समोसा बनाने के लिए):-

  • 1 कप मैदा 
  • 2 टेबल स्पून घी
  • नमक स्वाद अनुसार 

सामग्री (भरावन के लिए) (नूडल्स के लिये):-

  • 1 कप उबले हुए नूडल्स 
  • 1 प्याज पतला और लंबा कटा हुआ
  • चौथाई कप पत्ता गोभी कटा हुआ
  • एक छोटा शिमला मिर्च पतला और लंबा कटा हुआ
  • नमक स्वाद अनुसार
  • काली मिर्च स्वादानुसार
  • 1 छोटा चम्मच टोमेटो सॉस
  • 1/2 छोटा चम्मच चीली सॉस
  • 1 टेबल स्पून वेजिटेबल आयल
  • समोसे तलने के लिए घी 

विधि:-

सबसे पहले हम समोसा बनाने के लिए इसका आटा तैयार कर लेंगे। इसके लिए हम एक बाउल में मैदा लेंगे और उसमें घी डालेंगे और स्वाद अनुसार नमक डालकर अपने हाथों से अच्छे से उसे मिक्स करेंगे।

हमें मैदे में इतना घी डालना है कि जब हम अपनी हथेलियों में मैदे को लेकर मुट्ठी बांधे तो वह लड्डू के जैसे बनने लगे। अगर मुट्ठी बांधने से बंध रहा है तो हमारा मोयन सही है। 

अब हम पानी की मदद से एक नरम आटा गूथ लेंगे। हमें आटे को बहुत ज्यादा नरम या सख्त नहीं रखना है। हमें नॉरमल आटा गुथना है। अब हम आटे को ढककर 10 मिनट के लिए सेट होने छोड़ देंगे।

आइए तब तक हम इसका भरावन तैयार कर ले।

इसके लिए सबसे पहले हम एक भगाने में पानी गरम करेंगे और उस में नूडल्स डाल कर उबाल लेंगे। हम इसमें चौथाई चम्मच तेल और थोड़ा सा नमक भी डाल लेंगे। जब नूडल्स उबल जाए तो हम इसे किसी छलनी में निकालकर छान लेंगे और ठंडे पानी से धो लेंगे।

अब हम एक कढ़ाई को गैस पर रखेंगे और इसमें तेल डालेंगे। जब तेल गरम हो जाए तब इसमें कटा हुआ प्याज डालेंगे और 1 मिनट के लिए भून लेंगे। अब हम इसमें पत्ता गोभी और शिमला मिर्च डालकर तेज आंच पर 5 मिनट के लिए भून लेंगे।

अब इसमें नूडल्स डालकर मिक्स करेंगे। नमक, काली मिर्च, टमैटो सॉस और चिली सॉस डालकर मिलाएंगे। हमारा भरावन तैयार है। गैस बंद कर देंगे और इसे ठंडा होने देंगे।


अब हम समोसा तैयार करेंगे🙂🙂

इसके लिए हम आटे की लोई बनाएंगे और उसे गोल बेल लेंगे। फिर हम 1 चाकू की मदद से इस के आधे हिस्से पर ऊपर से नीचे की ओर कट लगाएंगे। कट ऐसे लगाना है की यह उपर से और नीचे से जुड़ा रहे। अब हम दूसरे साइड को कट वाले हिस्से के ऊपर रखकर हाथों से प्रेस करेंगे। 

अब हम इसका समोसे की तरह कोन तैयार कर लेंगे और इसमें भरावन डालकर इसे सील कर देंगे। इसी तरीके से हम सारे समोसे तैयार कर लेंगे।


अब हम कढ़ाई में घी डालकर उसे मध्यम गर्म करेंगे और इसमें सारे समोसे डाल लेंगे। आज को मध्यम रखते हुए सुनहरा भूरा होने तक तल लेंगे।

लीजिए हमारा गरम-गरम स्वादिष्ट नूडल्स समोसा तैयार है। इसे अपने पसंद की चटनी और सॉस के साथ खाएं और खिलाएं।

दोस्तों एक बार यह समोसा बनाकर जरूर ट्राई करें औरअपने बच्चों को खिलाएं।जब कभी घर पर मेहमान आए एक बार यह समोसा भी जरुर ट्राई करें।

सुझाव:-

  1. इसका भरावन तैयार करने के लिए आप इसमें अपने पसंद की कोई भी सब्जी डाल सकती हैं। 
  2. आप चाहे तो इसमें थोड़े से पनीर के टुकड़े भी डाल सकती हैं।
  3. अगर आप चाहे तो आप इसे बिना प्याज की भी बना सकते हैं।

आप लोगों को मेरी यह रेसिपी कैसी लगी जरूर बताएं।अगर रेसिपी पसंद आई हो तो कृपया मेरे ब्लॉग को विजिट करते रहें। आप चाहे तो मेरे फेसबुक पेज को भी लाइक और शेयर कर सकते हैं।

https://www.facebook.com/haathkirasoi