नमस्कार दोस्तों, आज हम बनाने जा रहे हैं नूडल्स भेल। नूडल्स भेल एक बहुत ही प्रसिद्ध स्ट्रीट फूड है, जो बच्चे बड़े सभी को बहुत ही पसंद आता है। आज हम इसे इंडियन स्टाइल में बनाएंगे।
मतलब की नूडल्स भेल को भारतीय भेलपुरी के सांचे में ढाल कर इसका एक फ्यूजन रूप बनाएंगे। इसका खट्टा मीठा और तीखा स्वाद आपको बहुत ही पसंद आएगा और फिर आप हमेशा नूडल्स भेल का यह भारतीय संस्करण ही खाना ज्यादा पसंद करेंगे, तो आइए शुरू करते हैं इसे बनाना🙂
👉उसके बाद से किसी छलनी में छान लेंगे और ठंडे पानी से धो लेंगे।
👉 अब हम इसमें थोड़ा सा तेल और डालकर मिला लेंगे जिससे कि यह आपस में चिपके नहीं।
👉 अब इसे किसी प्लेट में निकाल लेंगे और इसमें कॉर्न फ्लोर डालकर मिलाएंगे, थोड़ा सा नमक(चुटकी भर) भी डाल लेंगे। ऐसे मिलाना है कि कॉर्नफ्लोर नूडल्स में अच्छी तरीके से लग जाए।
👉 अब एक कढ़ाई में तेल गर्म करेंगे। जब तेल अच्छे से गर्म हो जाए तब इसमें नूडल्स डाल कर तल लेंगे। हमें आँच तेज ही रखनी है, अगर हम कम आँच में तलेंगे या फिर हमारा तेल ठंडा होगा तो नूडल्स बहुत तेल पिएगा।
👉अब हम एक बाउल में नूडल्स को क्रश करके डालेंगे और इसमें बाकी बचे हुए सारे सामग्री (मुरमुरा, मूंगफली, प्याज, टमाटर, हरा धनिया, हरी मिर्च, नमक, काला नमक, नींबू का रस, मूंगफली दाना और टमाटर सॉस) को भी डालेंगे। अच्छे से मिक्स कर लेंगे। हरा धनिया और हरे प्याज से सजा कर परोसे।
👉आप चाहे तो इसमें अपने पसंद की और भी सब्जियां मिला सकते हैं। लेकिन इस भेल का असली स्वाद इसे ऐसे ही बनाकर खाने में है। इसका खट्टा मीठा और तीखा स्वाद आपके मन को बहुत ही भायेगा।
👉 तो दोस्तों एक बार यह फ्यूजन नूडल्स भेल बनाकर जरूर ट्राई करें और पसंद आए तो अपना फीडबैक जरूर दें। आपको मेरी आज की रेसिपी कैसी लगी जरूर बताइएगा।
👉आप चाहे तो मेरे फेसबुक पेज को भी लाइक और शेयर कर सकते हैं--
https://www.facebook.com/haathkirasoi
सामग्री:-
- 1 कप नूडल्स
- 1/2 कप मुरमुरे
- 1 छोटा प्याज़ बारीक कटा हुआ
- 1 छोटा टमाटर बारीक कटा हुआ
- 1 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
- 1 टेबल स्पून हरा धनिया
- 1/4 कप भुनी हुई मूंगफली
- नमक स्वाद अनुसार
- 1/4 टी स्पून काला नमक
- 1 टी स्पून टमाटर सॉस
- 1/2 नींबू का रस
- कॉर्नफ्लोर आवश्यकता अनुसार
- तेल तलने के लिए
- थोड़ा सा हरा प्याज और हरा धनिया सजाने के लिए
विधि:-
👉इसे बनाने के लिए सबसे पहले हमें नूडल्स को उबालना होगा, इसके लिए हम एक बर्तन में पानी गर्म करेंगे। जब पानी उबल जाए तब इसमें नूडल्स डालेंगे, साथ ही में आधा छोटा चम्मच तेल भी डालेंगे और उबाल लेंगे। हमें नूडल्स को बहुत ज्यादा नहीं उबालना है।👉उसके बाद से किसी छलनी में छान लेंगे और ठंडे पानी से धो लेंगे।